रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा ,सिरोही,स्वरुपगंज व आबूरोड में रामजी की निकली सवारी |

Sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली 
सिरोही 25 मार्च | 
सिरोही जिले में रामनवमी के मौके पर सिरोही,स्वरुपगंज व आबूरोड में शांतिपूर्ण तरीके से भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।

रामझरोखा मैदान से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीराम की झांकी के साथ डीजे की धुनों पर हाथ मे भगवा ध्वज लिए जयश्री राम के नारों के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ती रही , इस शोभायात्रा में आसपास के क्षेत्र के  भारी संख्या रामभक्त पहुचे 
भगवामय हुआ सरूपगंज, हजारो की संख्या में पहुंचे राम भक्त
वही स्वरुपगंज में भी रामभक्त जयश्री राम के जयकारों व श्रीराम की झांकिया के साथ गायत्री मंदिर से शोभायात्रा का आगाज हुआ  

रामनवमी को लेकर कस्बें में कई कार्यक्रमों का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रामनवमी पर्व पर विशाल धर्मसभा का आयोजन गायत्री आश्रम परिसर में किया गया, उसके बाद कस्बें के मुख्य मार्गो से विराट शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकली कस्बे के मीणावास, पुराणा बस स्टेण्ड़, सुभाष सर्किल, होते हुए गायत्री आश्रम तक निकाली गई, 
जिसमें क्षेत्र के गांवों के हजारों की संख्या में रामभक्तों ने शिरकत की। इस दौरान झंड़ा लहराते हुए जय-जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए डीजे की धून पर झुम रहे थे। इस अवसर पर शोभायात्रा में विहिप, बजरंगदल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी व शिवसेना के कार्यक्रर्ता उपस्थित थे। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग