संदेश

रेल महाप्रबंधक ने किया सरूपगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण,लिया जायजा

-विधायक समेत ग्रामीण हुए नाराज पिंडवाड़ा 10Feb ( रिपोर्टर - गौरव अग्रवाल ) सरूपगंज | उत्तर पश्चिम रेल महाप्रबंधक डीपी सिंह शनिवार को सरूपगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे।महाप्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।रेल महाप्रबंधक ने सिग्नल किट को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया वही लोको पायलट,सहायक लोको पायलट द्वारा सेफ्टी को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।नाटक के माध्यम से सुरक्षा इंतजाम को लेकर जानकारीयां दी।जिसके बाद वो पिंडवाड़ा के लिए रवाना हो गए।इस दौरान डीआरएम पुनीत चावला, सीनियर डीएसटीई संजय वर्मा,एएसटीई रामचंद्र,स्टेशन मास्टर दानाराम परिहार सहित रेल प्रशाशन के कई अधिकारी मौजूद रहे। विधायक समेत ग्रामीणो ने चार घंटे तक किया इंतजार,निराशा लगी हाथ -महाप्रबंधक के निरीक्षण को लेकर विधायक समाराम गरासिया ,मंडल अध्यक्ष,व्यापार मंडल समेत ग्रामीण करीब चार घंटे से इंतजार कर रहे थे लेकिन महाप्रबंधक द्वारा विधायक समेत ग्रामीणों की समस्या सुनना तक मुनासिब नही समझा।महाप्रबंधक   की बेरुखी पर ग्रामीणों ने खासी नाराजगी व्यक्त की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ह...

रेलवे महाप्रबंधक पहुंचे सिरोही , आबूरोड रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण |

चित्र
सिरोही/आबूरोड 10 फरवरी 18 ( LIYAKAT ALI ) सिरोही के आबूरोड रेलवे स्टेशन का आज महाप्रबंधक टीपी सिंह ने औचक निरीक्षण किया साथ ही रेलवे स्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया  आज सुबह रेलवे महाप्रबंधक आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया इसके बाद महाप्रबंधक ने रेलवे की सुविधाओं को लेकर और व्यवस्थाओं को लेकर रेलवे परिसर का जायजा लिया  ये निरक्षण पालनपुर-फालना रेल खंड का वार्षिक निरीक्षण है          वही मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ,उनकी मुख्य मांगो में  ट्रेनों के ठहराव सहित रेलवे स्टेशन पर अन्य सुविधाओं से संबंधित है  महाप्रबंधक ने पूरे रेलवे परिसर में घूमकर परिसर का जायजा लिया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए वही इस मौके पर रेलवे के कई अधिकारियों सहित प्रशासन मौजूद रहा