खाली कुँए में गिरा नंदी , युवाओं ने बड़ी मशक्कत से नंदी को खाली कुँए से निकाला बाहर
SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 2 मई आज ग्राम पंचायत मण्डवारिया में एक नंदी गाव के करीब 10 फ़ीट गहरे खाली पड़े कुँए में गिर गया था जिसकी सूचना गाँव के कुछ लोगो के पास पहुची जिस पर कुछ युवा एकत्रित हुए और नंदी को बाहर निकलने का प्रयास करने में जुट गए , काफी मशक्कत के बाद भी कुँए से नंदी को बाहर नही निकाल सके , उसके बाद मौजूद ग्रामीणों ने जेसीबी को बुलाया और आखिरकार काफी वक्त बाद जेसीबी की सहायता से कुँए से नंदी को बाहर निकाल गया इस मौके पर चंदनसिंह देवड़ा , हितेश रावल , जोतराम मेघवाल , सुरम सिंह , गोविंद सिंह देवड़ा , कमलेश वैष्णव , प्रवीण हरिजन , अशोक मेघवाल , प्रवीण रावल इनके साथ ही कई ग्रामीण मौजूद थे