पहाडी से टकराया ट्रक , टकराने पर ट्रक में लगी आग , चालक ने ट्रक से कूदकर बचाई जान

सिरोही | SirohiNews 

पहाडी से टकराया ट्रक , टकराने पर ट्रक में लगी आग , चालक ने ट्रक से कूदकर बचाई जान


सिरोही के बाहरी घाटा मोड पर टाइल्स से भरे ट्रक में आग लग गई। रॉन्ग साइड चलते हुए ट्रक पहाड़ी से जा टकराया और आग लग गई। करीब घंटे भर तक ट्रक जलता रहा। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।


कोतवाल राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ट्रक पिंडवाड़ा से सिरोही की ओर आ रहा था। ट्रक में टाइल्स भरी हुई थी। वन-वे का बोर्ड होने पर चालक अचानक ट्रक को रॉन्ग साइड की तरफ ले गया। इसके बाद घाटा मोड पर अनियंत्रित होकर ट्रक पहाड़ से जा टकराया। चालक ने स्थिति को भांपते हुए ट्रक से छलांग लगाकर जान बचाई। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। हादसे में घायल ट्रक चालक अलवर निवासी जय किशन पुत्र कालूराम मीणा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग