संदेश
राजस्थान फिल्म एकेडमी सिरोही के मंच पर 32 वा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
SirohiNews 5 Feb 2021 राजस्थान फिल्म एकेडमी सिरोही के मंच पर 32 वा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन कार्यक्रम में अधिकारियों ने मौजूद लोगों को यातायात नियमों की पालना की दी जानकारी सिरोही जिला मुख्यालय स्तिथ राजस्थान फिल्म एकेडमी के मंच पर 32 वा सडक सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अतिरिक्त जिलाकलेक्टर गीतेश श्रीमलवीय , जिला परिवहन अधिकारी नानजीराम गुलसर , बीपीपी एलएंडटी के रूट पेट्रोलिंग अधिकारी मूलचंद खींची , ट्राफिक प्रभारी चोपाराम के आतिथ्य में राजस्थान फ़िल्म अकेडमी के डायरेक्टर दिलीप पटेल सिरोही के नेतृत्व में सम्पन हुआ । जिले में चल रहे 32 वे सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत ,बीपीपी एलएंडटी व राजस्थान फिल्म अकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में एकेडमी के मंच पर बच्चों द्वारा रोड एक्सीडेंट में किस तरह लापरवाही से अपनी और अन्य लोगों की जान जोखिम में डालते हैं ओर अपनी जान के साथ साथ अपने परिवार को ऐसी परिस्थिति में किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस पर आधरित नाट्य रूपांतरण...
सिरोही में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण हुआ प्रारम्भ , जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने लगवाया कोरोना का टीका
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Sirohi 4 February 2021 - Liyakat Mansuri सिरोही में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण हुआ प्रारम्भ , जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने लगवाया कोरोना का टीका , जिला कलेक्टर ने कहा आम जनता अफवाहों पर नही दे ध्यान को । सिरोही जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने जिला सामान्य चिकित्सालय में जाकर वेक्सीन लगवाकर कोरोना वेक्सिनेशन के दूसरे चरण की शुरूआत की। जिला कलेक्टर के पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय , उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने वेक्सीन लगाई । पूरे राज्यभर मेें राजस्व विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को वेक्सिन लगाई जा रही है। कोरोना वेक्सिनेशन के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार समेत चिकित्साधिकारी व कार्मिक मौजूद रहें। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने वेक्सिन लगाने के बाद अपने संदेश में कहा कि कोरोना वेक्सिनेशन चल रहा है और उसका प्रथम चरण समाप्त हो चुका है। जिले में हैल्थ केयर वर्कस ने 3917 की संख्या में टीके लगवाए है और कोई भी एडर्वस रिपोर्ट नही हुआ है और कोई रिएक्सन की खबर भी नहीं आई है । आज स...
केंद्रीय बजट 2021-22 को विधायक संयम लोढा ने बताया निराशाजनक व दिशाहीन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सिरोही / जयपुर 2 Feb 21 | सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने केंद्रीय बजट 2021-22 को घोर निराशा जनक और दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहां की बजट में राजकोषीय घाटा 6.8 प्रतिशत लक्षित किया गया है जिससे पूरी दुनिया में गलत संदेश गया है इससे विदेशी निवेश पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ 1.75 लाख करोड़ की राष्ट्रीय परिसंपतियां बेचना तय किया है जो बेहद गलत हैं। लोढ़ा ने कहां कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लेकर भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए 45 दिन तक संसद ठप्प करके रखी थी, आज उसके सुर बदल गये है। इंश्योरेंस कंपनी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करके वो कौनसे राष्ट्र वाद का एजेंडा मजबूत कर रही है। इस बजट में राजस्थान की घोर उपेक्षा की गयी है। इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है उन्हें लक्ष्य रखकर बजट बनाया गया है। लोढ़ा ने कहां की पेट्रोल, डीजल पर लगे नये सेंस का भार आम जनता पर पड़ेगा। लोढ़ा ने कहाँ की मध्यम वर्ग को उम्मीद थी कि आयकर में राहत मिलेगी लेकिन लोग मायूस हुवे। सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह से इस उम्मीद में थे कि आयकर का स्लैब बढाया जाएगा लेकिन ऐसा नही...
राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह की २ाुरूआत अम्बेडकर सर्कल से हुई , यातायात नियमो के पालना की कही बात
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सिरोही, 18 जनवरी। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का २ाुभांरभ २ाहर के अम्बेडकर सर्कल से विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश मालवीय एवं अति. पुलिस अधीक्षक मिलन कुमार जोहिया ने सभी वाहन चालकों , गैर मोटर चालित वाहन स्वामियों और आमजन से अनुरोध किया कि यातायात नियमों का पालन अवश्य करें और अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहें। इस राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के दौरान होने वाली गतिविधियों में अपना कर्तव्य समझकर सक्रिय सहभागिता निभाएं और इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। पुलिस उपाधीक्षक मदनसिंह चैहान ने समस्त आॅटो सडक सुरक्षा के नियमों व राहगीरों से तय दर निर्धारत की बात कहीं। उपस्थित वाहन चालकों को सडक सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि सडक सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम सडक दुर्घटनाओं एवं मृत्युदर में कमी लाने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहें है। इस सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित है। पूरे माह यानि 17 फरवरी तक के लिए जिला परिवहन कार्यालय सिरोही में सडक सुरक्षा की जन जागृति क...
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पूर्व तैयारियों के संबंध में रिव्यू बैठक हुई सम्पन्न
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सिरोही, 18 जनवरी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि गणतंत्र दिवस ( 26 जनवरी, 2021) के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए अधिकारीगणों को सौपे गए दायित्वों की पालना निष्ठा से करे। कोविड-19 के प्रोटोकाॅल को देखते हुए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समारोह स्थल पर पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम निरस्त किया गया है एवं कोविड-19 प्रोटोकाॅल की पालना के भी निर्देश दिए गये। जिला कलक्टर ने आज कृषि विभाग के आत्मा परियोजना के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह में तैयारियों की रिव्यू बैठक ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस राष्ट्र्ीय पर्व को समारोह पूर्वक मनाए जाने के लिए अधिकारियों को जो भी दायित्व सौपे गए है उनकी पालना निष्ठापूर्वक हो , इसकी सुनिश्चितता की जाए। उन्होंने कहा कि मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए जो प्रभारी नियुक्त किये गए है, वे आपसी तालमेल से कार्य करें । बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभाग को झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में जिम्मेदारी निर्धारित की। बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों को पैवेलियन की सफाई तथा पूर्वाभ्यास के लिए पेयजल व्यवस्था करने, सार्व...
कुमा गाँव के ग्रामीणों ने सडक डामरीकरण करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद को सौंपा ज्ञापन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
कालन्द्री कस्बे के समीपवर्ती कुमा गाँव के ग्रामीणों ने सिरोही जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर डामर सड़क बनाने की मांग की ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि कुमा गांव में सड़क नहीं होने से गांव बस सुविधा से वंचित हैं साथ ही सड़क के अभाव में बच्चे आगे नहीं पड पा रहे हैं तथा बरसात के मौसम में बीमार को हास्पीटल ले जाने में भारी मुसीबते झेलनी पड़ रही है। कुमा गांव से नेतीराम, लाखाराम ,पोसाराम,रावताराम, गेलाराम ,पवन देवासी,लाखाराम,थानाराम आदी मौजूद रहें। कुमा-वलदरा डामर सड़क बनाने की मांग को लेकर पिछले लम्बे समय से शासन प्रशासन के सम्मुख आवाज उठा रहे वलदरा गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पुरोहित ने बताया कि सड़क के अभाव में कुमा गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं तथा जर्जर व क्षतिग्रस्त मार्ग होने से कुमा गांव के ग्रामीणों को भारी मुसीबते झेलनी पड़ रही है तथा बरसात के मौसम में बीमार को हास्पीटल ले जाने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतें होती है साथ सड़क के अभाव में कुमा गांव में शिक्षा का स्तर अति निम्न हैं गांव में प्राथमिक विद्यालय ही है और छठीं कक्षा में अन्यत्र पढने जा...