संदेश

कोरोना के कारण कमाने वाले मुखिया को खोने वाले बच्चों को वरुण एकेडमी स्कूल, जावाल देगा निशुल्क शिक्षा

चित्र
कोरोना के कारण कमाने वाले मुखिया को खोने वाले बच्चों को वरुण एकेडमी स्कूल, जावाल देगा निशुल्क शिक्षा   सिरोही के जावाल क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम गैर-सरकारी विद्यालय वरुण एकेडमी स्कूल द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ऐसे परिवारों के बच्चे जिनके घर में  कोरोना काल में कमाने वाले मुख्य सदस्य की मृत्यु हो गई है, उन बच्चों को अपने विद्यालय में लगातार दो वर्षो तक निशुल्क शिक्षण दिया जाएगा एवं उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।            विद्यालय के संचालक मुकेश सुथार ने बताया कि विद्यालय की संस्था मां शारदे शिक्षण समिति की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए अपनी सहमति देकर निर्णय लिया।               लाभान्वित होने वाले विद्यार्थी यदि इसी विद्यालय में अध्ययनरत हैं तो उन्हें अपने परिवार के कमाऊ सदस्य यानि माता या पिता जिनकी मृत्यु हुई है उनका मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी के माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, टी.सी., आधार का...

स्कूल शिक्षा परिवार संगठन द्वारा दिया गया ज्ञापन एवं संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए संपन्न

चित्र
सिरोही 13 जुलाई | लियाकत अली मनसूरी  स्कूल शिक्षा परिवार संगठन द्वारा दिया गया ज्ञापन एवं संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए संपन्न सिरोही के सभी निजी विद्यालय संचालकों की बैठक आज सिरोही में आयोजित की गई जिसमें निजी विद्यालयों के समक्ष उपस्थित विभिन्न समस्याओं एवं सरकार द्वारा जारी किए जा रहे नित नए आदेशों से उत्पन्न हो रही विसंगतियों के कारण सभी निजी विद्यालयों के संचालन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई है।     सभी समस्याओं पर पर्याप्त चर्चा के बाद सभी समस्याओं को ज्ञापन में शामिल करते हुए स्कूल शिक्षा परिवार संगठन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय को दिया गया।   ज्ञापन की कार्रवाई संपन्न होने के बाद सभी संचालकों ने पुनः बैठक की और अपने संगठन स्कूल शिक्षा परिवार की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए । चुनाव के माध्यम से निम्न कार्यकारिणी गठित की गई-  स्कूल शिक्षा परिवार के नए जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत, संगठन के संरक्षक पद के लिए विनोद पांडे एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मुपाराम रांगी, निरंजन सिंह राठौड़, गमना राम मेघवाल, रूपा राम च...

सरकार दलितों व जनता को सुरक्षा देने में विफल, मुख्यमंत्री गहलोत आमजन का विश्वास खो चुके - भाजपा सिरोही

चित्र
सिरोही 13 जुलाई । लियाकत अली मनसूरी  सरकार दलितों व जनता को सुरक्षा देने में विफल, मुख्यमंत्री गहलोत आमजन का विश्वास खो चुके - भाजपा सिरोही  भाजयुमो की युवा तरुणाई में धरना प्रदर्शन मैं आक्रोश दिखाया, सरकार की नाकामी पर लगाए नारे महामहिम के नाम ज्ञापन देकर दलित वर्ग पर बढ़ रहे अत्याचार मामलों में संज्ञान लेने की मांग की भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली प्रदर्शन करते हुए  सिरोही भाजपा युवा मोर्चा के धरना प्रदर्शन में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने राजस्थान की कानून व्यवस्था और राज्य सरकार की नाकामी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में दलित उत्पीड़न, अत्याचार, महिला दुष्कर्म व बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं राज्य में अपराधियों व माफियाओं के हौसले बुलंद है जिसके कारण बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही है वहीं अनुसूचित जाति- जनजाति वर्ग भी बढ़ते जुल्म के बीच शासन में सुनवाई नहीं होने से यह वर्ग भयभीत हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत आम जन का विश्वास खो चुके हैं। मुख्यालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट सिरोही पर ...

कालन्द्री कस्बे में एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मेघवाल का किया भव्य स्वागत

चित्र
कालन्द्री कस्बे स्थित रामदेव मन्दिर होली चोक पर स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और एनएसयू के कार्यकताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रितिक मेघवाल का भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा जिसमे कार्यकर्ताओ ने माला ओर साफा से स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम को सबोधित करते हुए महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने कांग्रेस पार्टी हमेशा एक आम कार्यकर्ताओ को पूरा मान सम्मान देती है तथा हर कार्यकर्ता की आवाज सुनती है। कार्यक्रम को नटवर सिंह ने भी सबोधित किया ।   जिलाध्यक्ष रितिक मेघवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक संयम लोढा का आभार जताते हुए छात्र हित मे हमेशा अपनी आवाज उठाते हुए कार्य करने का वादा किया ।।कार्यक्रम का संचालन रतन माली ने किया ।। उक्त कार्यक्रम में दशरथ सुथार,शांति लाल,उकाराम,डूंगाराम,भरत कुमार,गेराराम,सुरेन्द सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे ।।।

श्री खेतेश्वर संस्था ने ब्रह्मधाम संस्था को डी फ्रीज़ किया भेंट

चित्र
कालन्द्री कस्बे स्थित ब्रह्नधाम ट्रस्ट को श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान की तरफ डी फ्री भेंट किया गया  । इस बीच संस्थान के अध्यक्ष आचार्य भरत राज पुरोहित ने आये हुए सभी समाज बंधुओं को संबोधित करते हुये कहा कि हमारे छोटे से प्रयास से आज रविवार को हम संस्थान की ओर से श्री ब्रह्नधाम ट्रस्ट कालन्द्री को यह डी फ्रीज आज भेंट करते हुये बताया की इससे क्षेत्र में कभी किसी की आकस्मिक मृत्यु होने की स्थिति में प्रवासी परिजन पहुँचकर अंतिम दर्शन कर सके कारण यहा से ज्यादा लोग प्रवासी होने से इसका उपयोग किया जा सकेगा ऐसे में यह एक वरदान शाबित होगा। इस मौके पर संस्थान के सरंक्षक कन्हैयालाल पुरोहित पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण पौदरवाल महामन्त्री इंद्रजीत राजगुरु ,सुरेश रायगुर, कमलेश पुरोहित,विक्रम पुरोहित, एवं ब्रह्मधाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भवरलाल पुरोहित बाबूलाल पुरोहित,गणेश पुरोहित,मीठालाल पुरोहित , किशोर राज पुरोहित,नैन सिंह राजपुरोहित सहित ब्रह्मधाम ट्रस्ट के मुनीम सहित काफी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित थे। इस बीच हालीवाड़ा सरपंच शांतिलाल पुरोहित ने भी अपनी ओर से ट्रस्ट को कूलर फेन भेंट किया ।

रितिक मेघवाल बने एनएसयूआई के नए जिलाध्यक्ष , स्थानीय कांग्रेस व एनएसयूआई कर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

चित्र
रितिक मेघवाल बने एन एस यू आई के नए जिलाध्यक्ष ,  स्थानीय कांग्रेस व एनएसयूआई कर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत  जावाल |  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई सिरोही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रितिक मेघवाल मूलनिवासी जावाल का पैतृक गांव जावाल के सभी कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी महाराणा प्रताप चौक से प्रारम्भ होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक पर आकर सम्पन्न हुई। मेघवाल ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को माला पहनाई। उसके उपरांत डॉ भीमराव अंबेडकर को माला पहनाई तथा मेघवाल ने सिरोही विधायक संयम लोढ़ा को आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं सभी वर्गों को साथ लेकर NSUI को मजबूती प्रदान करने के लक्ष्य को लैकर आगे बढूंगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, नारायण भाई सुथार, पुनीत भाई अग्रवाल, जसवंत सिंह, सवाराम घांची, राजूभाई रावल, तेजा राम मेघवाल,गोविंद भाटी, पाड़ीव सरपंच देसाराम, प्रतापराम मेघवाल,टेकाराम सुथार, लक्ष्मण परमार, दिनेश पटेल, पृथ्वी सैन, जितेंद्र सिंह पाडीव, दिवाकर खंडेलवाल, लुम्बाराम मेघवाल, हंसाराम मेघवाल, मिठाला...

राजस्थान की कांग्रेस सरकार भाजपा शासित राज्यों की तरह तुरंत पेट्रोल डीजल पर वेट कम करें- भाजपा जिलाध्यक्ष पुरोहित

चित्र
राजस्थान की कांग्रेस सरकार भाजपा शासित राज्यों की तरह तुरंत पेट्रोल डीजल पर वेट कम करें-पुरोहित गहलोत सरकार बिजली बिलों की यूनिट दर कम करे व आमजन को राहत दे : पुरोहित कांग्रेस को केंद्र की मोदी सरकार के बजाए गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए-पुरोहित सिरोही,8 जुलाई । भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को नोटकी करार दिया।जिलाध्यक्ष पुरोहित ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्य पेट्रोल और डीजल पर टैक्स क्यों नहीं घटाते हैं।उन्होंने कहा  कि अगर गरीबों की चिंता है तो राजस्थान सरकार भाजपा शाषित राज्यो की तरह पेट्रोल डीज़ल पर  तुरंत टैक्स घटा देना चाहिए।पुरोहित ने कहा कि अभी देश में सिर्फ कोरोना जैसे महामारी को लेकर भारत मे टीकाकरण पर 35 हजार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं. उनके मुताबिक मुश्किल समय में सरकार द्वारा जनकल्याण योजनाओं के लिए पैसों को बचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमतों और कंपनियों की आर्थिक स्थिति को देखकर तय होती हैं. लेकिन केंद्र सरकार पर आरोप लगाने वा...