जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित
मौसमी बीमारियों से लेकर टीबी मुक्त भारत तक ओर सभी योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा
सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार 29 अगस्त को दोपहर तीन बजे को आत्मा भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी कि अध्यक्षता आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा, आरसीएचओ डॉ. रितेश संखला, डीटीओ डॉ विवेक जोशी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ,अतिरिक जिला शिक्षा अधिकारी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम नरेश टेलर, जिला आशा समन्वयक चन्द्राराम लुहार, सभी बीसीएमओ और जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
"मौसमी बीमारियों पर हुई विशेष चर्चा"
बैठक में मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल फीवर की रोकथाम व उपचार व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग, सफाई और एंटी लार्वल एक्टिविटी नियमित रूप से किया जाए तथा अस्पतालों में जांच और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो।
"माँ योजना की समीक्षा "
बैठक में माँ योजना की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने सभी बीसीएमओ को निर्देशित किया कि कोई भी परिवार इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित ना हो इसकी पालना सुनिश्चित की जाए । सभी एएनएम एवं आशाओ के माध्यम से हर घर ये सुविधा प्रदान की जाए जिससे किसी भी बीमार व्यक्ति को सरकारी एवं निजी पंजीकृत अस्पताल में निशुल्क सुविधा मिल सके ।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खराडी ने सभी बीसीएमओ एवं चिकित्सकों कों कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि ओपीडी एवं अस्पताल में बैठकर बाहर से दवाई या जांच लिखने की शिकायत नहीं आनी चाहिए , अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
"साफ़ सफ़ाई रखने के निर्देश "
सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी हॉस्पिटल में साफ़ सफ़ाई का विशेष ध्यान रखें ।
"मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाओ की समीक्षा "
गर्भवती मातायो की प्रथम तीन माह में पंजीकरण एवं कम से कम चार एएनसी जांच , संस्थागत प्रसव करने पर विशेष जोड़ दिया गया ।जननी सुरक्षा योजना (JSY) के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर बैंक खाता खुलवाए जिससे प्रसव उपरांत तुरंत उसके खाते में राशि स्थान्तरित की जा सके साथ ही नवजात शिशुओं की नियमित देखभाल , टीकाकरण , छह माह तक सिर्फ माँ का दूध एवं उसके बाद पोषण आहार पर भी विशेष जोर दिया गया।
"बालिका केंद्रित लाडो योजना एवं माँ केंद्रित माँ वाउचर योजना पर विशेष जोर "
बैठक में लाड़ो प्रोत्साहन योजना और मां वाउचर योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के बैंक खाते गर्भावस्था में ही खुलवाए जिससे योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ मिल सके साथ ही माँ वाउचर योजना के अंतर्गत निजी पंजीकृत अस्पताल में सोनोग्राफी निशुल्क करवाये जिससे गर्भस्थ शिशु की स्वास्थ्य जांच की जा सके ।

.jpg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |