संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जावाल नगरपालिका की बैठक विधायक लोढा व पालिकाध्यक्ष कनाराम की मौजूदगी में हुई आयोजित , विकास के कई प्रस्तावों पर चर्चा

चित्र
जावाल मे नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष बनने के बाद पहली बैठक का हुआ आयोजन  बैठक में विधायक संयम लोढा , पालिकाध्यक्ष कनाराम भील , तहसीलदार नीरजा कुमारी सहित पार्षद रहे मौजूद   पालिका क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा , बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित विधायक लोढा ने जावाल में नवीन उद्यान बनाने के लिए अलग अलग जगह का किया निरीक्षण  जावाल. नगरपालिका जावाल में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य अतिथि एंव पालिका अध्यक्ष कनाराम भील की अध्यक्षता में नगर पालिका की बैठक आयोजित की गई । जिसमें पार्षदों ने  नगर से जुड़ी कई समस्या व कई मुद्दे उठाये साथ ही कई प्रस्ताव भी लिए गए । बैठक में विभिन्न वार्डो मे आश्यकता अनुसार सड़क-नाली निर्माण कार्य, नए बिजली पोल लगाने, गली-मोहल्ले के नामकरण एंव पार्षद बोर्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सफाई ठेकेदारी अवधि बढ़ाने, दुकानों पर किराया तय करने, पुरानी पंचायत गिराकर नए रेन बचेरे का निर्माण कार्य करने, पालिका में फायर ब्रिगेङ वाहन-एम्बुलेंस सेवा शुरू करने, नए पालिका कार्यालय एंव पुलिस थाना भूमि आंवटन करने, नगर पालिका का मास्टर प्लान तैयार करने, नए संविद...

जावाल नगरपालिका क्षेत्र में 4 करोड़ की लागत से बनने वाली 19 सड़को का विधायक लोढा ने किया शिलान्यास

चित्र
जावाल नगरपालिका क्षेत्र में 19 सड़कों का विधायक लोढ़ा ने किया शिलान्यास 4 करोड़ की लागत से नगरपालिका क्षेत्र में बनेगी नवीन सड़के  पूर्व पीसीसी सदस्य सुथार ने ईओ जीनगर पर जताई नाराजगी  सिरोही के जावाल नगरपालिका क्षेत्र में करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाली 19 नवीन सड़को का शिलान्यास कार्यक्रम विधायक संयम लोढा व पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष कनाराम भील के हाथों से किया गया । जावाल नगरपालिका के नवीन गठन के बाद नगरपालिका क्षेत्र में विकास को लेकर नगर में नवीन 19 सड़के स्वीकृत हुई थी जो करीब 4 करोड़ की लागत से बनेगी , जिसका शिलान्यास कार्यक्रम जावाल नगरपालिका परिसर में मुख्यातिथि स्थानीय विधायक संयम लोढा की मौजूदगी में आयोजित किया गया , जिसमे नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष कनाराम भील , ईओ सुरेश कुमार जीनगर , पालिका उपाध्यक्ष नारायण लाल माली सहित पालिका के सभी पार्षद , कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे , विधायक संयम लोढा ने विधिवत सभी सड़को के शिलालेख का शिलान्यास किया । विधायक लोढा ने मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जावाल क्षेत्र में विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे , जावाल पंचाय...

सिरोही शहर में फैली अव्यवस्था व अकर्मण्यता को लेकर भाजपा पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

चित्र
सिरोही शहर में फैली अव्यवस्था व अकर्मण्यता को लेकर भाजपा पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन  नगर परिषद् सिरोही में निर्वाचित कांग्रेस बोर्ड को दो वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी शहर में फैली अव्यवस्थाएं व अकर्मण्यता को लेकर निम्नांकित समस्याओं का अविलम्ब समाधान करने हेतु भाजपा पार्षदो ने दिया ज्ञापन व चेतावनी            नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा पार्षद   सिरोही 4 जनवरी । प्रतिपक्ष नेता मगन मीणा ने बताया कि विपक्ष इतना कमजोर नहीं है विपक्ष को सडक पर उतरने हेतु मजबूर न किया जाये। नगर परिषद् बोर्ड को दो वर्ष से अधिक हो गया हैं लेकिन नगर परिषद् की एक भी उपलब्धि नही है। अगर भी आगे ये स्थिति रही तो हम पार्षदगण धरना प्रदर्शन एवं भारी आक्रोश करेंगे।  भाजयुमो जिलाध्यक्ष व पार्षद गोपाल माली ने बताया कि शहर में चारो तरफ गन्दगी का ढेर पडा है उसका जिम्मेदार नगर परिषद् सिरोही हैं।  मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत् गोयली रोड़ पर बनाये गये भवन का निर्माण कार्य समय पर व गुणवत्ता पूर्वक नहीं होने से अभी तक आवंटन नहीं हो पाया है। जिसकी जांच कर कार्य ग...

राजस्थान मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में विधायक लोढ़ा ने लिया भाग, दिए आवश्यक निर्देश

चित्र
बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए मापदंड तय करें, अव्यवस्थाओं को सुधारे : लोढ़ा राजस्थान मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में विधायक लोढ़ा ने लिया भाग, दिए आवश्यक निर्देश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात कर नवसृजित चिकित्सकों के पदों सहित रिक्त पदों पर नियुक्ति करवाने का किया आग्रह शिवगंज 3 जनवरी 22 । मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि शिवगंज अस्तपाल के जिला अस्पताल में क्रमोन्नत होने के बाद अब हमें बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए मापदंड तय करने होंगे ताकि आम जन को जो सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए उसका लाभ उन्हें मिल सके। विधायक लोढा सोमवार को राजकीय जिला अस्पताल में आयोजित मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल ओहरी, अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ गोपालसिंह, डॉ माणक चंद जैन, रिलीफ सोसायटी के सदस्य जनक बाडमेरा, हितेश टांक सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। बैठक में मेडीकल रिली...

पिंडवाड़ा : लोक कलाकरो ने नुक्कड नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का दिया संदेश

चित्र
लोक कलाकरो ने नुक्कड नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का दिया संदेश पिंडवाड़ा 3 जनवरी 22 | रिपोर्टर - रणजीत सिंह बालिया   पिंडवाड़ा पंचायत समिति परिसर में पंचायतीराज विभाग एवं जल ग्रहण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राजीव गांधी जल संचय योजना के अन्तर्गत लोक कलाकारों ने नुक्कड नाटक के मार्फत जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण का संदेश दिया।  लोक कलाकारों ने नृक्कड नाटक के मार्फत जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करनें, विभिन्न वित्तीय संसाधनों का कन्वर्जेन्स कर परम्परागत पेयजल, जल स्त्रोतों को पुनः जीवत करने, नये स्त्रोतों को निर्माण करने एवं संरक्षण करनें, जल संग्रहण संरचनाओं की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन, संघन वृक्षारोपण करनें, गांवो में पेयजल की कमी को दुर करने हेतु पीने का पानी गांव के नजदीक उपलब्ध करवाने, भू-जल स्तर वृद्वि करने, वर्षा जल का संरक्षण कर सिंचित व कृषि क्षेत्र में बढावा देने सहित अन्य नाटक व गायन के मार्फत जानकारीयां दी।  वही अतिरिक्त विकास अधिकारी हीरालाल मेघवाल ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों में सात दिनों तक नुक्कड नाटक के मार्फत जल संरक्षण व उपय...

विधायक लोढा ने जावाल में बाबा साहब की नयी प्रतिमा को लेकर 11 लाख रूपये किये स्वीकृत

चित्र
जावाल 3 जनवरी 2022 | रिपोर्टर - छगनलाल राठौड़   विधायक लोढा ने जावाल में बाबा साहब की नयी प्रतिमा को लेकर 11 लाख रूपये किये स्वीकृत जावाल में बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा के जगह नयी प्रतिमा लगवाने की विधायक लोढा ने की थी घोषणा  विधायक संयम लोढा ने जावाल कस्बे के हरजी चौराहे पर स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की खण्डित प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा लगाने को लेकर विधायक कोष से 11 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने जिला कलक्टर को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि जिला प्रशासन व अम्बेडकर सेवा समिति के मध्य गत दिनों जावाल  में हुए समझौते की पालना में हरजी चौराहे पर स्थित डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सर्किल पर खंडित बाबा साहब की प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा  लगाने को लेकर लोढा ने विधायक कोष से 11 लाख रूपये स्वीकृत करने की अनुशंसा की। गौरतलब है कि जावाल कस्बे के हरजी चौराहे पर स्थापित बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति को 28 नवम्बर को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया था। Sirohi News Channel Admin - Liyakat Mansuri