संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह की २ाुरूआत अम्बेडकर सर्कल से हुई , यातायात नियमो के पालना की कही बात

चित्र
सिरोही, 18 जनवरी। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का २ाुभांरभ २ाहर के अम्बेडकर सर्कल से विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश मालवीय एवं अति. पुलिस अधीक्षक मिलन कुमार जोहिया ने सभी वाहन चालकों , गैर मोटर चालित वाहन स्वामियों और आमजन से अनुरोध किया कि यातायात नियमों का पालन अवश्य करें और अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहें। इस राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के दौरान होने वाली गतिविधियों में अपना कर्तव्य समझकर सक्रिय सहभागिता निभाएं और इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। पुलिस उपाधीक्षक मदनसिंह चैहान ने समस्त आॅटो सडक सुरक्षा के नियमों व राहगीरों से तय दर निर्धारत की बात कहीं। उपस्थित वाहन चालकों को सडक सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि सडक सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम सडक दुर्घटनाओं एवं मृत्युदर में कमी लाने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहें है। इस सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित है।       पूरे माह यानि 17 फरवरी तक के लिए जिला परिवहन कार्यालय सिरोही में सडक सुरक्षा की जन जागृति क...

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पूर्व तैयारियों के संबंध में रिव्यू बैठक हुई सम्पन्न

चित्र
सिरोही, 18 जनवरी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि गणतंत्र दिवस ( 26 जनवरी, 2021) के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए अधिकारीगणों को सौपे गए दायित्वों की पालना निष्ठा से करे।  कोविड-19 के प्रोटोकाॅल को देखते हुए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समारोह स्थल पर पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम निरस्त किया गया है एवं कोविड-19 प्रोटोकाॅल की पालना के भी निर्देश दिए गये। जिला कलक्टर ने आज कृषि विभाग के आत्मा परियोजना के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह में तैयारियों की रिव्यू बैठक ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस राष्ट्र्ीय पर्व को समारोह पूर्वक मनाए जाने के लिए अधिकारियों को जो भी दायित्व सौपे गए है उनकी पालना निष्ठापूर्वक हो , इसकी सुनिश्चितता की जाए। उन्होंने कहा कि मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए जो प्रभारी नियुक्त किये गए है, वे आपसी तालमेल से कार्य करें । बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभाग को झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में जिम्मेदारी निर्धारित की।   बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों को पैवेलियन की सफाई तथा पूर्वाभ्यास के लिए पेयजल व्यवस्था करने, सार्व...

कुमा गाँव के ग्रामीणों ने सडक डामरीकरण करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद को सौंपा ज्ञापन 

चित्र
 कालन्द्री कस्बे के समीपवर्ती कुमा गाँव के ग्रामीणों ने सिरोही जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर डामर सड़क बनाने की मांग की ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि कुमा गांव में सड़क नहीं होने से गांव बस सुविधा से वंचित हैं साथ ही सड़क के अभाव में बच्चे आगे नहीं पड पा रहे हैं तथा बरसात के मौसम में बीमार को हास्पीटल ले जाने में भारी मुसीबते झेलनी पड़ रही है। कुमा गांव से नेतीराम, लाखाराम ,पोसाराम,रावताराम, गेलाराम ,पवन देवासी,लाखाराम,थानाराम आदी मौजूद रहें।   कुमा-वलदरा डामर सड़क बनाने की मांग को लेकर पिछले लम्बे समय से शासन प्रशासन के सम्मुख आवाज उठा रहे वलदरा गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पुरोहित ने बताया कि सड़क के अभाव में कुमा गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं तथा जर्जर व क्षतिग्रस्त मार्ग होने से कुमा गांव के ग्रामीणों को भारी मुसीबते झेलनी पड़ रही है तथा बरसात के मौसम में बीमार को हास्पीटल ले जाने में ग्रामीणों को  भारी दिक्कतें होती है साथ सड़क के अभाव में कुमा गांव में शिक्षा का स्तर अति निम्न हैं गांव में प्राथमिक विद्यालय ही है और छठीं कक्षा में अन्यत्र पढने जा...

जालोर में बिजली के तारों की चपेट में आने से बस में लगी आग , 6 यात्रीयो की मौत , कई यात्री झुलसे

चित्र
 जालोर में बिजली के तारों की चपेट में आने से बस में लगी आग, 6 यात्रीयो की मौत हो गई जबकि 17 लोग झुलस गए जालोर जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूरी पर स्थित महेशपुरा गांव में एक हृदयविदारक हादसे में ब्यावर की तरफ जा रहे यात्रियों की बस में आग लग गई। रात्रि में करीब 10 किमी दूरी पर स्थित महेशपुरा गांव में एक हृदयविदारक हादसे में मांडोली से ब्यावर की तरफ जा रहे यात्रियों की बस में आग लग गई। आग का कारण बस का बिजली के तारों की चपेट में आना बताया जा रहा है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत करंट के दौरान झुलसने से हुई है। हादसे में 17 लोग घायल भी हुए हैं। इसमें 7 गंभीर रूप से झुलसे लोगों को जोधपुर के लिए रेफर किया गया था जबकि 10 लोगों को जालौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया उनमें से 5 लोगों को डिस्चार्ज भी कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह जत्था दो बसों में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान चालक रास्ता भटक गया और बसें महेशपुरा की तरफ पहुंच गई। बसों ने गांव में प्रवेश कर लिया और जब बस चालक को जानकारी मिली कि वह गलत रास्ते पर है तो पुन: मुख्य मार्ग की ओर लौट रहे थे। इस दौरान बिजली के तारों की कम ऊचा...