संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने आबूरोड सीएचसी का किया औचक निरीक्षण , दिए आवश्यक निर्देश

चित्र
आबूरोड , सिरोही 12 Aug 21 |  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आबूरोड का सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण......... 18 साल से ऊपर की आयु वर्ग के सभी आमजन का कोविड-19 टीका शत प्रतिशत लगावाने के दिये निर्देश...... आमजन कोविड-19 टीके की दोनों डोज समय पर अवश्य लगवाए.......                 सिरोही- कोरोना महामारी जिले कम हुई है, खत्म नही हुई है, 18 साल से ऊपर की आयु वर्ग के सभी आमजन को कोविड टीकाकरण शत प्रतिशत करवाने के लिए जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जिले के गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार बताया की कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया की जिले सभी स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना के प्रति सजग व सतर्क है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आबूरोड का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया ।               सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने...

पंचायत राज चुनाव : सिरोही व शिवगंज में भाजपा ने पंचायत समिति सदस्यों को लेकर किए सयोजक व सहसयोजक की घोषणा

चित्र
पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा ने पंचायत चुनाव समिति सदस्यों को लेकर किए सयोजक एवम सह सयोजक की घोषणा सिरोही,12 अगस्त। भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने सिरोही एवम शिवगंज पंचायत समिति के सयोजक व सह संयोजक की घोषणा निम्नवत की गई है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि पंचायत समिति सिरोही के वार्ड नंबर 1 लोकेश खंडेलवाल संयोजक,अफरता बानो सहसंयोजक,वार्ड नंबर 2 अशोक पुरोहित संयोजक हरिकिशन रावल सह संयोजक,वार्ड नंबर 3 विजय पटेल संयोजक शीतल राणा सह संयोजक, वार्ड 4 सुरेश सगरवंसी सयोजक राहुल रावल सह संयोजक,वार्ड 5 दमयंती डाबी सयोजक अरुणा खैरवाल सह संयोजक, वार्ड 6 गीता पुरोहित सयोजक प्रीति चौहान सह संयोजक, वार्ड 7 प्रकाश पटेल सयोजक धनपत सिंह सह संयोजक, वार्ड 8 शंकर सिंह परिहार सयोजक अमृत सुथार सह सयोजक, वार्ड 9 जबर सिंह चौहान सयोजक बाबू सिंह माकरोडा सह संयोजक, वार्ड 10 मगन मीना सयोजक मीनाक्षी प्रजापत सह संयोजक, वार्ड 11 भरत माली सयोजक लुम्बाराम राणा सह संयोजक, वार्ड 12 गोपाल माली सयोजक संग्राम सिंह सह संयोजक, वार्ड 13 मणि बाई सयोजक...

पहाडी से टकराया ट्रक , टकराने पर ट्रक में लगी आग , चालक ने ट्रक से कूदकर बचाई जान

चित्र
सिरोही | SirohiNews   पहाडी से टकराया ट्रक , टकराने पर ट्रक में लगी आग , चालक ने ट्रक से कूदकर बचाई जान सिरोही के बाहरी घाटा मोड पर टाइल्स से भरे ट्रक में आग लग गई। रॉन्ग साइड चलते हुए ट्रक पहाड़ी से जा टकराया और आग लग गई। करीब घंटे भर तक ट्रक जलता रहा। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कोतवाल राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ट्रक पिंडवाड़ा से सिरोही की ओर आ रहा था। ट्रक में टाइल्स भरी हुई थी। वन-वे का बोर्ड होने पर चालक अचानक ट्रक को रॉन्ग साइड की तरफ ले गया। इसके बाद घाटा मोड पर अनियंत्रित होकर ट्रक पहाड़ से जा टकराया। चालक ने स्थिति को भांपते हुए ट्रक से छलांग लगाकर जान बचाई। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। हादसे में घायल ट्रक चालक अलवर निवासी जय किशन पुत्र कालूराम मीणा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।