SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

विज्ञान मेले का आयोजन सराहनीय कार्यः - जिला कलक्टर नायक

sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली
सिरोही, 28 फरवरी।
सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार की महत्ती योजना ‘‘ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’’ अन्तर्गत जिले के चयनित विद्यालयों ( उच्च प्राथमिक ) की उभरती वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने के निमित्त ’’ विज्ञान मेला ’’ का आयोजन प्रातः आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक पैवेलियन के पास सिरोही में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर संदेश नायक  द्धारा शुभांरभ किया गया।
        जिला कलक्टर ने कहा कि नन्ही बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उदेश्य से  विज्ञान मेले की शुरूआत एक अच्छा प्रयाय हैं। उन्होंने कहा कि नन्हे मुन्ने बाल वैज्ञानिको को भारत की आशाओं एवं सपनो को साकार करने की पुरी आवश्यक्ता हैं। उन्होंने कहा कि सी.वी. रमन की जंयन्ति पर पूरे राजस्थान में विज्ञान मेले का आयोजन सराहनीय कार्य हैं।

          अतिरिक्त जिला कलेक्टर आशाराम डूडी ने कहा कि बालको का प्रयास एवं शिक्षकों की मेहनत प्रशंसनीय हैं। मेैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूॅ । इसी क्रम मंें उपखण्ड अधिकारी नाथूसिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलो में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। यहां पर प्रदर्शित माॅडल यहीं संदेश दे रहे हैं। सिरोही प्रधान श्रीमती प्रज्ञा कुंवर ने मेले का अवलोकन कर बाल प्रतिभाओं को सराहा।
मेले में जिले की चयनित 149 में 132 विद्यालयो के 530 बालक बालिकाओं ने अपने शिक्षको के साथ भाग लिया जिसमें माडल, चार्ट, निबन्ध, क्वीज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम तीन प्रतियोगिताओं के तीनो विजेताओ को प्रथम को 1000/- द्वितीय को 750/- एवं तृतीय को 500/- रूपये का नकद पुरूस्कार दिया गया व विज्ञान की पुस्तके दी गई। भामाशाह दलपत पुरोहित सरपंच मंडवारीया द्वारा सभी सहभागीयो को ज्योमेट्रि बाक्स दिये गये।
      इस मौके पर विज्ञान मेले का प्रभारी सुनिल कुमार गुप्ता, अति. जिला परियोजना समन्वयक आनंद राज आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी आर.के. गर्ग,  रमसा के अशोक व्यास, वि.अ. शंकरलाल पटेल, एपीसी मनोहर सिंह चारण, एपी नरेन्द्र सिंह आढा, आरपी समस्त हिम्मत रावल, हिम्मत माली, प्रेम सिंह, लाल सिंह, नथाराम इत्यादी उपस्थित थे। संचालन हिम्मत रावल व प्रताप प्रजापत ने कियां 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ