संदेश

संयमलोढा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जावाल नगरपालिका की बैठक विधायक लोढा व पालिकाध्यक्ष कनाराम की मौजूदगी में हुई आयोजित , विकास के कई प्रस्तावों पर चर्चा

चित्र
जावाल मे नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष बनने के बाद पहली बैठक का हुआ आयोजन  बैठक में विधायक संयम लोढा , पालिकाध्यक्ष कनाराम भील , तहसीलदार नीरजा कुमारी सहित पार्षद रहे मौजूद   पालिका क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा , बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित विधायक लोढा ने जावाल में नवीन उद्यान बनाने के लिए अलग अलग जगह का किया निरीक्षण  जावाल. नगरपालिका जावाल में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य अतिथि एंव पालिका अध्यक्ष कनाराम भील की अध्यक्षता में नगर पालिका की बैठक आयोजित की गई । जिसमें पार्षदों ने  नगर से जुड़ी कई समस्या व कई मुद्दे उठाये साथ ही कई प्रस्ताव भी लिए गए । बैठक में विभिन्न वार्डो मे आश्यकता अनुसार सड़क-नाली निर्माण कार्य, नए बिजली पोल लगाने, गली-मोहल्ले के नामकरण एंव पार्षद बोर्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सफाई ठेकेदारी अवधि बढ़ाने, दुकानों पर किराया तय करने, पुरानी पंचायत गिराकर नए रेन बचेरे का निर्माण कार्य करने, पालिका में फायर ब्रिगेङ वाहन-एम्बुलेंस सेवा शुरू करने, नए पालिका कार्यालय एंव पुलिस थाना भूमि आंवटन करने, नगर पालिका का मास्टर प्लान तैयार करने, नए संविद...

सिरोही-शिवगंज तहसील में खुलेंगे पांच उप स्वास्थ्य केंद्र , विधायक लोढा ने जताया मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री का आभार

चित्र
सिरोही, 26 सितंबर। सिरोही-शिवगंज तहसील में नए 5 उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन उप सचिव संजय कुमार ने आदेश जारी किए। स्वीकृति पर विधायक संयम लोढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का आभार जताया। स्वीकृति से विधान क्षेत्र के विभिन्न गांवो के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।  सिरोही शिवगंज तहसील क्षेत्र के नींबोडा, वेरावीलपुर ,सरदारपुरा , खन्द्रा एवं बड़ा वेरा गांव के लोग उनके ग्राम में  पर्याप्त एवं उचित चिकित्सा सुविधा नहीं होने काफी परेशान थे और पिछले लंबे समय से वे सिरोही विधायक संयम लोढ़ा से इन गांवों में चिकित्सा उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग कर रहे थे । ग्रामीणों की इस जायज मांग से सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को अवगत कराया और ग्रामीणों की समस्या की विस्तार से जानकारी दी साथ ही ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए इन गांवो में यथाशीघ्र उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग की। विधायक संयम लोढ़ा के आग्रह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर च...

जालौर को सिरोही फोरलेन सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग , विधायक लोढा ने परिवहन मंत्री गडकरी से की मुलाकात

चित्र
जालौर को सिरोही फोरलेन सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग , विधायक लोढा ने परिवहन मंत्री गडकरी से की मुलाकात   सिरोही | जयपुर | 13 सितंबर  सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने आज सोमवार को राजस्थान विधानसभा में संसदीय प्रणाली एवं जन अपेक्षाएं विषयक पर आयोजित सेमिनार में भाग लेने आय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें सिरोही शिवगंज मार्ग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जालौर सिरोही से मात्र 70 किलोमीटर दूरी पर है परंतु फोरमैन नहीं होने के कारण आमजन को जालोर पहुँचने में दो से ढाई घन्टे का समय लगता है। सिरोही से जालौर एक मार्गीय होने के कारण राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोढ़ा ने उन्हें बताया कि जालौर ग्रेनाइट उद्योग के लिए प्रख्यात है। जालौर से ग्रेनाइट देश ही नहीं विदेश तक निर्यात होता है ऐसे में यदि जालौर को सिरोही फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ दिया जाता है तो ग्रेनाइट उद्योग को बढ़ावा मिलेगा साथ ही प्रवासी राजस्थानीयों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। अब तक सिरोही से जालौर मार्ग ठीक नहीं होने के कारण वाहनों की आवाजाही कम होती है।  विधायक...

केंद्रीय बजट 2021-22 को विधायक संयम लोढा ने बताया निराशाजनक व दिशाहीन

चित्र
सिरोही / जयपुर 2 Feb 21 |  सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने केंद्रीय बजट 2021-22 को घोर निराशा जनक और दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहां की बजट में राजकोषीय घाटा 6.8 प्रतिशत लक्षित किया गया है जिससे पूरी दुनिया में गलत संदेश गया है इससे विदेशी निवेश पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ 1.75 लाख करोड़ की राष्ट्रीय परिसंपतियां बेचना तय किया है जो बेहद गलत हैं।  लोढ़ा ने कहां कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लेकर भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए 45 दिन तक संसद ठप्प करके रखी थी, आज उसके सुर बदल गये है। इंश्योरेंस कंपनी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करके वो कौनसे राष्ट्र वाद का एजेंडा मजबूत कर रही है। इस बजट में राजस्थान की घोर उपेक्षा की गयी है। इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है उन्हें लक्ष्य रखकर बजट बनाया गया है। लोढ़ा ने कहां की पेट्रोल, डीजल पर लगे नये सेंस का भार आम जनता पर पड़ेगा। लोढ़ा ने कहाँ की मध्यम वर्ग को उम्मीद थी कि आयकर में राहत मिलेगी लेकिन लोग मायूस हुवे। सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह से इस उम्मीद में थे कि आयकर का स्लैब बढाया जाएगा लेकिन ऐसा नही...

सिरोही विधायक लोढा पहुँचे दिल्ली , 24 सितंबर कंपाला ( युगांडा ) के वार्षिक अधिवेशन के लिए होंगे रवाना

चित्र
जयपुर राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सीपीए के कम्पाला (युगांडा) में आयोजित होने वाले 64वे वार्षिक अधिवेशन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिये सिरोही विधायक संयम लोढा 24 सितम्बर को इन्दिरा गांधी हवाई अड्डे नई दिल्ली से यूगांडा के लिये प्रस्थान करेगे। विधायक लोढा के साथ राजस्थान विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर भी जाएंगे। लोढ़ा युगांडा में 24 सितम्बर से 29 सितंबर तक प्रवास करेगे। इसके बाद तंजानिया की 6 दिवसीय अध्ययन यात्रा करेगे। लोढ़ा 6 अक्टूबर को भारत लौटेंगे।