सिरोही मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ मे ख़ुशी की लहर

सिरोही मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ मे ख़ुशी की लहर 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भंडारी का स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्त्ता

भारतीय जनता पार्टी सिरोही नगर मंडल द्वारा सिरोही के सारणेश्वर जी मंदिर में भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी का निर्वाचन के बाद  जिले में गर्मजोशी के साथ जगह जगह भव्य स्वागत  किया जा रहा है। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी कर जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। रक्षा भंडारी का काफिला सारनेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश करते ही भाजपा सिरोही मंडल के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने अपने स्वागत पर भावुक होते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जनता का अपार विश्वास है, जो हमें हर चुनाव में विजय दिलाएगा। जगह-जगह भव्य स्वागत ने यह उम्मीद जगी है कि रक्षा भंडारी का नेतृत्व जिले में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
नगर मिडिया प्रभारी अमृत सुथार ने बताया की इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल सगरवंशी, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, 
जितेंद्र सिंह, पुर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत,महिला जिला अध्यक्ष दक्षा देवड़ा,विशन सिंह देवड़ा,नगर महामंत्री रामलाल मेघवाल,प्रकाश पटेल,नगर उपाध्यक्ष अजय भट्ट,गीता पुरोहित,मानक सोनी,गोविंद माली, नगर मंत्री राजेंद्र सिंह चौहान,गोविंद सैनी ,कैलाश मेघवाल, इंदर सिंह मकवाना,प्रवीण राठौड़,गोविंद सिंह बारड़,दमयंती डाबी,शरीफ भाई,चुनीलाल पटेल,जब्बार सिंह,रोहित खत्री,जीतेन्द खत्री, ,रमजान खान,मोहन सिंह,हेमलता पुरोहित,हिम्मत छिपा,नारायण पुरोहित,जुझार देवासी,सुनील गुप्ता,महेन्द्र खंडेलवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग