संदेश

विधायक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रोहिड़ा में बीपीएचयू एवं सरूपगंज में दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ, सांसद चौधरी व विधायक गरासिया ने किया उद्घाटन

चित्र
रोहिड़ा में बीपीएचयू एवं सरूपगंज में दवा वितरण केंद्र का हुआ शुभारंभ सांसद लुंबा राम चौधरी व विधायक समाराम गरासिया ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पिण्डवाड़ा (सिरोही )। सिरोही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत और आमजन तक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहिड़ा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरूपगंज में नए दवा वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय सांसद लुंबा राम चौधरी एवं  विधायक समाराम गरासिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों केंद्रों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान माननीय सांसद एवं विधायक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना प्रशासन और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए बीपीएचयू और दवा वितरण केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र की आम जनता को समय पर दवाइयाँ, जाँच औ...

कालन्द्री कस्बे में संघवी हीराचन्द फूलचंद राजकीय महाविद्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह आयोजित

चित्र
कालन्द्री कस्बे में संघवी हीराचन्द फूलचंद राजकीय महाविद्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह आयोजित विधायक लोढा ने कहा मेरा लक्ष्य सिरोही का हर लडका-लडकी कम से कम स्नातक स्तर तक पढे मुख्यमंत्री सलाहकार लोढा, भामाशाह संघवी परिवार के आईआरएस एल.के. संघवी व जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल ने किया शिलान्यास सिरोही, 7 जुलाई |   मेरा लक्ष्य है कि सिरोही का हर लडका-लडकी कम से कम स्नातक स्तर तक पढना चाहिए। हम इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर उच्च शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार कर रहे है। सिरोही की जनता ने मुझे राजनीतिक में जिंदा रखा है, साढे तीन साल रात और दिन कठोर परिश्रम करके 3 हजार करोड रूपये के विकास के कार्य सिरोही विधानसभा क्षेत्र में करवाये है और जो भी कार्य लंबित है वो मै इसी कार्यकाल में पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा। यह बात मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने कालन्द्री कस्बे में संघवी हीराचन्द फूलचंद राजकीय महाविद्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह के दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहीं।  विधायक संयम लोढा ने कहां कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र में साढे तीन साल में 40 सीनियर सैकंड...

जावाल नगरपालिका की बैठक विधायक लोढा व पालिकाध्यक्ष कनाराम की मौजूदगी में हुई आयोजित , विकास के कई प्रस्तावों पर चर्चा

चित्र
जावाल मे नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष बनने के बाद पहली बैठक का हुआ आयोजन  बैठक में विधायक संयम लोढा , पालिकाध्यक्ष कनाराम भील , तहसीलदार नीरजा कुमारी सहित पार्षद रहे मौजूद   पालिका क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा , बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित विधायक लोढा ने जावाल में नवीन उद्यान बनाने के लिए अलग अलग जगह का किया निरीक्षण  जावाल. नगरपालिका जावाल में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य अतिथि एंव पालिका अध्यक्ष कनाराम भील की अध्यक्षता में नगर पालिका की बैठक आयोजित की गई । जिसमें पार्षदों ने  नगर से जुड़ी कई समस्या व कई मुद्दे उठाये साथ ही कई प्रस्ताव भी लिए गए । बैठक में विभिन्न वार्डो मे आश्यकता अनुसार सड़क-नाली निर्माण कार्य, नए बिजली पोल लगाने, गली-मोहल्ले के नामकरण एंव पार्षद बोर्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सफाई ठेकेदारी अवधि बढ़ाने, दुकानों पर किराया तय करने, पुरानी पंचायत गिराकर नए रेन बचेरे का निर्माण कार्य करने, पालिका में फायर ब्रिगेङ वाहन-एम्बुलेंस सेवा शुरू करने, नए पालिका कार्यालय एंव पुलिस थाना भूमि आंवटन करने, नगर पालिका का मास्टर प्लान तैयार करने, नए संविद...

जावाल नगरपालिका क्षेत्र में 4 करोड़ की लागत से बनने वाली 19 सड़को का विधायक लोढा ने किया शिलान्यास

चित्र
जावाल नगरपालिका क्षेत्र में 19 सड़कों का विधायक लोढ़ा ने किया शिलान्यास 4 करोड़ की लागत से नगरपालिका क्षेत्र में बनेगी नवीन सड़के  पूर्व पीसीसी सदस्य सुथार ने ईओ जीनगर पर जताई नाराजगी  सिरोही के जावाल नगरपालिका क्षेत्र में करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाली 19 नवीन सड़को का शिलान्यास कार्यक्रम विधायक संयम लोढा व पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष कनाराम भील के हाथों से किया गया । जावाल नगरपालिका के नवीन गठन के बाद नगरपालिका क्षेत्र में विकास को लेकर नगर में नवीन 19 सड़के स्वीकृत हुई थी जो करीब 4 करोड़ की लागत से बनेगी , जिसका शिलान्यास कार्यक्रम जावाल नगरपालिका परिसर में मुख्यातिथि स्थानीय विधायक संयम लोढा की मौजूदगी में आयोजित किया गया , जिसमे नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष कनाराम भील , ईओ सुरेश कुमार जीनगर , पालिका उपाध्यक्ष नारायण लाल माली सहित पालिका के सभी पार्षद , कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे , विधायक संयम लोढा ने विधिवत सभी सड़को के शिलालेख का शिलान्यास किया । विधायक लोढा ने मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जावाल क्षेत्र में विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे , जावाल पंचाय...