ट्रक के पीछे से आ रहे दुसरे ट्रक ने आगे वाले ट्रक को मारी टक्कर, पीछे वाले ट्रक का चालक गम्भीर रूप से हुआ घायल
ट्रक के पीछे से आ रहे दुसरे ट्रक ने आगे वाले ट्रक को मारी टक्कर, पीछे वाले ट्रक का चालक गम्भीर रूप से हुआ घायल
सरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास बांध के पास सोमवार रात हुआ हादसा, घटना के बाद हाईवे पर लगा था लंबा जाम
हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान बिहार निवासी सज्जन पुत्र जोखट पटेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए लगातार मशक्कत की और आखिरकार चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल सरूपगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
इस हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को किनारे कर सड़क को साफ कराया। काफी प्रयासों के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |