संदेश

सिरोही पुलिस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही जिले के दो पुलिसकर्मी साइबर अपराधों के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य के लिए महानिदेशक पुलिस मेडल से हुए सम्मानित

चित्र
सिरोही जिले के दो पुलिसकर्मी साइबर अपराधों के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य के लिए महानिदेशक पुलिस मेडल से हुए सम्मानित  साइबर थाने के हेड कांस्टेबल पारस कुमार व जिला साइबर सेल के कांस्टेबल रमेश कुमार हुए सम्मानित सिरोही ( रिपोर्टर लियाकत अली ) । साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के अज्ञात अपराधियों का सुराग लगाकर हाईटेक साइबर गैंग का भंडाफोड़ करने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाने तथा पीड़ित व्यक्तियों को राहत पहुँचाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सिरोही जिले मे तैनात दो पुलिसकर्मियों को महानिदेशक पुलिस मेडल के लिए चयनित किया गया। जिसके तहत साइबर थाने के हेड कांस्टेबल पारस कुमार व जिला साइबर सेल के कांस्टेबल रमेश कुमार पुरोहित को महानिदेशक पुलिस मेडल से व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को रेंज मुख्यालय जोधपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज राजेश कुमार (IPS) द्वारा सिरोही के हेड कांस्टेबल पारस कुमार व कांस्टेबल रमेश कुमार पुरोहित को मह...

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चित्र
आबूरोड मे कांस्टेबल पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार सिरोही जिले के आबूरोड शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे. दीपावली के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिटी पुलिस चौकी के कांस्टेबल ओमप्रकाश पर चार बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गनीमत रही कि घटना में कांस्टेबल को मामूली चोटें आईं, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि घटना आबूरोड के बस स्टेशन के पास की है. दीपावली के दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ओमप्रकाश ने सड़क पर खड़े चार युवकों को हटने के लिए कहा. इस बात पर युवक नाराज हो गए और पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने लगे. देखते ही देखते एक युवक ने अचानक दौड़कर कांस्टेबल पर चाकू से वार कर दिया. हमले में कांस्टेबल घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.. मुल्जिमानों को मौके से भागकर ...

पालडी एम पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

चित्र
पालडी एम पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस थाना पालड़ी एम की टीम ने 314 किलो डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले कि बात करें तो 19 अगस्त 2024 को शिवगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को मोड़कर कांबेश्वरजी मंदिर की ओर भगा ले गया। बाद में कार को छोड़कर उसमें सवार दोनों व्यक्ति झाड़ियों में फरार हो गए थे। कार से 314 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान कर मुख्य आरोपी रायचन्दराम पुत्र हुकमाराम जाट, निवासी मौखावा, थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में विशेष भूमिका :  का नि. जितेन्द्र सिंह (नं. 395) टीम में शामिल :  थानाधिकारी फगलूराम उनिपु, हैड कानि. सकाराम, कानि. दौलत सिंह, गणपत, मोहनलाल, नरेन्द्र कुमार आदि।

रेवदर पुलिस ने नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन

चित्र
रेवदर पुलिस ने मंदिरो के ताले तोडकर नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाईकिले जब्त , आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक मंदिरों में चोरी की वारदातें की कबूल। रेवदर ( सिरोही )। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान द्वारा जिले में चलाये जा रहे संम्पति संम्बधी अपराधो की रोकथाम तथा संम्पति संम्बधी अपराधो में फरार अपराधियो के धरपकड अभियान के तहत किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोजकुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी रेवदर सीताराम निरीक्षक पुलिस मय टीम ने जिले में संम्पति संम्बधी अपराधो में वांछित अज्ञात आरोपीगणो को तकनिकी सहायता व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मंन्दिरो में चोरी करने वाले आले दर्जे के छः नकबजन को गिरफ्तार कर वारदात में शरीक दो नाबालिगों को डिटेन किया गया हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदातो में प्रयुक्त तीन मोटरसाईकिले पुलिस ने जब्त की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्त मे 1. सुरेशकुमार पुत्र कालाराम जाति गरासिया उम्र 25 साल निवासी बेवताफली क्यारी पुलिस थाना रोहिड...

आबूरोड पुलिस ने ओटो रिक्शा से 11 कार्टून अवैध शराब व बीयर जब्त कर एक को गिरफ्तार किया

चित्र
पुलिस की शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — ओटो रिक्शा से 11 कार्टून अवैध शराब व बीयर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार सिरोही। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और वृताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत (पु.नि.) के नेतृत्व में 14 अक्टूबर 2025 को मावल पुलिस चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिरोही की ओर से आ रहे ओटो रिक्शा नंबर GJ-13-AV-8448 को रोका गया। तलाशी में रिक्शा के अंदर राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 11 कार्टून बरामद किए गए। ओटो रिक्शा चालक जाहिद भाई खलीफा पुत्र इकबालभाई, उम्र 37 वर्ष, जाति खलीफा मुसलमान, निवासी घांसीवाड़ा खाटकरीवाड़, मोरबी पुल के पास, सुरेन्द्रनगर (गुजरात), के पास शराब परिवहन का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने अवैध शराब व बीयर के कार्टून जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की ...

आबूरोड पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद कर 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार

चित्र
आबूरोड पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद कर 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार आबूरोड ( सिरोही ) 2 सितंबर 2025 । सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभुलाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व गोमाराम चौधरी, वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी, निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 01 मोटरसाईकिले बरामद की। घटना विवरणः- दिनांक 01.09.2025 को प्रार्थी जामथाराम पुत्र प्रमाजी जाति ग्रासिया उम्र 32 साल पैशा मजदुरी निवासी भोमिया फली जायदरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही ने एक लिखित रिपोर्ट वास्ते कायमी मुकदमा हेतु पेश की कि मेरी मोटर साईकिल नं. मोटर साईकल HERO DELUXE रजिस्ट्रेशन न. RJ3BSC1815 दिनांक 30.08.2025 को दोपहर 3.30 बजे में मेरी पत्नि के साथ अपनी मोटर साईकल से अपनी पुत्री मनीषा को माउंट रोड दरबार स्कूल के पिछे छात्...

कृषि कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत , कालन्द्री पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को किया सुपुर्द

चित्र
कालन्द्री थानाक्षेत्र के वलदरा गाँव स्तिथ कृषि कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत  मंगलवार देर शाम कुएं के पास काम करते समय हुआ हादसा  कालन्द्री पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को किया सुपुर्द    @ Liyakat Ali Mansuri  सिरोही 29 सितम्बर | कालन्द्री थानाशेत्र के वलदरा गाँव मे मंगलवार शाम कृषि कुएं पर कार्य करते समय कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ... घटना की जानकारी मिलने पर कालन्द्री थाने से जाब्ता मौके पर पहुचा ओर स्थानीय लोगो की मदद से मर्तक के शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कालन्द्री के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में रखवाया , वही बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया ..... कालन्द्री थानाधिकारी सरिता कुमारी ने जानकारी देकर बताया कि मंगलवार शाम थानाशेत्र के वलदरा गाँव स्तिथ एक कुएं में व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची व मर्तक भीमाराम पुत्र सोनाजी भील 28 वर्षीय के शव को पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से कुएं से बाहर निकलवाकर , शव को कालन्द्री अस्पताल की मोर्चरी मे...

सिरोही पुलिस का बड़ा खुलासा - प्रतिदिन लाखो का पेट्रोल डीजल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश |

चित्र
sirohinews24ब्यूरो लियाकत अली सिरोही   आबूरोड रेलवे डीजल शेड में सप्लाई होने वाले डीजल को अनाधिकृत रूप से बेचते थे , पेट्रोल पंप संचालक समेत चार को किया गिरफ्तार  आबूरोड सदर थाने के तलहटी स्थित ऐसार पेट्रोल पंप पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक टैंकर व पेट्रोल पंप संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि टैंकर रेलवे के लिए पेट्रोल लेकर जामनगर से पालडी एम तक पेट्रोल  डीजल  लेकर जाता है जहां से उसे रेलवे में जाने वाले टैंकर की जानकारी मिलती है संबंधित टैंकर आबूरोड के ऐसार बाबा रामदेव पेट्रोल पंप पर पहुंचता था जहां पर प्रतिदिन 4 से 5 हजार लीटर पेट्रोल चोरी कर लिया जाता था  इसके बाद टैंकर को रेलवे के फ्यूल डिपो भेज दिया जाता था पुलिस को गत 3 माह से इसकी पूर्व सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने तहकीकात करते हुए तकनीकी सूत्रों के आधार पर पॉइंट टू पॉइंट मिलान करते हुए मामले में संगठित गिरोह होने की जानकारी मिली थी। जिस पर आज टेंकर को अन्य आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।   पेट्रोल पंप संचालक हार्दिक बंजारा आबूरोड ,पोकरराम गोदारा विश्नो...

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में खेतेश्वर सोसाइटी के संचालक को किया गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चित्र
सिरोही खेतेश्वर अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक राजवीर सिंह को बीकानेर के बीछवाल से गिरफ्तार किया।   सिरोही पुलिस ने 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजवीर सिंह को बीकानेर के बीछवाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर भवानी सिंह डीवाईएसपी के नेतृत्व में थाना अधिकारी आनंद कुमार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ के अन्तर्राज्यी इनामी धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि खेतेश्वर सोसायटी के संचालक द्वारा आम लोगों को प्रलोभन देकर उनकी सोसायटी में धन निवेश करने हेतु प्रेरित किया और आम लोगों द्वारा सोसाइटी में करोड़ों रुपए निवेश किए गए, करोड़ों रुपए की सोसाइटी के संचालक राजवीर सिंह ने धोखाधड़ी कर रुपए हड़प कर करीब डेढ वर्ष से फरार चल रहा था। जिस पर खेतेश्वर अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक राजवीर सिंह को बीकानेर के बीछवाल से गिरफ्तार किया। बता दें कि राजवीर सिंह पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दादर, नगर हवेली तथा दमन व दीव में कुल 45 शाखाएं खोल कर उसमें आम लोगों द्वारा निवेश किए गए क...