बरलूट में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन , उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ |
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली बरलूट , सिरोही ब रलूट में राजस्व लोक अदालत एवं न्याय आपके द्वार कैम्प का आयोजन अटल सेवा केन्द्र मे किया गया सिरोही तहसील के ब रलूट में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम हुआ जहां पर उपखंड अधिकारी नाथूसिंह देवडा, ,विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह राणावत , तहसीलदार , नायब तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी ओर अलग अलग विभागों के कार्मिक मौजूद रहे । उपखंड अधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि शिविर के दौरान उपखण्ड न्यायालय के विचाराधीन प्रकरणों में से 01 प्रकरण अ.धारा 251 आर.टी.एक्ट का निस्तारण किया गया । केम्प में नामान्तरकरण के 51 खाता दुरूस्ती के 40, राजस्व नकले 07 प्र्रकरण व खाता विभाजन के 02 प्रकरण महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 69 बालिकाओं को आयरन की गोलियां व कुपोषण से ग्रस्त 447 बच्चो का पंजीकरण, श्रम विभाग द्वारा श्रमिक शिकायत का निवारण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत 04 परिवारों का चयन, खाद्य सुरक्षा योजना में 14 नाम जोडे गये , आयोजना विभाग द्वारा 13 भामाशा...