बरलूट पुलिस थाने में जवानों ने जमकर मनाई होली , ग्रामीण भी डीजे की धुनों पर पुलिस जवानों के साथ झूमे ।

 Sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली
बरलूट , सिरोही 


सिरोही जिले में होली की धूम लेकर बरलूट पुलिस थाने में अलग ही अंदाज दिखाई दिया ,पुलिस जवानो को आज तक सुरक्षा  में तैनात रहते ही देखा होगा लेकिन आज बरलूट पुलिस ठाणे के जवान डीजे , ढोल ,चंग की  धुनों पर जमकर थिरकते हुए रंगो से होली खेलते हुए नजर आये | 
रंगों के त्योहार पर पुलिस के जवान होली के दिन सुरक्षा में तैनात रहते है , ऐसे में पुलिस के जवानों ने आज मस्ती में जमकर रंगों के त्योहार का भरपूर लुत्फ उठाया ।
होली के मौके पर बरलूट पुलिस थाने व कालन्द्री पुलिस थाने में तैनात अधिकारियों , जवानों , ने मस्ती से आम जनता के साथ जमकर रंगों का लुत्फ उठाते नजर आए , वही इस अनोखी होली को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा , वही कई ग्रामीणों ने डी जे की धुनों पर थिरकते हुए पुलिस स्टाफ के साथ होली के त्योहार को मनाया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग