मुम्बई कांग्रेस महासचिव देवासी के जन्मदिन पर पाड़ीव गाँव में 101 कंबल का किया विरतण

मुम्बई कांग्रेस महासचिव देवासी के जन्मदिन पर पाड़ीव गाँव में 101 कंबल का किया विरतण 

( Admin - Liyakat Mansuri | Report - Suresh Jugnu Valdara )


सिरोही- निकटवर्ती गॉव पाड़ीव में मुंबई कांग्रेस के महासचिव और राजस्थानी सेल के अध्यक्ष तथा मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे युवा प्रवासी नेता हिराभाई देवासी निवासी भालनी हाल मुंबई का जन्मदिन रविवार 10 अक्टूबर को सेवा भावना के साथ उनके प्रतिनिधि समर्थक सुरेश पुरोहित द्वारा सिरोही जिले के पाड़ीव कस्बे के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल व बिस्किट वितरण कर मनाया गया। 

देवासी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा के तमाम कार्य किए गए।देवासी के जन्मदिन पर सिरोही में उनके प्रतिनिधि जयंतीलाल माली ने रक्तदान शिविर व गौशाला में गौग्रास व जरूरतमंद परिवार को खाने के किट एवं रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तवीर को कंबल वितरण किया। हिराभाई देवासी गरीबो के मसीहा के नाम से जाने जाते है वह हमेशा गौमाता व असहाय परिवार व प्रवासियों के सुख दुख में तत्पर रहते है। 

देवासी के जन्मदिवस पर गॉव पाड़ीव में मुख्य अतिथि पूर्व उपसरपंच लक्ष्मणराम माली,कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रतापसिंह चौहान, ईश्वरसिंह तंवर, जयंतीलाल पुरोहित,पूर्व वार्ड पंच नारायणलाल मेघवाल के हाथों कंबल व बिस्किट वितरण किया गया। इस दौरान माधोसिंह दहिया, नरपतसिंह तंवर,किशोर रावल,थानाराम हिरागर,मोहनसिंह परमार,नरसाराम प्रजापत,प्रकाश घांची,शांतिलाल राणा,सुजानाराम मेघवाल, तलसाराम मेघवाल,चतराराम हिरागर,जैसाराम हिरागर,जोराराम माली,भरत सेन,भूराराम प्रजापत,सुभाष पुरोहित, भावेश पुरोहित,दिलीप कलावंत,राजूभाई हरिजन,महेंद्र हरिजन,राहुल पुरोहित,दानाराम गवारिया,सोमाराम भील,शंकरलाल हिरागर समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग