मंडवाड़ा में हड्डी रोग जाँच एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन , रोगियों की जाँच कर उन्हें परामर्श दिया

मंडवाड़ा में हड्डी रोग जाँच एवं उपचार शिविर का हुआ आयोजन , रोगियों की जाँच कर उन्हें परामर्श दिया 


जावाल ( सिरोही )। उड ग्राम पंचायत के मंडवाड़ा गाँव में मंगलवार को एसबीआई फाउंडेशन और आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क हड्डी रोग जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। मंडवाड़ा के समाज सेवी शंकरलाल के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 350 से अधिक रोगियों की जाँच कर उन्हें परामर्श दिया गया और सभी को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। परियोजना समन्वयक ने बताया की अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में निःशुल्क जाँच की। सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


( रिपोर्ट इनपुट - अशोक कुमार राणा )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेवदर पुलिस ने नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन

भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर सर्किट हॉउस मे प्रेस वार्ता आयोजित