बेटियां के बिना जीवन अधूरा , बेटा बेटी है एक समान - प्रज्ञा कुंवर

sirohinews24 Bureau Liyakat Ali
सिरोही
जावाल कस्बे के आदर्श पीएससी के महिला वार्ड में सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर ने नवजात बेटियों की माताओं को फूल माला पहनाकर , मुँह मीठा करवाकर बच्चियों के लिए बेबी किट वितरण किया जिस पर नवजात  बालिकाओ की माताओ ने प्रधान का आभार प्रकट कर अपने बेटियाँ होने पर खुसी जाहिर की । अवसर पर साथ में जावाल सरपंच ललिता देवी व सचिव फाउलाल सुथार , डॉ.अनिरुद्ध भार्गव भी उपस्तिथ थे


प्रधान प्रज्ञा कुंवर ने बताया कि बेटियां जीवन का वो अभिन्न अंग है जिसके बिना समाज अधूरा है , आज बेटिया समाज मे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है साथ ही बच्चियों की माताओं को आने वाले समय मे अपनी बच्चियों को उच्च शिक्षा देकर आप भी अपनी बेटियों को उच्च मुकाम हासिल करवाये , आज अगर देखे तो आज महिलाए सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री की कुर्शी तक व सिपाही से लेकर पायलट तक का मुकाम हासिल किया है इन्होंने आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है बेटी के बिना घर परिवार भी अधूरा है 

वही सरपंच ललिता देवी ने बच्चियों की माताओं को बच्ची के जन्म को लेकर पूछा तो माताओं ने एक अलग ही खुशी जाहिर की , कि बेटी बेटे से भी बढ़कर है आज महिलाओ के प्रति जो गलत ओर घटिया सोच रखते है उनकी मानसिकता बहोत ही कमजोर हो चुकी है उस मानसिकता को बदलने की जरूरत है साथ कन्या भ्रूण हत्या रोकना एवम महिला शक्ति को बढ़ावा देने की बात कही ।
इस मौके पर डॉ.अनिरुद्ध भार्गव ,दिलीप पटेल उड़ान ,सरपंच ललिता देवी, सचिव फाउलाल सुथार , मेल नर्स देवाराम ,महेंद्र कुमार प्रजापत , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा सहयोगिनी की के साथ कई माताएं एवम अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद