सिरोही जिले के दो पुलिसकर्मी साइबर अपराधों के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य के लिए महानिदेशक पुलिस मेडल से हुए सम्मानित

सिरोही जिले के दो पुलिसकर्मी साइबर अपराधों के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य के लिए महानिदेशक पुलिस मेडल से हुए सम्मानित 

साइबर थाने के हेड कांस्टेबल पारस कुमार व जिला साइबर सेल के कांस्टेबल रमेश कुमार हुए सम्मानित


सिरोही ( रिपोर्टर लियाकत अली ) । साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के अज्ञात अपराधियों का सुराग लगाकर हाईटेक साइबर गैंग का भंडाफोड़ करने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाने तथा पीड़ित व्यक्तियों को राहत पहुँचाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सिरोही जिले मे तैनात दो पुलिसकर्मियों को महानिदेशक पुलिस मेडल के लिए चयनित किया गया। जिसके तहत साइबर थाने के हेड कांस्टेबल पारस कुमार व जिला साइबर सेल के कांस्टेबल रमेश कुमार पुरोहित को महानिदेशक पुलिस मेडल से व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को रेंज मुख्यालय जोधपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज राजेश कुमार (IPS) द्वारा सिरोही के हेड कांस्टेबल पारस कुमार व कांस्टेबल रमेश कुमार पुरोहित को महानिदेशक पुलिस ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कांस्टेबल रमेश कुमार व हेड कांस्टेबल पारस कुमार की इस उपलब्धि पर सिरोही जिला पुलिस में हर्ष का माहौल है। पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग