SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

भाजपा सत्ता के अहंकार में लगातार देश की सर्वाेच्च संस्था की गरिमा को ठेस पहुँचा रही है। - लोढ़ा

sirohinews24 Bureau Liyakat Ali 
सिरोही 20 मार्च।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग के लिए बोझ बन चुकी है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि सर्वोच्च न्यायालय के एक मुुख्य न्यायाधीश को सार्वजनिक समारोह में सम्बोधन देते हुए रोना पड़ा। इतना ही नहीं सर्वाेच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों को गम्भीर हालातों से अवगत कराने के लिए मीड़िया का सहारा लेना पड़ा और वे यह संदेश देने के लिए बाध्य हुए की देश का लोकतन्त्र खतरे में है। इतना ही नहीं मौजूदा परिस्थितियों पर खुलकर लिखने वाले लेखकों और पत्रकारों को जान से हाथ धोना पड़ा। हम सब कानून के विद्यार्थी है। इस नाते इन परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह सक्रिय होने के लिए हमारी महत्ती जिम्मेदारी बनती है।
लोढ़ा यहाँ बाबा रामदेव होटल के सभागार में सिरोही जिला कांग्रेस के विधि विभाग की बैठक में उपस्थित वकीलों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समय सिर्फ चुनाव जीतने और हारने के लिए काम करने का नहीं हैं। देश को बचाने का है। लोगों की आजादी बनाये रखने का देश है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग सत्ता में बैठे हैं वे अम्बेड़कर, गाँधी, नेहरू की प्रतिमा पर हमला कर रहे है। कल हमारे घरों पर भी हमला कर सकते है। लोगो ने उन्हें सेवा के लिए सत्ता दी लेकिन हमारे बच्चे कैसे कपड़ा पहने यह भी यह तय करना चाहते हैं। बलात्कार होने पर सख्त कार्रवाई करने की बजाय भाजपा के निर्वाचित मुख्यमंत्री यह जवाब देते हैं कि कम कपड़े पहनने के कारण बलात्कार होते है तो क्या हम चार महिने की बच्ची को भी साड़ी पहनाये। लोढ़ा ने कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में लगातार देश की सर्वाेच्च संस्था की गरिमा को ठेस पहुँचा रही है।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता सुशील शर्मा ने विभाग की ओर से शक्ति प्रोजेक्ट की शुरूआत की। उन्होने कहा कि आने वाले समय में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वकीलों को पूरी ताकत से जुटना है। भाजपा के लोग हर जिले में अधिकारियों को प्रताड़ित व अपमानित कर रहे है। आज दिन इस तरह के विडियों एवं आॅडियों सामने आते रहते है। आम जनता ने अजमेर, अलवर एवं माण्ड़लगढ़ के उपचुनावों में भाजपा को हराकर संदेश दे दिया लेकिन अभी भी इनका घमण्ड़ कम नहीं हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र सुराणा ने कहा की वकील समुदाय जनमानस को प्रभावित करने की क्षमता रखता है लेकिन पार्टी उनका सहयोग नही ले रही। सिरोही जिले में सत्तर फीसदी अधिवक्ता कांग्रेस विचारधारा के हैं, पार्टी इन्हें अपने अपने बूथ की जिम्मेदारी दे जिससे की वे सिरोही जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस को विजयी बना सकें। उन्होनें यह भी मांग की राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने पर पार्टी यह व्यवस्था करें की राजस्व मामलों की न्यायिक सुनवाई प्रशासनिक अधिकारी की बजाय राजस्थान हाईकोर्ट के अधीन मुंसीफ न्यायालय और जिला न्यायालय करें। प्रदेश समन्वयक राघवेन्द्र पारिक ने भी विचार प्रकट किये।

सिरोही बार ऐसोशिएशन अध्यक्ष मानसिंह देवड़ा ने स्वागत भाषण दिया एवं विभाग के सिरोही जिलाध्यक्ष कुलदीप रावल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अवधेश देवल ने किया। इससे पूर्व सिरोही विधि विभाग के ब्लाॅक अध्यक्ष प्रकाश धवल, शिवगंज ब्लाॅक अध्यक्ष दलपत परमार, रेवदर ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेश मेनन, पिण्ड़वाड़ा ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, आबूरोड़ ब्लाॅक अध्यक्ष अवदेश देवल, सुल्तानसिंह देवड़ा, नगेन्द्र मेडतिया, सुदेश गर्ग, आनन्द सुमन, प्रकाश प्रजापत, विक्रमसिंह जैला, रामलाल राणा, नरेन्द्र चारण, हरिओम दत्ता, महेन्द्र चैहान, जय किशन विश्नोई, फिरोज सिलावट, रतन मेघवाल, अशोक कुमावत, भैरूपालसिंह बालावत, गजेन्द्रसिंह रूखाड़ा, कैलाश नामा, दिपक बोड़ाना ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया। 

बैठक में विधि विभाग के शक्ति प्रोजेक्ट आवेदन का विमोचन किया गया एवं शीघ्र ही सिरोही जिले में कांग्रेस विचारधारा के वकीलो का सम्मेलन करने का निर्णय किया गया। 








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ