संदेश

ग्राम का समग्र विकास कैसे हो, सरकार का यही लक्ष्य हैः- गोपालन राज्यमंत्री देवासी

चित्र
SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही , 02 मई । गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि ग्राम का समग्र विकास कैसे हो, सरकार का यही लक्ष्य है।           वे आज कालन्द्री में 15 लाख की लागत से विधायक स्थानीय क्षेत्र योजनान्तर्गत स्टेट हाईवे के किनारे, शानिधाम मंदिर के बाहर सार्वजनिक भूमि पर सी.सी. इन्टरलोकींग टाईल लगाने के कार्य के लोकार्पण समारोह में बोल रहें थे।  उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि गांवों का समग्र विकास कैसे हो, इन्हीं लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार विकास कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज सर्वोपरी होता है और समाज से कोई बडा नहीं होता है । उन्होंने कालन्द्री ब्लाॅक में किए कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि सिरोही से कालन्द्री तक वर्षा के मौसम मंे पानी आने से रास्ता अवरूद्ध होता था, वहां पुलिया निर्माण कर रास्ता को सही किया गया और चडुआल से मोहब्बतनगर तक सडक निर्माण करवाया तथा चडुआल व नून में बच्चियों के अध्ययन करने के लिए विद्यालय को क्रमोन्नत किया गया। उन्होंने कराए गए और विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने...

खाली कुँए में गिरा नंदी , युवाओं ने बड़ी मशक्कत से नंदी को खाली कुँए से निकाला बाहर

चित्र
SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही 2 मई  आज ग्राम पंचायत मण्डवारिया में एक नंदी गाव के करीब 10 फ़ीट गहरे खाली पड़े कुँए में गिर गया था जिसकी सूचना गाँव के कुछ लोगो के पास पहुची जिस पर कुछ युवा एकत्रित हुए और नंदी को बाहर निकलने का प्रयास करने में जुट गए ,  काफी मशक्कत के बाद भी कुँए से नंदी को बाहर नही निकाल सके , उसके बाद मौजूद ग्रामीणों ने जेसीबी को बुलाया और आखिरकार काफी वक्त बाद जेसीबी की सहायता से कुँए से नंदी को बाहर निकाल गया  इस मौके पर चंदनसिंह देवड़ा , हितेश रावल , जोतराम मेघवाल , सुरम सिंह , गोविंद सिंह देवड़ा , कमलेश वैष्णव , प्रवीण हरिजन , अशोक मेघवाल , प्रवीण रावल इनके साथ ही कई ग्रामीण मौजूद थे 

राज्यमंत्री व जिला प्रमुख ने मृतक के घर जाकर आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 1 मई । गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने ग्राम सिदरथ निवासी कुयाराम पुत्र चेलाराम मेघवाल, श्रीमती पारू पत्नी गणेशराम हीरागर एवं छगन पुत्र श्री जेसाराम हीरागर की हुई सिदरथ में 26 अपे्रल को तेल के टेंकर पलटने से आकस्मिक मृत्यु होने पर पीडित के घर जाकर आश्रित परिवार को सांत्वना दी एवं राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक परिवार के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता के चैक दिए गए ।  इस मौके पर तहसीलदार अनूपसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, भाजपायुमो जिलाध्यक्ष हंेमत पुरोहित, उपसरंपच आनंदपालसिंह, उकाराम माली, जितेन्द्र गर्ग, तेजाराम देवासी एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट 3 मई को एक दिवसीय जिले के दौरे पर , कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे जिलास्तरीय बैठक संपन्न

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 01 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के 3 मई 2018 को एक दिवसीय जिले के दौरे पर आगमन पर कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे। कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में यहां सुनहरी कुंज में दौरे की तैयारियों को लेकर रुपरेखा बनाई गई।  प्रदेशाध्यक्ष का सिरोही जिले की सीमा मोरस आगमन पर टोल नाके पर स्वागत के साथ शुरूआत होगी। बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया की अध्यक्षता में हुई। पायलट के दौरे को लेकर जिले में कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक संयम लोढा ने अपील की कि राजस्थान को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेसजन समय दे। अगले छह महीने घर-घर जाकर भाजपा की विफलताओं एवं दुष्प्रचार की प्रति लोगों को सजग करना है। सिरोही जिले में कांग्रेसजनों ने गत चार वर्षों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया है। कांग्रेसजन लोगों के सुख दुख में साथ खडे रहे है। तकलीफ में पडे व्यक्ति को कभी अकेला नहीं पडने दिया है। लोढा ने कहा...

बाल कल्याण समिति ने मजदूर दिवस पर बालश्रम कर रहे 6 छः नाबालिग बालश्रमिको को मुक्त कराया |

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 1 May 2018 बाल कल्याण समिति सिरोही ने आज मजदूर दिवस पर जिला मुख्यालय पर बाल श्रम कर रहे 6 छः नाबालिग बाल श्रमिको को पृथक-पृथक संस्थान सें मुक्त कराया। बाल कल्याण समिति सदस्य वीरेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि सी.डब्ल्यू. सी.सिरोही में पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश के साथ आज मजदूर दिवस पर बाल श्रम रोकने की योजना बनाई थी जिसमें जिले के समस्त थानाधिकारीयों को भी बाल श्रम रोकने हेतु उचित कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। आज बाल कल्याण समिति सिरोही ने शहर के नीलवणी चैक से कार्यवाही प्रारंभ करते हुए विशाल टी-स्टाॅल, शिवगिरी टी-स्टाॅल, भुवनेश्वर हिन्दू होटल, गन्ना रस सेन्टर, किराणा स्टोर से बाल श्रम कर रहे नाबालिग बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन कर उनके घर भेजा। नियोजकों को कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष कल्पना कुंवर, सदस्य परबतसिंह राठौड, दरजिंगराम पुरोहित व हनुमानसिंह आढ़ा भी साथ थे। बाल कल्याण समिति ने कार्यवाही के दौरान संस्थान/प्रतिष्ठान के प्रोपराईटर/मालिकों से संकल्प पत्र भरवाये जिनमें यह घोषणा थी कि उनके ...

3 मई को राजपुरोहित प्रतिभावान एवं समाज रत्न सम्मान समारोह ,पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्य अतिथि रहेंगे

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली कालन्द्री ,  सिरोही    ( @ सुरेश जुगनू ) श्री ब्रह्मधाम कालन्द्री में होगा महासम्मेलन,समारोह को लेकर तैयारीया जोरो पर दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज व वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम महाराज का रहेगा सानिध्य। सम्मान समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्य अतिथि रहेंगे। श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान के द्घारा प्रतिभावान विधाथीॅ व राजपुरोहित समाज रत्न सम्मान समारोह तीन मई को ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री मे आयोजित होगा। संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मणराज व सचिव विक्रम फोदर ने बताया कि आगामी सम्मान समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्य अतिथि रहेंगे।  समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी रमेश राजपुरोहित तवाव करेंगे। समारोह में बत्तौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, संयुक्त आयकर आयुक्त भीख सिंह राजपुरोहित एवं सम्माननीय अतिथि के रूप में नव परगना श्री ब्रह्मधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद राजपुरोहित व वीसाराम दांतराई की उपस्थिति रहेगी। समारोह में सम्पूर्ण सिरोही जिले सहित नव परगना रा...

कालन्द्री में डे-नाईट वाॅलीबाॅल व कबडडी प्रतियोगीता का आयोजन 5 मई से होगा

चित्र
Sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली कालन्द्री , सिरोही @ सुरेश जुगनू राजपुरोहित स्पोटॅ कल्ब द्घारा आयोजित प्रतियोगीता मे नवपरगना समाज की टीम लेगी भाग कालन्द्री कस्बे के ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर मे राजपुरोहित स्पोटॅ कल्ब के द्घारा राजपुरोहित समाज नवपरगना डे- नाईट अष्टम् शुटींग वाॅली-बाॅल एवं तृतीय कबडडी प्रतियोगीता का आयोजन 5मई से6मई तक होगा। जिसको लेकर तैयारीया जोरो पर चल रही है।आयोजन समिति के श्रवण कुमार कालन्द्री ने बताया की वाॅलीबाॅल मे 24 तथा कबडडी मे 12 टीम भाग ले रही है। साथ ही 10 से 15 वषॅ आयु वगॅ के बच्चो तथा बच्चीयो के भी खेल का इस बार आयोजन रखा गया है। दो दिवसीय डे नाईट प्रतियोगीता को लेकर युवाओ मे खासा उत्साह नजर आ रहा है साथ भारी संख्या मे प्रवासी भी भाग लेंगें।