विधायक लोढा ने जावाल में बाबा साहब की नयी प्रतिमा को लेकर 11 लाख रूपये किये स्वीकृत

जावाल 3 जनवरी 2022 | रिपोर्टर - छगनलाल राठौड़ 

विधायक लोढा ने जावाल में बाबा साहब की नयी प्रतिमा को लेकर 11 लाख रूपये किये स्वीकृत

जावाल में बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा के जगह नयी प्रतिमा लगवाने की विधायक लोढा ने की थी घोषणा 


विधायक संयम लोढा ने जावाल कस्बे के हरजी चौराहे पर स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की खण्डित प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा लगाने को लेकर विधायक कोष से 11 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की।

मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने जिला कलक्टर को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि जिला प्रशासन व अम्बेडकर सेवा समिति के मध्य गत दिनों जावाल में हुए समझौते की पालना में हरजी चौराहे पर स्थित डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सर्किल पर खंडित बाबा साहब की प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा लगाने को लेकर लोढा ने विधायक कोष से 11 लाख रूपये स्वीकृत करने की अनुशंसा की।


गौरतलब है कि जावाल कस्बे के हरजी चौराहे पर स्थापित बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति को 28 नवम्बर को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया था।


Sirohi News Channel Admin - Liyakat Mansuri 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेवदर पुलिस ने नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन

भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर सर्किट हॉउस मे प्रेस वार्ता आयोजित