सिरोही के लिए गौरव का पल महाराव रघुवीरसिंह को "पद्म श्री" पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया |

SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली

सिरोही के पूर्व नरेश महाराव रघुवीरसिंह को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उन्हें यह पुरस्कार साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया ।

सिरोही जिले में संभवत यह पहला अवसर है जब जिले के किसी व्यक्ति को देश का यह चौथा सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया  25 जनवरी की शाम को इन पुरस्कारों की घोषणा की गई थी । जब इसकी घोषणा हुयी थी उसके बाद से  देश और प्रदेश के अनेक व्यक्तियों और विभिन्न राजघरानों के सदस्यों ने पूर्व नरेश को बधाई दी । 
राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सिरोही के पूर्व नरेश को पद्मश्री से नवाजा गया 



पूर्व नरेश रघुवीरसिंह इतिहास के अच्छे जानकार हैं। संस्कृत भाषा के जानकार पूर्व नरेश अक्सर देश विदेश में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। वैदिककाल से लेकर आधुनिक भारत तक का इतिहास उन्हें विभिन्न घटनाओं की तारीख व संबंधित व्यक्तियों के नाम समेत याद है। पूर्व नरेश देवस्थान बोर्ड सिरोही के आजीवन सदस्य भी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग