संदेश

पंचायत समिति सदस्य बनने पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित , जिला प्रमुख पुरोहित व पुर्व राज्यमंत्री देवासी रहे मौजूद

चित्र
पंचायत समिति सदस्य बनने पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित  जिला प्रमुख पुरोहित व पुर्व राज्यमंत्री देवासी रहे मौजूद   कालन्द्री , सिरोही ( सुरेश जुगनू ) कालन्द्री के निकटवर्ती हालीवाडा गांव मे रेखा देवी पत्नी विक्रम पुरोहित के पंचायत चुनाव मे जीतकर पंचायत समिति सदस्य बनने पर हालीवाडा गांव मे स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।  इस दौरान जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही प्रधान हँसमुख मेघवाल ,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, उप प्रधान नारायणसिंह देवड़ा ,जसवंतपुरा प्रधान विमला मेघवाल ,कालन्द्री मंडल अध्यक्ष हिदाराम माली,गंगासिंह राठौड़ कालंद्री, फुंगनी सरपंच नैनसिंह राज पुरोहित,मंडल महामंत्री छगनलाल फ़ासरिया,केराराम लौहार, अतीक रावल,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण रावल,उकाराम सिलदर ,गोविंदसिंह सिलदर,गिमाराम पुरोहित गोलाना,जसवंतपुरा पंचायत समिति सदस्य मुकाराम गोलाना,जितेन्द्रसिंह देवड़ा रोड़ा खेड़ा,हिरेन्द्रपालसिह देवड़ा,नवलसिंह देवड़ा सिलदर, नवाराम पुरोहित सिलदर,दिनेश आमलारी,समाजसेवी राजेन्द्र पुरोहित सिलदर ,  गोकुलराम देवासी आकुना,सिलदर पू...

सिरोही जिले में बीएसफ की साइकिल रैली का हुआ प्रवेश , मंडार व रेवदर में सेना के जवानों का हुआ भव्य स्वागत

चित्र
आजादी के अमृत महोत्सव पर 1193 किलोमीटर का सफर तय कर  दिल्ली के राजघाट पहुँचेगी बीएसएफ की साइकिल रैली ,  गुजरात के दांडी से रवाना हुई साइकिल रैली पहुँची सिरोही जिले में ,  रेवदर व मंडार पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने किया रैली का किया भव्य स्वागत  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीमा सुरक्षा बल के जवानों की साइक्लोथन साइकिल रैली सिरोही के मंडार पहुँची .... रैली के मंडार चैक पोस्ट पहुँचने पर सरपंच परबत सिंह देवड़ा व रेवदर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह देवड़ा के मौजूदगी में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने ढोल धमाकों व फूल मालाओं से व देश भक्ति नारो से साइकिल यात्रा करने वाले बीएसएफ के जवानों का भव्य स्वागत किया ...  असिस्टेंट कमान्डेंट मोहित भदौरिया ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 13 सितंबर को गुजरात के दांडी से साइकिल पर रवाना हुए ये सभी जवाब 1193 किलोमीटर की यात्रा करीब 20 दिनो में तय करके 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर दिल्ली के राजघाट पर पहुंचगे वही मंडार  आरटीओ चेकपोस्ट से कस्बे में साइकिल रैली के पहुँचने पर सांवरिया मंदिर सहित कस्बे के तीन रास्ते पर...

सिरोही के जिला प्रमुख पुरोहित व प्रधान श्रीमती देवासी का मकावल वासियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

चित्र
रेवदर के समीपवर्ती गॉव मकावल में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित व प्रधान श्रीमती राधिका देवासी का भव्य सत्कार समारोह रखा गया।जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया व सम्मान समारोह की शोभा बढ़ाई साथ ही जिला परिषद अर्जुन राणा व पंचायत समिति सदस्य श्रीमती रेशू देवी राणा का भव्य स्वागत हुआ गॉव मकावल के युवाओं ने गर्मजोशी के साथ भारतीय संस्कृति के तहत उनका माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने सभी लोगो का आभार जताया और कहा कि आप मतदाताओं ने हमारी पार्टी व पार्टी कार्यकर्ताओं को विजयी बनाया है अब आपकी जिम्मेदारी पूरी हुई अब हम जीते हुए प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती हैं कि हम जिले व क्षेत्र में विकास का काम करने का प्रयास करेंगे जिससे हर क्षेत्र में विकास हो और हर परिवार को रोजगार मिले।  प्रधान श्रीमती राधा देवासी ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि में आपकी बेटी हूँ और आपने अपना अमूल्य मतदान देकर जो आशीर्वाद दिया है इसके हम ऋणी है और हमारी भारतीय जनता पार्टी को जो सेवा करने का अवसर प्रदान किया है उसके लिए हम आभारी हैं।इसी कड़ी में...

दांडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज के कालन्द्री आगमन पर भक्तो ने किया भव्य स्वागत

चित्र
दांडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज के कालन्द्री आगमन पर भक्तो ने किया भव्य स्वागत सिरोही 21 सितंबर 21 | रिपोर्टर - रतनमाली कालन्द्री   सिरोही के कालन्द्री कस्बे स्तिथ रानेश्वर महादेव मंदिर आश्रम मे दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज का कालन्द्री आगमन हुआ , दंडी स्वामी जी दो महीने का चर्तुमास जालोर में करके पुनः कालन्द्री कस्बे में पधारे जिसपर भक्त जनों ने स्वामी का भव्य स्वागत किया और ढोल धमाकों के साथ आश्रम में आगमन हुआ   स्वामीजी ने आश्रम में प्रवेश करने से पहले ब्रह्मा विष्णु महेश के दर्शन करके जयकारों के साथ अपनी कुटिया में प्रवेश किया और भक्तो की सकुशल जानी उक्त मोके पर नाथूराम माली,लक्ष्मण कुमार नागर,रमेश पुरोहित,कमलेश पुरोहित,अशोक पुरोहित, लक्ष्मण रावल,रतिलाल प्रजापत ,तेजाराम घांची सहित बड़ी संख्या में भक्तगण स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे 

सिरोही जिले में पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम घोषित: 20 सितम्बर से लोक सूचना जारी होगी 28 सितंबर को होगा मतदान देखिये कहा कहा होगा उपचुनाव

चित्र
सिरोही, 18 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचों के उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों पर सिरोही जिले में एक सरंपच, दो उपसरपंच एवं 20 वार्ड पंच के उप चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि सिरोही जिले की पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत मांकरोडा में सरपंच, ग्राम पंचायत बालदा में उप सरपंच एवं पंचायत समिति रेवदर की ग्राम पंचायत धवली में उपसरपंच तथा वार्ड पंच के लिए सिरोही पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बालदा के वार्ड पंच संख्यक 01, 02  व 05 , कालन्द्री के 4 एवं सनपुर के 7 , शिवगंज की ग्राम पंचायत नारादरा के 7, रेवदर की ग्राम पंचायत गुलाबगंज के 13, बांट के 7, डाक के 8, डबाणी के 5 एवं धवली के 6, इसी प्रकार आबूरोड की ग्राम पंचायत मूगथला के 3, बहादुरपुरा के 6 एवं उपलाखेजडा के 7, मुदरला के 7, पिंडवाडा की ग्राम पंचायत वासा के 4, मोरस के 6, ठंडीबेरी के 3,रामपुरा के 2 एवं आमली के वार्ड पंच संख्याक 06 के पदों के लिए 20 सितंबर को लोकसूचना जारी हो जाएगी।   22 सितंबर को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक पंचाय...

सीएचसी पिण्डवाडा के कंप्यूटर ओपरेटर की सीएमएचओ डॉ कुमार ने ली बैठक, पेन्डिंग कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीएचसी ) पिण्डवाडा के कंप्यूटर ओपरेटर की बैठक सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने ली  बैठक में सीएमएचओ ने पेन्डिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए  पिंडवाड़ा , सिरोही 15 सितम्बर 2021 |  सिरोही- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिण्डवाडा कंप्यूटर ओपरेटर की बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी शर्मा ने पिण्डवाडा खण्ड क्षेत्र में संचालित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम, योजना व कोरोना टीकाकरण की अब तक स्थिति के बारे में सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार को जानकारी दी।             सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बैठक में सीएचसी पिण्डवाडा के कंप्यूटर ओपरेटर को निर्देश दिये की जो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के कार्यक्रम व योजना संचालित हो रही उनकी ऑनलाइन व ऑफलाइन रिपोर्ट समय पर करे साथ ही किसी प्रकार से कार्य को लेट नही करे समय रहते सभी कार्य की रिपोर्ट समय पर भेजे 

सिरोही की बालिका उच्च माध्यमिक विद्यायल में हिंदी दिवस मनाया , कविता पाठ , निबंध , वाद विवाद प्रतियोगिता हुई आयोजित

चित्र
सिरोही की बालिका उच्च माध्यमिक विद्यायल में हिंदी दिवस मनाया , कविता पाठ , निबंध , वाद विवाद प्रतियोगिता हुई आयोजित     वैदिका शर्मा कविता पाठ ,कोमल कंवर निबन्ध तथा काजल बघेल वाद विवाद प्रतियोगिता में अव्वल रही  सिरोही 14 सितंबर | राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय सिरोही के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री तथा व्यवस्था प्रभारी गोपालसिंह राव ने बताया कि हिंदी दिवस पर कविता पाठ निबंध तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कविता पाठ प्रतियोगिता के प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार वेदिका शर्मा कक्षा दसवीं प्रथम , जीनल रावल दसवीं  द्वितीय , वैष्णवी गहलोत दसवीं  तृतीय स्थान पर रही ।  निबंध प्रतियोगिता प्रभारी वर्षा त्रिवेदी के अनुसार निबंध लेखन में कोमल कुंवर प्रथम जीनल देवड़ा द्वितीय तथा सुथार वैशाली तृतीय स्थान पर रही । वाद विवाद प्रतियोगिता के प्रभारी श्रीमती कुसुम परमार के अनुसार प्रथम स्थान पर काजल बघेल दसवीं , द्वितीय स्थान पर चंचल सि...