कालंद्री पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद , आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार
▪️कालंद्री पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद
▪️ट्रेक्टर को जब्त कर आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार
▪️बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 08 लाख रूपये
कालन्द्री थानाधिकारी टीकमाराम उनि ने जानकारी देकर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के तहत मय जाब्ता शनिधाम मंदिर के पास दौराने नाकाबन्दी वाहन बिना नम्बर महिन्द्रा ट्रेक्टर चैसिज नम्बर चैसिस नम्बर MBNPFAEDENNE00124 व इंजन नम्बर NNE7EGE0043 की तलाशी के दौरान ट्रेक्टर के पीछे के दोनो बडे टायरो से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। वही मामले मे एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता (पति-पत्नि) हकरचन्द पुत्र लक्ष्मण जाति मीणा निवासी बदुपाडा पीएस पाटन जिला बांसवाडा व सुगना पत्नि हकरचन्द जाति मीणा को गिरफ्तार किया ओर आरोपियों के विरूद्ध जुर्म धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। वही पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 08 लाख रूपये है।
कार्रवाई पुलिस टीमः- थानाधिकारी टीकमाराम, दिनेश कुमार स.उ.नि. , नारायणलाल चालक कानि. , विनोद कुमार कानि. , भीखाराम कानि. , सुरेश कुमार कानि. , राजेन्द्र कुमार कानि. , सुश्री जसपाल महिला कानि. मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |