शादी मे डांस करते हुए एक युवक की हुई मौत , नाचते नाचते हार्ट अटेक आने से नीचे गिरा ओर हुई मौत

सिरोही ( रिपोर्टर लियाकत अली )

शादी के संगीत कार्यक्रम में डांस कर रहा युवक नाचते नाचते नीचे गिरा , अचानक गिरा तो फिर उठ नहीं सका , हार्ट अटैक से युवक की हुई मौत 

राजस्थान के सिरोही में शादी समारोह मे डीजे पर डांस करते करते एक युवक अचानक जमीन पर गिरा और फिर नहीं उठ सका . जैसा ही युवक जमीन पर गिरा तो वह बेसुध हो गया . यह घटना सिरोही जिला मुख्यालय की है. जहा यह युवक अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह मे शामिल होने आया था और शादी के संगीत कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते करते अचानक से वह जमीन पर गिर पड़ा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई . युवक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहा पर मौजूद डॉक्टरों ने जाँच करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया है .


कोरोना काल के बाद से अक्सर डांस करते, जिम या स्टेज पर परफार्म करते हार्ट अटैक आने से मौत की खबरें देश के अलग अलग कोने से खूब आ रही हैं. इसी क्रम में एक ऐसा ही मामला अब राजस्थान के सिरोही जिले में भी देखने को मिला है. दरअसल जिला मुख्यालय स्तिथ सिंधी धर्मशाला मे 24 सितम्बर को महिला पार्षद ज्योति तोलानी की शादी को लेकर संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था जिसमे इनके रिश्तेदार पाली जिले के सोजत निवासी पूरण सिंघाडिया (30) पुत्र बस्तीराम सिंघाड़िया अपनी पत्नी व परिवार सहित उदयपुर से सिरोही पहुँचे थे , वही संगीत कार्यक्रम मे पुरण अपनी पत्नी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था . ओर  अचानक ही डांस करते करते वह जमीन पर गिर गया . जैसे ही वो जमीन पर गिरा तो मौजूद रिश्तेदार उसके पास पहुँचे तथा उसके अस्पताल ले जाया गया . जहाँ मौजूद डॉक्टरों ने उसकी जाँच करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया ।

पाली जिले के सोजत निवासी पूरण सिंघाडिया (30) इन दिनों उदयपुर में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था.लेकिन नजदीक की रिश्तेदारी में शादी समारोह की वजह से हाल ही में वह उदयपुर से सिरोही आया था.

https://youtu.be/yaCL0StFEJQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग