SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट 3 मई को एक दिवसीय जिले के दौरे पर , कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे जिलास्तरीय बैठक संपन्न

SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली
सिरोही 01 मई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के 3 मई 2018 को एक दिवसीय जिले के दौरे पर आगमन पर कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे। कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में यहां सुनहरी कुंज में दौरे की तैयारियों को लेकर रुपरेखा बनाई गई। 
प्रदेशाध्यक्ष का सिरोही जिले की सीमा मोरस आगमन पर टोल नाके पर स्वागत के साथ शुरूआत होगी। बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया की अध्यक्षता में हुई। पायलट के दौरे को लेकर जिले में कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है।
बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक संयम लोढा ने अपील की कि राजस्थान को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेसजन समय दे। अगले छह महीने घर-घर जाकर भाजपा की विफलताओं एवं दुष्प्रचार की प्रति लोगों को सजग करना है। सिरोही जिले में कांग्रेसजनों ने गत चार वर्षों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया है। कांग्रेसजन लोगों के सुख दुख में साथ खडे रहे है। तकलीफ में पडे व्यक्ति को कभी अकेला नहीं पडने दिया है।

लोढा ने कहा कि चार साल में पांच जिला कलेक्टर बदलकर राज्य की भाजपा सरकार ने यह साफ संदेश दे दिया है कि वह हर हाल में सत्ता का दुरूपयोग करने में आमादा है। कोई अधिकारी जिले में आकर स्थितियों को समझने लगे उससे पहले ही उसे रवाना कर दिया जाता है। सरकारी जमीन पर कब्जाकर बैठे लोगों को भाजपा का पूरा संरक्षण है। यह सबको पता चल गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि वो किन कारणों से बार बार चंद महीनों में प्रशासनिक अधिकारियों को रवानगी दे रही है।
उन्होंने कहा कि रोज सुबह उठते ही यह पता चलता है कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ गए है, अच्छा होता लोगों की आमदनी भी इसी तरह से बढती। भाजपा शासन में रेल का किराया बढा, बिजली का दाम बढे, पानी के दाम बढे, बस का किराया बढाया एवं सर्विस टैक्स में बढोतरी कर महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। लोढा ने कहा कि महंगाई तो बढी, लेकिन किसानों व लोगों की आमदनी घट गई है।
जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने विपक्ष के रुप में कार्य किया है, जिससे आज लोगों का भाजपा के मोदी एवं वसुंधरा सरकार से मोहभंग होगा। पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल ने कहा कि कांगे्रस का सिपाही संघर्ष का पर्याय है। प्रदेशाध्यक्ष पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जन समस्याओं के निराकरण में जुटा हुआ है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गलबाराम गोयल, पेंशन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोपाल दाना, प्रदेश कांग्रेस सदस्य एवं पूर्व प्रधान नीतिराज सिंह देवडा, वरिष्ठ कांग्रेसी भूपत देसाई एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र सांखला ने भी दौरे को लेकर सुझाव दिए। 
बैठक में ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रधान, शिवगंज जीवाराम आर्य, पिंडवाडा ब्लाॅक अध्यक्ष राकेश रावल, आबूरोड के गणेश बंजारा, रेवदर के भैरूलाल भाटी, पालिकाओं में प्रतिपक्ष नेता आबूरोड की नरगीस कायमखानी, शिवगंज के अब्बास अली, पिंडवाडा के संजय गर्ग, पूर्व जिला प्रमुख अनीता बाकोलिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष चैधरी, जोगाराम मेघवाल, एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निबाराम गरासिया, प्रदेश कांग्रेस सदस्य लकमाराम कोली, एसबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरताराम देवासी, पूर्व प्रधान मोतीराम कोली, पूर्व जिला परिषद सदस्य राकेश रेबारी, पार्षद गोपी मेघवाल, दीपक सैनी, शिवगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष वजींगराम घांची, पीराराम देवासी, पूर्व नगर अध्यक्ष पुखराज परिहार, जिला कांग्रेस सचिव बाबूभाई, विनोद देवडा, सिराज मेमन, छगनलाल सुथार, गोवाराम मेघवाल, रताराम देवासी, हनवंतसिंह देवडा, युवा कांग्रेस विधानसभा रेवदर अध्यक्ष मफतलाल बुनकर, फजल मोहम्मद मंडार, शकूर भाटी रेवदर, शिवशंकर शर्मा, हरिओम दत्ता, फिरोज खान, एनएसयूआई के कार्यकर्ता दशरथ नरूका, गोविंदसिंह नारादरा, सरपंच पन्नाराम हीरागर, वरिष्ठ कांग्रेसी जब्बरसिंह देवडा तंवरी, किशोर पुरोहित, शंकरलाल पुरोहित मणोरा, एम.एल. मारू सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में नवनियुक्त कांग्रेस पेंशनर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपान दाना का बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया समेत कांग्रेसजनो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पायलट के दौरे पर होगा स्वागत
प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट 3 मई को सुबह उदयपुर हवाई अड्डे से सीधे सिरोही जिले की सीमा पर स्थित मोरस गांव के टोल नाके पहुंचेंगे, जहां जिलेभर के नेता 8.30 बजे स्वागत करेंगे। यहां से जनापुर पहुंचेंगे, जहां पर माउंटआबू एवं आबूरोड ब्लाॅक के कांग्रेसजन स्वागत करेगे। तत्पश्चात सिरोही जिला मुख्यालय पर सुबह 10 बजे नगर परिषद के बाहर पायलट के पहुंचने पर जिले से आए कांग्रेसजन एवं आम नागरिक स्वागत करेंगे। यहां से निकलने के बाद गोयली में करीबन 10.15 बजे, उड में 10.30 बजे, जावाल में 10.45 बजे बरलूट में 11 बजे एवं कालंद्री में 11.15 बजे बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
गोयली बस स्टैंड पर ग्रामीणांे के साथ ही एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेसी, उड में ग्रामीणों के साथ अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कांग्रेसजन तथा बरलूट में एसबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं आसपास के सैकडों कांग्रेसजन स्वागत करेंगे। यहां से कालंद्री पहुंचने पर महिला कांग्रेस एवं आसपास के कांग्रेस कार्यकर्ता स्वात करेंगे। पायलट कालंद्री के पास ही ब्रह्मधाम में खेतेश्वर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पुरोहित समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्रा एवं भामाशाह सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे।
वापसी में वे मांडाणी, नारादरा एवं कैलाशनगर मार्ग होकर वाण गांव के गणेश आश्रम जाएंगे, जहां प्रख्यात संत सेनजी बावसी की समाधि के दर्शन दोपहर 2 बजे करेंगे। यहां बावसी के भक्तों एवं आश्रम के संत राजूगिरी से संवाद करके बागसीन होकर पुनः उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ