बरलुट में कृषि मंत्री सैनी द्वारा सिरोही विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियो की बैठक आयोजित |

Sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली 

fljksgh
 कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनने आऐ है: कृषि मंत्री सैनी
ग्रामीणों ने कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी व गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी को समस्याओ को लेकर ज्ञापन भी सौपा 
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने भाजपा के विशेष प्रवास कार्यक्रम के तहत सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र बरलूट सारेणश्वरजी मंदिर के परिसर में पार्टी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीयों की बैठक लेकर 2018 विधानसभा चुनावों को लेकर उनका फीडबैक लिया। 
कृषि मंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश संगठन ने कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने के लिए आप सब के बीच में भेजा है। भाजपा का कार्यकर्ता संस्कारी है। वो पार्टी के लिए जी जान से काम करता है। कार्याकर्ताओं की मन की बात भाजपा सरकार व संगठन तक पहुॅचाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। पदाधिकारीयों ने भी अपनी अपनी समस्याओं से मंत्री सैनी को अवगत कराया। 

जिस पर मंत्री ने कहा कि पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि मेरी तरफ से सकारात्मक प्रयास कर समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। भाजपा सरकार ने चार साल के अंदर जो विकास के कार्य किये है वो कांग्रेस के 52 सालों के राज में भी नही हुए। मंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए 50 हजार का ऋण माफ किया जबकि कांग्रेस ने 52 साल में किसानों के लिए एक रूपये का कर्ज माफ नही किया। भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों व आमजन की सरकार है। सभी वर्गो का ध्यान रखती है। 

गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही जिले में विकास के कार्य हुए है वो ऐतिहासिक है कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को बताना चाहिए। सिरोही जिले में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए बत्तीसा नाले के लिए 213 करोड दिये। जिसका कार्य प्रगति पर है। भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी ने संगठन के बारे में जानकारी दी। जिले के मंडल, बूथ व शक्ति केन्द्र के बारे में बताया। 
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के सिरोही आगमन पर सर्किट हाउस में पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं द्वारा माला व दुपटा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला संगठन प्रभारी नरेन्द्र कच्वाहा, सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी, प्रदेश संयोजक बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ कमलेश दवे, नगर परिषद् सभापति ताराराम माली, नगरपालिका अध्यक्ष कंचन सोलंकी, जिला महामंत्री मदनसिंह देवडा थल, कालुराम जणवा, उपाध्यक्ष सूरजपालसिंह, भवानीसिंह, अशोक पुरोहित, विजय गोठवाल, दिलीपसिंह माडाणी, भाजुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठोर, अल्पसंख्यक मोर्चा मुश्ताक नागौरी, महिला मोर्चा डाॅ रक्षा भंडारी, जिला मंत्री हेमलता पुरोहित, पुष्पा कुंवर, हनुमान प्रजापत, मंडल अध्यक्ष छगन घांची, नैनसिंह, गणपतसिंह देवडा, प्रकाश भाटी, पुखराज प्रजापत, प्रताप परमार, कांतिलाल पुरोहित, अमराराम प्रजापत, शंकर प्रजापत, मोहनलाल माली, जितेन्द्र खत्री, शंकरसिंह, रणछोड कुम्हार, महिपाल चारण, मनीष पुरोहित, रमजान खान, नारायण पुरोहित, गंगाराम, तेजंिसह, गंगासिंह, हार्दिक देवासी, छोटा बापू, प्रदीप पुरोहित, लक्ष्मीनारायण, प्रर्मिला सुथार, मंजु ओर कई पदाधिकारी मौजूद थे।  




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग