संदेश

sanyam lodha लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिवगंज गौशाला में अनुकंपा फाउंडेशन से प्राप्त हुई काउ लिफ्टर मशीन का पूर्व विधायक लोढ़ा ने किया शुभारंभ

चित्र
शिवगंज ( सिरोही ) । अनुकंपा फाउंडेशन उज्जैन के डायरेक्टर ओम प्रकाश जैन चौराणा परमार की ओर से बीमार व घायल गौमाताओं की सेवा के लिए रविवार को गौशाला श्रीराम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति शिवगंज में काउ लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई गई है,जिनका शुभारंभ आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया।  अनुकंपा फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह सचिव एवं संगीतकार भूपत खण्डेलवाल ने बताया कि शिवगंज गौशाला में काउ लिफ्टिंग मशीन निःशुल्क दी गई है, इसके पहले फाउंडेशन की ओर से मध्य प्रदेश की विभिन्न गौशालाओं में 80 मशीनें उपलब्ध करवाई है। कार्यक्रम के प्रारंभ में खंडेलवाल व गौशाला के संचालकों ने पूर्व विधायक लोढ़ा का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। खंडेलवाल ने बताया कि स्व. प्रकाशचंद धारीवाल (इंदौर) की स्मृति में उनके सुपुत्र आदर्श श्रावक रत्न,जीवदया प्रेमी आशीष कुमार व मनीष धारीवाल परिवार की ओर से काउ लिफ्टर मशीन भेंट की है। इससे गौशाला में बीमार, घायल और वृद्ध गौमाताओं का उपचार करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लोढ़ा ने काउ लिफ्टिंग मशीन गौशाला में दे...

राजस्थान मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में विधायक लोढ़ा ने लिया भाग, दिए आवश्यक निर्देश

चित्र
बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए मापदंड तय करें, अव्यवस्थाओं को सुधारे : लोढ़ा राजस्थान मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में विधायक लोढ़ा ने लिया भाग, दिए आवश्यक निर्देश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात कर नवसृजित चिकित्सकों के पदों सहित रिक्त पदों पर नियुक्ति करवाने का किया आग्रह शिवगंज 3 जनवरी 22 । मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि शिवगंज अस्तपाल के जिला अस्पताल में क्रमोन्नत होने के बाद अब हमें बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए मापदंड तय करने होंगे ताकि आम जन को जो सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए उसका लाभ उन्हें मिल सके। विधायक लोढा सोमवार को राजकीय जिला अस्पताल में आयोजित मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल ओहरी, अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ गोपालसिंह, डॉ माणक चंद जैन, रिलीफ सोसायटी के सदस्य जनक बाडमेरा, हितेश टांक सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। बैठक में मेडीकल रिली...

विधायक लोढा ने जावाल में बाबा साहब की नयी प्रतिमा को लेकर 11 लाख रूपये किये स्वीकृत

चित्र
जावाल 3 जनवरी 2022 | रिपोर्टर - छगनलाल राठौड़   विधायक लोढा ने जावाल में बाबा साहब की नयी प्रतिमा को लेकर 11 लाख रूपये किये स्वीकृत जावाल में बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा के जगह नयी प्रतिमा लगवाने की विधायक लोढा ने की थी घोषणा  विधायक संयम लोढा ने जावाल कस्बे के हरजी चौराहे पर स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की खण्डित प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा लगाने को लेकर विधायक कोष से 11 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने जिला कलक्टर को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि जिला प्रशासन व अम्बेडकर सेवा समिति के मध्य गत दिनों जावाल  में हुए समझौते की पालना में हरजी चौराहे पर स्थित डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सर्किल पर खंडित बाबा साहब की प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा  लगाने को लेकर लोढा ने विधायक कोष से 11 लाख रूपये स्वीकृत करने की अनुशंसा की। गौरतलब है कि जावाल कस्बे के हरजी चौराहे पर स्थापित बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति को 28 नवम्बर को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया था। Sirohi News Channel Admin - Liyakat Mansuri 

बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है , दुनियां के कई देशों में महात्मा गांधी की मूर्तियां लगाई गई है - विधायक लोढा

चित्र
बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है- लोढा 02 अक्टुबर गांधी जयन्ती पर सर्वधम प्रार्थना का हुआ आयोजन @ sirohi news channel  सिरोही, 02 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्म जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गांधी जयन्ती (02 अक्टूबर) के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना भवन सिरोही में किया गया। सर्वप्रथम गांधीजी व शास्त्रीजी की तस्वीर पर सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक राजेन्द्र सांखला, नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाड़ा एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व नोडल अधिकारी अमर सिंह देवडा द्वारा किया गया।       सर्वधर्म प्रार्थना के तहत सरस्वती वन्दना, गुरू वन्दना की प्रस्तुति डीईओ गंगा कलावन्त, स्काउट सीओ नरेन्द्र खोरवाल द्वारा प्रस्तुत की गई। रामधुन की अत्यन्त ही सुन्दर प्रस्तुति महात्मा गांधी विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा दी गई। जिसमें हारमोनियम पर संगत प्रभा...

गोशाला संचालक सम्मेलन में गोपालन मंत्री ‘‘ भाया’’ बोले - नंदी गौशालाए खोलने में गौ भक्त आगे आए , अनुदान बढाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेगे

चित्र
गोशाला संचालक सम्मेलन में खनिज एवं गोपालन मंत्री ‘‘ भाया’’ बोले नंदी गौशालाए खोलने में गौ भक्त आगे आए , अनुदान बढाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेगे सिरोही, 22 सितम्बर 2021। राज्य के खनिज एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन ‘‘ भाया’’ ने कहा कि राज्य में नंदी गौ वंश की जो हालात है उसको देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य में हर पंचायत समिति स्तर पर नंदी गौ शाला खोलने का फैसला लिया है और इसके लिए 640 करोड के बजट का प्रावधान रखा है।   मंत्री भाया बुधवार को सिरोही जिले के निम्बज के निकट नन्द गौ शाला में राजस्थान गौ सेवा समिति की ओर से आयोजित गौ शाला संचालकों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्हांेने कहा कि लोग मंदिरों में नन्दी को पूजते है लेकिन असली नंदी को सडक पर खुला छोड देते है और उसकी सार सम्भाल नहीं करते है इसलिए सरकार ने नन्दी गौ शालाए खोलने की पहल की है। इस वर्ष राज्य में नन्दी गौशालाए खोलने के लिए 111 करोड रूपये का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने गौ शाला संचालकों एवं भामाशाहों से अपील की है कि वे सरकार के इस कार्य में सहभागी बनें। उन्हांेने बताया कि समिति स्तर पर नन्...

सिरोही में 325 करोड की लागत बन रहा जोधपुर सम्भाग का चौथा मेडिकल कॉलेज , जुलाई 2022 में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का पहला बैच

चित्र
जुलाई 2022 में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का पहला बैच सिरोही में 325 करोड की लागत बन रहा जोधपुर सम्भाग का चौथा मेडिकल कॉलेज भारी मंत्री प्रमोद जैन भाया व विधायक संयम लोढा ने देखा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य सिरोही, 22 सितम्बर 21 । सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर 75 बीघा भूमि पर 325 करोड की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का पहला बैच जुलाई 2022 में प्रारम्भ हो जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं विधायक संयम लोढा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेराविलपुर के पास बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का मौका देखा। प्रभारी मंंत्री प्रमोद जैन भाया ने मौके पर मौजूद पीएमओ डॉ ए.के. मौर्य से मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। पीएमओ मौर्य ने बताया कि विभिन्न चरणो में मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय को अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा। राज्य सरकार की मंशा के अनुसार जुलाई 2022 में मेडिकल कॉलेज का पहला बैच शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री वॉल के साथ ऐकेडमी की नींव खोदने का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। विधायक संयम लोढा ने बताया कि सिरोही जिले को मेडिकल कॉलेज की अत्यध...