संदेश

nsui लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कालन्द्री कस्बे में एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मेघवाल का किया भव्य स्वागत

चित्र
कालन्द्री कस्बे स्थित रामदेव मन्दिर होली चोक पर स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और एनएसयू के कार्यकताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रितिक मेघवाल का भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा जिसमे कार्यकर्ताओ ने माला ओर साफा से स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम को सबोधित करते हुए महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने कांग्रेस पार्टी हमेशा एक आम कार्यकर्ताओ को पूरा मान सम्मान देती है तथा हर कार्यकर्ता की आवाज सुनती है। कार्यक्रम को नटवर सिंह ने भी सबोधित किया ।   जिलाध्यक्ष रितिक मेघवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक संयम लोढा का आभार जताते हुए छात्र हित मे हमेशा अपनी आवाज उठाते हुए कार्य करने का वादा किया ।।कार्यक्रम का संचालन रतन माली ने किया ।। उक्त कार्यक्रम में दशरथ सुथार,शांति लाल,उकाराम,डूंगाराम,भरत कुमार,गेराराम,सुरेन्द सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे ।।।

रितिक मेघवाल बने एनएसयूआई के नए जिलाध्यक्ष , स्थानीय कांग्रेस व एनएसयूआई कर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

चित्र
रितिक मेघवाल बने एन एस यू आई के नए जिलाध्यक्ष ,  स्थानीय कांग्रेस व एनएसयूआई कर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत  जावाल |  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई सिरोही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रितिक मेघवाल मूलनिवासी जावाल का पैतृक गांव जावाल के सभी कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी महाराणा प्रताप चौक से प्रारम्भ होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक पर आकर सम्पन्न हुई। मेघवाल ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को माला पहनाई। उसके उपरांत डॉ भीमराव अंबेडकर को माला पहनाई तथा मेघवाल ने सिरोही विधायक संयम लोढ़ा को आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं सभी वर्गों को साथ लेकर NSUI को मजबूती प्रदान करने के लक्ष्य को लैकर आगे बढूंगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, नारायण भाई सुथार, पुनीत भाई अग्रवाल, जसवंत सिंह, सवाराम घांची, राजूभाई रावल, तेजा राम मेघवाल,गोविंद भाटी, पाड़ीव सरपंच देसाराम, प्रतापराम मेघवाल,टेकाराम सुथार, लक्ष्मण परमार, दिनेश पटेल, पृथ्वी सैन, जितेंद्र सिंह पाडीव, दिवाकर खंडेलवाल, लुम्बाराम मेघवाल, हंसाराम मेघवाल, मिठाला...

एनएसयूआई ने बढ़ती महंगाई को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान , केंद्र सरकार तक पहुचायेंगे जनता की आवाज

चित्र
जावाल , सिरोही 8 जुलाई 21   एनएसयूआई ने बढ़ती महंगाई को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान , केंद्र सरकार तक पहुचायेंगे जनता की आवाज  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सिरोही ब्लॉक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी व प्रदेश प्रभारी गुरजोत संधू एवं राष्ट्रीय संयोजक दशरथ नरुका और जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह राव के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष रितिक मेघवाल के नेतृत्व में देश में बढ़ती महंगाई की मार को लेकर और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मेघवाल ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हम आम आदमी की आवाज को सत्ता में बैठे अंधी केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया समन्वयक दशरथ विश्वकर्मा, राजेश हीरागर,योगेश परमार,प्रवीण कुमार,हरीश कुमार,सुरेश मेघवाल, राकेश राठौड़,हिम्मत राजे,समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।