SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

सिरोही से जालोर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाये:- सांसद पटेल

sirohinews24  ब्युरो लियाकत अली 
सांसद पटेल नें की राज्यमंत्री मनसुख मांडविया से की भेट वार्ता 
जालोर-सिरोही लोकसभा सांसद देवजी पटेल ने नईदिल्ली में गुरुवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री मनसुख मंाडविया से मुलाकात कर का स्वरूपगंज (सिरोही) से जालोर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने एवं गुजरत स्थित झेरडा से सिरोही मार्ग वाया रेवदर एवं मंडार में बायपास निर्माण को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के बारे में विस्तृत चर्चा की। 

सांसद देवजी पटेल ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात के दौरान बताया कि जालोर से सिरोही के लिए आवागमन मुश्किलो से भरा है। टुटी फूटी सडको पर चलना इतना दुखदायी है कि करीब 75 कि0मी0 का सफर तीन से चार घ्ंाटो मे पूरा होता है। भारी बारिश के दौरान जालोर मे आकोली और सिरोही मे जावाल नदी पर यातायात ठप हो जाता है। लोकसभा एक होने से भी दोनो जिले को परस्पर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडने की आवश्यकता है। इस सड़क मार्ग का स्वरूपगंज से कृष्णगंज कालंद्री बरलुट मंडाली से जालोर जिला केन्द्र तक राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडा जाता है तो क्षैत्र वासिायों को आवागमन में सुविधाए होगी। जिस पर राज्य मंत्री मांडविया ने सांसद पटेल को आश्वस्त करते हुए कहा कि उक्त सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के संबंध में सरकार द्वारा सकारात्मक प्रयास किये जायेंगे। 

झेरडा से सिरोही मार्ग (वाया रेवदर और मंडार में बाईपास निमार्ण ) को राष्ट्रीय राज्यमार्ग घोषित किया जायेंः 
     सांसद पटेल ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री मनसुख मांडविया से चर्चा के दौरान बताया कि गुजरात स्थित डीसा से घानेरा राष्ट्रीय राज्यमार्ग (168।) घोषित किया गया है। गुजरात स्थित झेरडा से सिरोही राज्यमार्ग वाया मंडार रेवदर होते हुए, यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग (छभ् 62) से मिल जाता है। झेरडा से सिरोही मार्ग पर दिन प्रतिदिन गाडियो की संख्या बढती जा रही है। दोनो तरफ से यह सडक राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलने के कारण भारी वाहनो को आवागमन बढता जा रहा है। इस मार्ग पर मंडार और रेवदर दो घनी आबादी वाले शहर है। इन शहरो के पास दिन मे ट्रेफिक जाम हो जाना अब आम बात हो गयी है। जिससे आम नागरिको को, स्कूल जाने वाले छात्रो को और व्यापारियो को काफी परेशानियो का सामना करना पडता है, इसलिए रेवदर और मंडार कस्बे के पास इस मार्ग पर बाईपास का निर्माण एव झेरडा से सिरोही मार्ग पर यातायात के बढते दबाव को देखते हुए इस मार्ग को राष्ट्रीय राज्यमार्ग घोषित किया जावें जिस पर राज्य मंत्री मांडविया ने उक्त सड़क मार्ग को अतिशीघ्र राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के संबंध में सकारात्मक प्रयास करने की बात कही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ