बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन
बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन
डीजे की धुनों पर झूमे युवा – रथ व घोड़ों ने बढ़ाया शोभायात्रा आकर्षण
साधु संतो के साथ समाज बंधुओ ने लिया भाग
बरलूट गाँव मे श्री शिवदत्त युवा संघ झोरा मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार को श्री दत्तात्रेय भगवान प्रकटोत्सव के तृतीय वार्षिक समारोह पर विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत बरलूट गाँव के मुख्य मार्ग से हुई, जहाँ भक्तों का जोश और धार्मिक उत्साह देखने लायक था।
शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर नाचते-थिरकते युवाओं व युवतियों ने माहौल को आनंदमय बना दिया। रथ व आकर्षक घोड़ों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की। भगवा साफा, भगवा रुमाल, भगवा कमीज और हाथों में भगवा ध्वज थामे समाज के बड़ी संख्या में बंधु शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा मार्ग भगवा रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में संरक्षक श्री श्री 1008 रमेश भारती महाराज, श्री श्री 1008 मदन भारती महाराज, अध्यक्ष सवा भारती, उपाध्यक्ष मदन भारती, सचिव बसंत भारती, सह कोषाध्यक्ष वेनगिरी, सलाहकार जगदीश परबत, ओम पूरी तथा सदस्य लक्मण पूरी, भंवरगिरी, हरी पूरी, गोविन्द पूरी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुई यह शोभायात्रा बरलूट गाँव में दिनभर चर्चा का केंद्र बनी रही।
.jpg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |