संदेश

2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही समेत राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का ऑरेंज व येल्लो अलर्ट , माउंट में जमी बर्फ

चित्र
मौसम विभाग की चेतावनी, मुख्यमंत्री गहलोत ने अलर्ट किया  सिरोही। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हवाओं का दौर शुरू हो गया हैं। इसके चलते शीतलहर का दौर शुरु हो गया। माउंट आबू में हालात यह थे कि बर्फ जम गईं। इधर सिरोही जिले में भी कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। इधर प्रदेशभर में मौसम विभाग ने चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट किया कि इस शीतलहर में बच्चों और वृद्धों का खास ख्याल रखें।  जिले में रविवार देर रात से ही मौसम ने पलटा खाया और सर्द हवाओं ने अपनी जगह बना ली।  सोमवार सुबह पौ फटते ही सर्द रुख और तेज हो गया। हालात यह थे कि आवाजाही करने वालों की कंपकपी छूट गईं। दिनभर धूप खिलने के बावजूद सर्द चुभन महसूस होती रही। देर शाम तो ठिठुरन इतनी बढ़ गईं कि लोग घरों में दुबकने लगे। इधर गली नुक्कड़ पर अलाव का सहारा भी राहत नहीं देते दिखा।  मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा और अजमेर संभाग के लगभग दो दर्जन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत ...

दुनिया में कोरोना संकट गहराया, अबतक 1.92 करोड़ संक्रमित, पिछले 24 घंटों में मरे 6240 लोग

चित्र
दुनियाभर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 7 लाख को पार कर गया है. अबतक 1.92 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 61.75 लाखसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. Corona crisis deepens in the world, 1.92 million infected so far, 2.71 lakh new cases in 24 hours, 6240 deaths By: Sirohi News Channel 07Aug 2020  Coronavirus: दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है. रोजाना दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. भारत, अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामलों की संख्या और मौत के आंकड़े सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते दिन दुनियाभर में 2.71 लाख नए मामले आए, जबकि 6240 लोगों की मौत हुई. अबतक एक करोड़ 92लाख 37 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 7 लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 23 लाख के पार पहुंच गया है. दुनियाभर में अभी भी 61 लाख 75 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं.

मद्रास हाई कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है मामला

चित्र
  मद्रास हाई कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है मामला कोरोनिल के कोरोना को ठीक करने के दावे को लेकर मद्रास हाई कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है. जस्टिस सीवी कार्तिकेयन ने चेन्नई की कंपनी अरुद्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड की याचिका पर 30 जुलाई तक के लिए यह अंतरिम आदेश जारी किया था. अरुद्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड ने दावा किया था कि सन 1993 से उसके पास 'कोरोनिल' ट्रेडमार्क है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, साल 1993 में ‘कोरोनिल-213 एसपीएल' और ‘कोरोनिल-92 बी' का रजिस्ट्रेशन कराया गया था. वह तब से उसका रिन्युअल करा रही है. रोज कोरोनिल के 10 लाख पैकेट की मांग- बाबा रामदेव बाबा रामदेव ने बुधवार को दावा किया था कि पतंजलि आयुर्वेद कोरोनिल की मांग को पूरा करने के लिए जूझ रही है. अभी तक वो फिलहाल रोजाना सिर्फ एक लाख पैकेट की आपूर्ति कर पा रही है. उन्होंने कहा, 'आज रोजोना कोरोनिल के 10 लाख पैकेट की मांग हो रही है, लेकिन हम सिर्फ एक लाख पैकेट ही दे पा रहे हैं.' रामदेव ने आगे कहा कि पंतजलि आयुर्वेद ने कोरोनिल की कीमत सिर्फ 500 ...

जिला कलक्टर प्रसाद ने ऑनलाइन मोबाईल एप "सिरोही पहल" को किया लाॅच , कोविड 19 में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री का होगा वितरण

चित्र
सिरोही, 17 अपे्रल। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद द्धारा कोरोना वायरस (कोविड-19) अंन्तर्गत जिला प्रशासन की ओर से नवाचार करते हुए आॅनलाईन मोबाईल एप सिरोहीपहल को लाॅच किया है। जिला कलक्टर ने बताया कि (कोविड-19 )महामारी से प्रभावित गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन किट एवं खाद्य सामग्री जिला प्रशासन, भामाशाह एवं विभिन्न एनजीओ के मार्फत जरूरमंदो को खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है और इसी के लिए जिला प्रशासन सिरोही द्वारा नवाचार करते हुए आॅनलाईन मोबाईल एप सिरोहीपहल भी बनाया गया है।  उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान तो वितरण व्यवस्था शुरू है ही, लेकिन भविष्य में भी यदि कोई आपदा आती है तो, यह एप कार्य करेंगा। उन्होंने बताय कि  गांवों में निवासरत जरूरतमंद व्यक्ति भी किसी अन्य मोबाईल से यदि आॅनलाईन खाद्य सामग्री की मांग करने पर उन्हें संबंधित क्षेत्र भामाशाह या अन्य द्धारा खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जाएगी। फिलहाल एप को डाउनलोड कर इंस्टाल करने का लिंक http://shorturl.at/mrIL2 है। उक्त मोबाईल एप आगामी 2 दिवस में गुगल प्लेस्टोर पर भी उपलब्ध हो जायेगा । आम जन एवं  भामाशाह को रजिस्ट्रे...

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने सिरोही जिलाध्यक्ष आर्य से विडियो कांफ्रन्सिग से जाने जिले के हाल

चित्र
सिरोही  16 अप्रेल।  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरूवार को कोरोना बीमारी के सक्रंमण से उत्पन्न स्थिति को लेकर प्रदेश के जिला कांगे्रस अध्यक्षो से विडियो कांफ्रन्सिग कर हालातो की जानकारी लेकर राज्य एवं केन्द्र सरकार की और से जारी एडवायजरी की पालना करते हुऐ जरूरतमंद लोगो के सहयोग में पार्टी स्तर पर किऐ जा रहे प्रयासो के सम्बंध में चर्चा की। सिरोही जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने सरकार, प्रशासन, भामाशाह,दानवीर,तथा राजनैतिक कार्यकार्ताओं व जनप्रतिनिधियो द्वारा किऐ जा रहे कार्या कि जानकारी साझा की। आर्य ने जिले में एक भी रोगी नही होने से अवगत कराते हुऐ इसे कुदरत की कृपा बताया जिले से चिकित्सा विभाग द्वारा कुल 273 संदिग्ध व्यक्तियो के सैम्पल की रिपार्ट नकारात्मक आने पर खुशी व्यक्त की। प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि सिरोही जिला सौभाग्यशाली है ओर आगे भी ऐसे ही कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे इसलिऐ कांगे्रस का प्रत्येक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जनता कों लोकडाॅउन की आवश्यकता ओर उससे होने वाले फायदे से अवगत करवाऐ।  आर्य ने पायलट को बताया कि जिले में 1 लाख 89 ...

लॉक डाउन होते ही स्ट्रीट डॉग्स के लिए भोजन का जिम्मा आबुरोड की ज्योति ने संभाला , हॉर्न की आवाज सुनते ही आ जाते है स्ट्रीट डॉग

चित्र
लॉकडाउन में राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड़ शहर की हाउंसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली ज्योति खंडेलवाल इन दिनों स्ट्रीट डॉग्स के लिए मसीहा बनी हुई है। ज्योति खंडेलवाल पीपल्स फ़ॉर एनिमल संस्था की संस्थापक हैं। जब से प्रदेश में लॉक डाउन लागू हुआ तब से ही ज्योति ने स्ट्रीट डॉग्स के लिए भोजन व्यवस्था का जिम्मा संभाल रखा है। रोजाना 125 किलो आटे से रोटियां बनाकर पूरे आबूरोड़ शहर में गली-गली जाकर कुत्तों को रोटियां खिलाती हैं। इसके लिए ज्योति दो-तीन भामाशाहों का भी सहयोग ले रही हैं। वहीं, 125 किलो आटे की रोटियां बनाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं को रोजगार देकर रोटियां बनाने का काम भी दिया है। ज्योति खंडेलवाल के इस नेक काम में उसके परिवार के सदस्य भी जुट गए हैं।  नयनेश खंडेलवाल ज्योति के छोटे भाई हैं, जो हर रोज अपनी स्कूटी पर रोटियों का थैला लेकर ज्योति को साथ में बिठाकर आबूरोड़ की गलियों में जाते हैं और स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाते हैं। लॉकडाउन के दिनों में आबूरोड शहर के कुत्तों के साथ इनका इतना गहरा रिश्ता बन गया है। नयनेश खंडेलवाल के स्कूटी का हॉर्न की आवाज़ सुनकर ही कुत्ते दूर...

लॉक डाउन बढ़ने पर सिरोही जिलाकलेक्टर प्रसाद ने बाहर से आने वाले प्रवासियों व अन्य जिलों से आने वालों के लिए दिए ये आदेश

चित्र
सिरोही। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भगवति प्रसाद ने एक आदेश जारी कर बताया कि कोरोना वायरस ( कोविड-19) अंतर्गत लाॅकडाउन की अवधि 3 मई तक किए जाने के कारण जिले में अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले प्रवासी व्यक्तियों की संख्या बढना संभावित है। उक्त तथ्य के दृष्टिकोण से समस्त संबंधित को निर्देशित किया जाता है कि अंतर्राज्यीय, अन्तर जिला सीमाओं को तत्काल प्रभाव से सील कर सुनिश्चित किया जावें कि अन्य राज्यो, जिलों से कोई भी नागरिक इस जिले में अवैधानिक रूप से प्रवेश नहीं करें। उक्त कार्यवाही के पश्चात् भी यदि कोई नागरिक जिले में अवैधानिक रूप से प्रवेश करता है तो उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाकर आवश्यक रूप से कोरेन्टाईन में रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि सरकारें और प्रशासन पहले ही इस बात की अपील कर चुका है कि कोई भी व्यक्ति जिस राज्य या जिले में है वो वहीं रहे। हर राज्य और जिले में लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं प्रशासन द्वारा की हुई है। इसलिए बिना किसी भी के सभी जहां हैं वहीं लॉक डाउन की पालना करें।

सीएम गहलोत ने दिए लॉक डाउन बढ़ाने के संकेत, कहा-प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा सर्वोपरि है

चित्र
कोरोना को लेकर राजस्थान की सरकार गंभीर  प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस को लेकर गंभीर है. इसलिए हर रोज कोरोना को लेकर विशेष बैठकें कर रहे है. वे इस पर लगातार अधिकारियों से फीडबैक ले रहे है.  शुक्रवार को सीएम गहलोत ने लॉकडाउन को लेकर मंत्रियों, उद्यमियों एवं व्यापारी वर्ग से विचार विमर्श किया. सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा सर्वोपरि है इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार लॉकडाउन के संबंध में उचित कदम उठाएगी कोराना से निपटने,लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चैन को सुचारू बनाए रखने में उद्यमियों,कारोबारियों ने सरकार का आगे बढ़कर सहयोग किया है.