संदेश

फ़रवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बावली गाँव में धूम धाम से हुई खेतलाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा , कई जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग

चित्र
बावली गाँव में धूम धाम से हुई खेतलाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा , कई जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग  सिरोही तहसील के गांव बावली के समाज सेवी मोतीलाल प्रजापत ने बताया कि संत श्री रामानंद जी महाराज के सानिध्य एवं बावली ग्राम विकास समिति के मुख्या गणपतसिंह देवड़ा के नेतृत्व में खेतलाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूम धाम से हुई। खेतलाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में स्थानीय लोगो के अलावा आस पास के गांवों से भी संत महात्माओं एवं लोगो व महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही प्रवाशियो ने भी बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया।  सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान हवन पूजा कर खेतलाजी मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कमेटी सदस्य मांगूसिंह देवड़ा ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, विधायक संयम लोढ़ा, कालन्द्री सरपंच महिपालसिंह देवड़ा, सिरोही प्रधान हशमुख मेघवाल, कोंग्रेस जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र देवासी, ज...

मोबाईल डेंटल वाहन को स्वास्थ्य भवन सिरोही से सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चित्र
मोबाईल डेंटल वाहन को स्वास्थ्य भवन सिरोही से सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दन्त रोगों से ग्रसित रेफर बच्चों का होगा उपचार सिरोही 5 फरवरी | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने मोबाइल डेंटल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बीमार बच्चों के लिए लगातार वरदान साबित हो रहा है। अब एक और मील का पत्थर इसमें जुड़ गया है। सिरोही जिले को अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के रूप में ऐसी दंत चिकित्सा ईकाई मिली है जिसमे एक्स-रे, स्केलिंग, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, फिलिंग आदि जैसी दंत सेवाएं गांव से शहर तक निःशुल्क में उपलब्ध हो सकेगी               मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दन्त रोगों से ग्रसित रेफर बच्चों का उपचार किया जाएगा। डेंटल वाहन में दन्त चिकित्सक अपनी सेवाए देंगे। वैन की सहायता से जिले के 5 ब्लॉक में शिविर लगाए जाएंगे।  इस मौके पर आरसीएचओ डॉ विवेक कुमार, अतिरिक्त ...