SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

शहीदों के प्रति भी भाजपा अपनाती है दोगली निति , भाजपा को जनता देगी इसका जवाब - लोढ़ा

SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली
वराडा , सिरोही  20 May 
कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन , पूर्व विधायक  ने प्रधानमंत्री मोदी और राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा  , पूर्व विधायक ने देश सेवा में समर्पित होने वाले  शहीद सेनिको के साथ दोहरे मापदंड का रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया ।
वराडा हनुमान जी मंदिर प्रांगण में कांग्रेस की सिरोही ब्लॉक की बैठक का आयोजन हुआ इस बैठक में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा , जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य ,ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया  

पूर्व विधायक संयम लोढा ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा की भाजपा सरकारों की शहीदों के मामले में भी नीति और नियत साफ नहीं है।
भाजपा की मोदी सरकार ने चुनावों में सैना और पाकिस्तान पर खुब बड़ी बड़ी बाते की थी चुनाव के वक्त 56 इंच का सीना रखने वालों ने 1 सिर के बदले 10 सिर  लाने का वादा किया था लेकिन आज की परिस्थिति उल्टी नजर आ रही है आज हर रोज  सिमा पर सैनिक आतंकवाद के चलते शहीद हो रहे है

सिरोही की जनता भाजपा से सवाल क्यों नही पूछे 2016 मे सिरोही के लाल रमेश चौधरी जो शहीद हुआ उसी के साथ राजसमन्द के नीम्बसिह का बलिदान हुआ तब भाजपा सरकार ने निम्बसिंह को राजकोष से 20 लाख रुपया दिया और देना भी चाहिए लेकिन सिरोही जिले के रमेश चोधरी को कुछ नही दिया क्यो? साथ ही वहा निम्बसिह के नाम विधालय का नामकरण भी कर दिया यहा रमेश चोधरी के नाम विधालय का नामकरण क्यो नही किया। सिरोही की जनता अब जान चुकी है अब एक एक जवाब उनको आने वाले समय मे देना होगा ।

लोढा ने काश्तकारों के नाम भी कहाँ  की सरकार से क्या फायदा हुआ उल्टा टेक्स जोडा।बिजली पर 37/ चार्ज बढा फिर भी भाजपा कहती है अगली सरकार हमारी होगी।भाईयो आनेवाले समय मे इस सरकार को उखाड फेको। 
तो वसुन्धरा सरकार के अपने ही दौहरे मापदण्ड़ है। इसी तरह किसानों के खाद एवम् कीटनाकों के भाव बढ़ा दिये और फसलों के दाम नहीं मिल रहे है। कांग्रेस शासन में अरण्ड़ी छः हजार तो ग्वार तीस हजार में बीक रहा था। आज अरण्ड़ी 3 हजार तो ग्वार चार से साढ़े चार हजार में बीक रहा है। किसानों को आय दुगुनी करने का वायदा किया था और समर्थन मूल्य की बात करते थे जिसे अब भूल गये है।
लोढ़ा ने कहां कि दुनिया में क्रुड ऑयल का भाव आज आधा हैं युपीए सरकार से फिर भी 2014 से आज ज्यादा रेट पर पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है। श्रीलंका भारत से पेट्रोल खरीदकर भी 52 रूपये प्रति लीटर बेच रहा हैं लेकिन हमारी सरकारों ने एक्साईज एवम् वेट लगाकर लोगों के जेबों पर ड़ाका ड़ाला हैं उन्होने कहां कि भाजपा के लोग बताये कि उन्होनें अच्छा कौनसा काम किया हैं। कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलने का काम करके गुमराह करने से बांझ आना होगा। 

उन्होंने कहां कि आज भाजपा के ही नेता जिसमे पूर्व विनिवेश मंत्री अरूण शोरी मोदी सरकार की नीतियों का खुला विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे यह जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी देश को गलत  दिशा में ले जा रहे रहे है। उन्होंने कहां कि एक तरफ तो पाकिस्तान के विरूद्ध बात करते हैं और दूसरी तरफ पकिस्तान किसके पास है पाकिस्तान के काम किसको पाकिस्तान में बड़े बड़े ठेके दिलवाये है बांग्लादेश में किसको दिलवाये है  और ऑस्ट्रेलिया की बैंक ने मना कर दिया तो दूसरी तरह अड़ानी को व्यवसाय के लिए रिजर्व बैंक से 4 हजार करोड़ का लोन दिलवाते हैं। लोढ़ा ने कहां कि कांग्रेस जनों को मोदी वसुन्धरा सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम लोगों के बीच लेकर जाना होगा तभी हम कामयाब हांगें। 
कहा था दो करोड़ नोकरिया देंगे , डिजिटल इंडिया के सपने दिखाए थे कहा है नोकरिया और डिजिटल इंडिया , सिर्फ चार साल में अनपढ़ लोग जेरोक्स करवाते करवाते एक से दूसरे आफिस के चक्कर लगाते लगाते थक जाते है  इनकी आप भाषा देखो सरकारी बैठकों में कोटा  में भाजपा का विधायक  महिला को लेकर "तू दो कौड़ी"  तो वो कहती है "तू दो कौड़ी का" करके टिप्पणी करते है , वही   आपकी महाराष्ट में देवेंद्र फडणवीस सरकार के  मंत्री एकनाथ जी को क्यो इस्तीफा देना पड़ा , शिवराज सिंह सरकार के उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री  राघव जी पैड से क्यो इस्तीफा देना पड़ा , यही येदुरप्पा  भरी विधान सभा मे पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे  ओर तुम हमे राष्ट्रवाद सिखाओगे  

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवम् प्रधान जीवाराम आर्य ने कहां कि अब कार्यकर्ता को घरों से बाहर निकलकर छः माह तक लोगो के बीच रहना होगा। भाजपा के लोग झूठे एवम् अफवाह फैलाने में माहिर होते है। उनकों अपने मंसुबों में कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहां कि युपीए एवम्् आोक गेहलोत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलवाने में सहभागी बने। प्रदे कांग्रेस सचिव राजस्थान सांखला ने कहां कि संगठन में निर्वाचन का कार्य पुरा हो गया हैं और जिले में ब्लॉक व जिलाध्यक्ष का निर्वाचन कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप हुआ है। अब जिले के कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में तीनो विधानसभा सीटे जीताकर यह साबित करना चाहिए।

जो राजस्थान में सेमीफाइनल हुआ तो 17 की 17 विधानसभा में भाजपा की बुरी तरह से हार हुयी सिरोही में भी भाजपा सरकार आने के बाद पुरे जिले में जो 8 उपचुनाव हुए जिलापरिषद या नगरपालिका या पंचायत समिति के 7 हमने जीते 
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सिरोही के किसानो को नर्मदा का पानी लाने के नाम पर वोट मांगे थे लेकिन किसान विरोधी इस सरकार ने लाखो भावनाओ को आहत किया  है  सिरोही में नर्मदा के पानी का आज भी किसान बेसब्री से  इंतजार कर रहे है 
सिरोही को रेल लाइन से जोड़ने के नाम पर सर्वे कराया 1500 सो करोड़ का सर्वे हुआ पहले 80 करोड़ देने थे लेकिन आम जनता के लिए इनसे वो भी नहीं हो पाया 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण की
पाड़ीव के भाजपा कार्यकर्ता मोहन भाई देशप्रेमी, भूतगांव के रणजीतसिंह एवम् रतनसिंह ने बैठक में भाजपाा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य, प्रदेश सचिव राजेन्द्र सांखला व ब्लाॅक अध्यक्ष किशोर पुरोहित ने माला व साफा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित सैकड़ों महिला पुरूष कांग्रेसी उपस्थित थे।

 ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित ने कहां कि ग्राम ईकाई, बुथ लेवल एजेन्ट एवम् मेरा बुथ मेरा गौरव बुथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन के लिए कार्यकर्ता उनका सहयोग करें। बैठक में महिला कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष पुरण कुंवर, मीना सैन, पूर्व उपप्रधान मोतीसिंह देवडा, जिला कांग्रेस महामंत्री भगवतसिंह देवडा, ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्या खीमसिंह परमार, सचिव तेजाराम मेघवाल वरिष्ठ कांग्रेसी जैसाराम मेघवाल, कृष्ण कुमार पुरोहित, नटवरसिंह कालन्द्री, महेन्द्र गेहलोत इत्यादि ने संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिये। बैठक में सरपंच प्रदीप मेघवाल, पूर्व सरपंच जब्बरसिंह देवड़ा, प्रतापसिंह नून, गणपतसिंह वेलांगरी, नारायणसिंह बालदा, विनोद देवड़ा, पार्षद नेनाराम माली, आई.टी. सेल तहसील अध्यक्ष गोवाराम भाटी, शंकरलाल पुरोहित मनोरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांगे्रेस अध्यक्ष मारूफ हुसैन, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुज्जफर बैंग, ईश्वरसिंह तंवरी, डुंगरसिंह मण्डवारिया, भबूताराम, जोराराम जामोतरा, रमेश मेघवाल बरलुट, प्रागाजी काकेन्द्रा, छगन माली बरलुट, खेताराम हिरागर, ओटाराम मेघवाल सतापुरा, प्रहलाद पुरोहित बावली, पुनमाराम सुथार, भंवरसिंह देवड़ा, एड़वोकेट कुलदीप रावल, प्रकाश प्रजापत, महेन्द्र चैहान, प्रकाश आमलारी, गलबाराम पुरोहित, ठाकराराम देवासी वराड़ा, हिराराम प्रजापत, मंछाराम प्रजापत, कालुराम प्रजापत, भूराराम मेघवाल, जोगाराम मेघवाल, नेनाराम माली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ