संदेश

primeminister लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सम्पूर्ण भारत मे सामुदायिक भवन की दीवारों पर बाबा साहब के योगदान को लिखना व चित्रांकन करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा

चित्र
सम्पूर्ण भारत मे सामुदायिक भवन की दीवारों पर बाबा साहब के योगदान को लिखना व चित्रांकन करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा" डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन सिरोही ने प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  @ Liyakat Ali Mansuri   सिरोही,29 सितंबर 2021 | डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन सिरोही ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा कर मांग रखी कि सम्पूर्ण भारत में डॉ आंबेडकर सभा भवनो, राजकीय छात्रवासों के सभा भवनो व सामुदायिक भवनों की भीतरी दीवारों पर संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहब का जीवन काल,शैक्षिक योग्यता, शोध, पुस्तकों के नाम, और गोलमेज सम्मेलन, प्रारूप समिति अध्यक्ष, संविधान निर्माता, श्रम मंत्री व विधि मंत्री के रूप में योगदान, उपलब्धियों, कार्यो को लिखना व चित्रांकन किया जावे यही महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना होगा। बाबा साहब द्वारा देश व मानवता के लिए किए गए कार्यों से अवगत होगी।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंछाराम मड़िया के नेतृत्व में तोलारा...