संदेश

बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है , दुनियां के कई देशों में महात्मा गांधी की मूर्तियां लगाई गई है - विधायक लोढा

चित्र
बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है- लोढा 02 अक्टुबर गांधी जयन्ती पर सर्वधम प्रार्थना का हुआ आयोजन @ sirohi news channel  सिरोही, 02 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्म जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गांधी जयन्ती (02 अक्टूबर) के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना भवन सिरोही में किया गया। सर्वप्रथम गांधीजी व शास्त्रीजी की तस्वीर पर सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक राजेन्द्र सांखला, नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाड़ा एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व नोडल अधिकारी अमर सिंह देवडा द्वारा किया गया।       सर्वधर्म प्रार्थना के तहत सरस्वती वन्दना, गुरू वन्दना की प्रस्तुति डीईओ गंगा कलावन्त, स्काउट सीओ नरेन्द्र खोरवाल द्वारा प्रस्तुत की गई। रामधुन की अत्यन्त ही सुन्दर प्रस्तुति महात्मा गांधी विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा दी गई। जिसमें हारमोनियम पर संगत प्रभा...

सिरोही मेडिकल कॉलेज के पीएम मोदी व सीएम गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरिमा भंग करने का सांसद पटेल पर लगाया आरोप

चित्र
सिरोही 30 सितम्बर। Sirohi News Channel   राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नीबाराम गरासिया ने सिरोही मेडिकल कॉलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरीमा भंग करने का सांसद देवजी पटेल पर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया। गरासिया ने कहा कि इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण गतिविधियों प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित थी लेकिन उनका उल्लंघन करते हुए सांसद पटेल जनप्रतिनिधिओ के लिए आरक्षित हॉल में जिन्हे नही बुलाया गया था उन लोगो को लेकर जबरन घुस गये। इतना ही नही जनप्रतिनिधियो की लगी हुई नेम प्लेट हटाकर कुर्सीयो पर बैठ गये। गरासिया ने कहा कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह द्वारा बिन बुलाये लोगो को पीछे बिठाने का आग्रह करने पर उनसे अभद्र व्यवहार करने लग गये और बार बार समझाने के बाद भी सीटे खाली नही की। इससे बाहर खडे जनप्रतिनिधिओ में आक्रोश उत्पन्न हुआ। कोरोनाकाल में जिस जिला कलेक्टर ने लोगो की सेवा में रात दिन एक किया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, क...

मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम को गंदी राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश हुई - सांसद पटेल

चित्र
मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम को गंदी राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश हुई - सांसद पटेल सिरोही को बड़ी सौगात देने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया, आयोजन से जनता को दूर रखने के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार सिरोही 30 सितम्बर । जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने देवनगरी में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज को प्रधानमंत्री की ओर से सिरोही जिले को बड़ी सौगात बताते हुए निर्दलीय विधायक सहित कांग्रेस नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री ने आज वर्चुअल शिलान्यास के उद्बोधन में इनके मिथ्या प्रचार से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में मीडिया कर्मियों से मुखातिब होकर कहा कि जनता ने भी हमारे काम की सराहना की है और प्रेम व विश्वास पंचायत चुनाव में भी दर्शाया है। सांसद ने कांग्रेसियों के हुड़दंग व निर्दलीय विधायक के झूठ फैलाने की बात कह तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार में हो रहे विकास कार्य इनको हजम नहीं हो रहै और वे बौखला गए हैं। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज मे उन्नत करने के साथ देवनगरी सिरोही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास क...

प्रयागराज एजुकेशन ग्रुप कालंद्री के 4 छात्रों का नवोदय में चयन , विद्यालय परिवार ने माला मोमेंटो द्वारा छात्रों का किया सम्मान

चित्र
प्रयागराज एजुकेशन ग्रुप कालंद्री के 4 छात्रों का नवोदय में चयन ,दो सगे भाइयों का भी हुआ चयन  विद्यालय परिवार ने माला मोमेंटो द्वारा छात्रों का किया सम्मान @ रिपोर्ट - सुरेश जुगनू वलदरा ( Liyakat Ali Mansuri ) सिरोही 29 सितंबर | कालंद्री कस्बे में स्थित प्रयागराज एजुकेशन ग्रुप के 4 छात्रों का नवोदय में चयन होने पर बुधवार को विद्यालय परिवार में उनका माला वह मोमेंटो द्वारा स्वागत किया संस्था निदेशक आचार्य भरत राजपुरोहित नए बताया कि प्रवीण बिश्नोई पुत्र पुत्र सरवन बिश्नोई ग्राम विकास अधिकारी वह विरल बालिया पुत्र ईश्वर बारिया गोरी आजा पुत्री हिम्मत से चारण अध्यापक व स्वरूपा माली पुत्री अमृत माली का जवाहर नवोदय विद्यालय मैं चयन हुआ सिरोही जिले की एकलौती जवाहर नवोदय विद्यालय मैं चयन होने पर अभिभावकों व विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर कर बधाई दी विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नए आया स्थापित करते हुए प्रतिवर्ष नवोदय में विद्यार्थियों का चयन होने पर अपनी पेट बना रहा है प्रयाग एजुकेशन ग्रुप कालंद्री के 4 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है प्रयाग एजुकेशन ग्र...

सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग

चित्र
सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग  जिले के प्रभारी मंत्री सिरोही मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे सिरोही, 29 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को सिरोही आएंगे।        जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को 11 बजे सिरोही में मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् कालेज निर्माण स्थल पर वृक्षारोपण करेंगे। दोपहर 2 बजे सिरोही से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।        सिरोही मेडिकल काॅलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल शिलान्यास में जिले के सांसद देवजीएम पटेल, सिरोही-शिवगंज विधायक सयंम लोढा, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिंडवाडा- आबूरोड विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण भाग लेंगे।

जिला परिषद की बैठक आयोजित , जिले की कई समस्याओ व विकास को लेकर क़ई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

चित्र
जिला परिषद की बैठक आयोजित , जिले की कई समस्याओ व विकास को लेकर क़ई प्रस्तावों पर हुई चर्चा   @ Liyakat Ali Mansuri   सिरोही, 29 सितम्बर। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेकर सकारात्मक सोच को रखते हुए उसका निराकरण करने के लिए सकारात्मक प्रयास करें।         वे जिला परिषद की विशेष बैठक में उपस्थित समस्त जनों को सम्बोधित कर रहें थे।       जिला प्रमुख ने कहा कि जन प्रतिनिधि अपने- अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है, इस कारण उनके द्वारा उनके क्षेत्रों की उठाई की गई समस्याआंें का समाधान अवश्य ही होना चाहिए ऐसी सुनिश्चितता के प्रयास अमल में लाए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास के कार्यो के प्रस्तावों के अनुमोदन होने से पूर्व उनकी सूचि जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि अनुमोदन के वक्त पारदर्शिता बनी रहें साथ ही उन्होंने कहा कि नवीन सडकों की गुणवत्ता में यदि कहीं पर कमी है, तो उसकी जांच करवाकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने आगामी बैठक में पूर्...

सिन्दरथ में ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चित्र
सिन्दरथ में ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन @ Liyakat Ali Mansuri   सिरोही 29 सितंबर/ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सिरोही की ओर से सिरोही ब्लॉक के सिन्दरथ ग्राम के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर  दो दिवसीय कार्यक्रम ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर  संगोष्ठी प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से उप जिला प्रमुख श्रीमती मनीषा मीणा, सरपंच शिवराज सिंह देवडा, सी.डी.पी.ओं सुबोध जौशी, भारतीय जीवन बीमा के प्रशासनिक अधिकारी बाबुलाल मीणा, डॉ मेहुल मेहता, कनिष्ट अभियन्ता हैमन्त प्रजापत के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वार्ताकार डॉ मेहुल मेहता ने स्वस्थ रहने के लिए अपने प्रतिदिन के भोजन में आवश्यक पोषक तत्व के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती धात्री महिलाओं में एनीमिया से बचने के लिए हरी ताजी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन के लिए विभिन्न प्रकार की दालें एवं कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध, दही इत्यादि का पर्याप्त मात्रा म...