संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शादी मे डांस करते हुए एक युवक की हुई मौत , नाचते नाचते हार्ट अटेक आने से नीचे गिरा ओर हुई मौत

चित्र
सिरोही ( रिपोर्टर लियाकत अली ) शादी के संगीत कार्यक्रम में डांस कर रहा युवक नाचते नाचते नीचे गिरा , अचानक गिरा तो फिर उठ नहीं सका , हार्ट अटैक से युवक की हुई मौत  राजस्थान के सिरोही में शादी समारोह मे डीजे पर डांस करते करते एक युवक अचानक जमीन पर गिरा और फिर नहीं उठ सका . जैसा ही युवक जमीन पर गिरा तो वह बेसुध हो गया . यह घटना सिरोही जिला मुख्यालय की है. जहा यह युवक अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह मे शामिल होने आया था और शादी के संगीत कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते करते अचानक से वह जमीन पर गिर पड़ा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई . युवक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहा पर मौजूद डॉक्टरों ने जाँच करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया है . कोरोना काल के बाद से अक्सर डांस करते, जिम या स्टेज पर परफार्म करते हार्ट अटैक आने से मौत की खबरें देश के अलग अलग कोने से खूब आ रही हैं. इसी क्रम में एक ऐसा ही मामला अब राजस्थान के सिरोही जिले में भी देखने को मिला है. दरअसल जिला मुख्यालय स्तिथ सिंधी धर्मशाला मे 24 सितम्बर को महिला पार्षद ज्योति तोलानी की शादी को लेकर संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित कि...

Sirohi पिता-पुत्री के ट्रेन हादसे में मौत का सीसीटीवी फुटेज वायरल , आबूरोड रेलवे स्टेशन की है घटना

चित्र
सिरोही पिता-पुत्री के ट्रेन हादसे में मौत का सीसीटीवी फुटेज वायरल , आबूरोड रेलवे स्टेशन की है घटना  सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर 2 जुलाई रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया था जिसमे चलती ट्रेन के नीचे आने से हादसे में पिता पुत्री की मौत हुई थी ..... अब इस मामले में घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो सोमवार देर रात को वायरल हुआ । सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पूरा घटनाक्रम सामने आ गया । जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है की चलती ट्रेन मे चढ़ने ने दौरान पिता अपनी पुत्री को गोद मे उठाकर ट्रेन मे चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच मे गिर जाता हैँ ..... जिससे पिता व पुत्री की मौत हो जाती है .....  जानकारी के अनुसार रविवार को जालोर जिले के भैसवाडा निवासी भीमाराम अपने परिवार के साथ घर जाने के लिए दोपहर मे साबरमती - जोधपुर ट्रेन में जाने के लिए आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचा उसके साथ उसकी दो पुत्री और पत्नी थी । जैसे हि स्टेशन पर पंहुचा तों ट्रेन चलने लग गई थी ..... आनन फानन में भागते भागते उसने अपनी एक बेटी को ट्रेन में चढ़ाया और भागते भागते खुद और दूसरी बेटी को लेक...