संदेश

वेलांगरी में जानकी दास जी महाराज स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

चित्र
सिरोही के समीप वेलांगरी कस्बे के खेल मैदान श्री जानकी दास जी महाराज स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन खेल मैदान में शुक्रवार को 4 दिवसीय श्री जानकी दास महाराज के स्मृति में हॉकी मैच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे वेलांगरी सहित 9 टीमों ने भाग लिया ..... कपिल प्रजापत ने बताया कि वेलांगरी हॉकी टूर्नामेंट पहले ही दिन तीन मैच खेले गए जिसमे पहला मैच रामपुरा vs झाखं 1/2 , दूसरा मैच अभिजीत स्पोर्ट्स एकेडमीvs वी र वाड़ा 9/0 , तीसरा मैच वेलांगरी स्पोर्ट्स क्लब vs देलदर 6/0 का रहा , वही राजवीर सिंह देवड़ा ने 5 गोल किये 

सिरोही न्यायालय भवन के लिए 28 करोड 20 लाख 86 हजार रूपये की राशि स्वीकृत , मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार

चित्र
सिरोही न्यायालय भवन के लिए 28 करोड 20 लाख 86 हजार रूपये की राशि स्वीकृत विधायक संयम लोढा ने जताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार नवीन न्यायालय भवन के लिये पूर्व में की गई थी भूमि स्वीकृत सिरोही, 2 अक्टूबर। राज्य सरकार ने न्यायालय भवन सिरोही के निर्माण के लिए 1832.53 लाख तथा एडवोकेट कक्ष एवं सहायक ब्लॉक के लिए 988.33 लाख रूपये के साथ कुल 2820.86 लाख की राशि स्वीकृत की। राशि स्वीकृति पर विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार जताया। राजस्थान सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव विनोद कुमार भारवानी ने आदेश जारी कर बताया कि न्यायालय भवन सिरोही के निर्माण को लेकर 1832.53 लाख, एडवोकेट कक्ष एवं सहायक ब्लॉक (एनीक्लेरी) के लिए 988.33 लाख रूपये के साथ कुल 2820.86 लाख राशि की सैदान्तिक सहमति प्रदान की गई। प्रमुख शासन सचिव विनोद कुमार भारवानी ने मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को भेजे पत्र में बताया कि उक्त स्वीकृत राशि के अनुरूप न्यायालय भवन के निर्माण कार्य के साथ अन्य कार्य पूर्ण करावे। विधायक संयम लोढा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में सर्किट हाउस ...

कालन्द्री स्तिथ नवोदय विद्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई , स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त अभियान की भी हुई शुरुआत

चित्र
कालन्द्री,सिरोही 2 अक्टूबर | @sirohinewschannel कालन्द्री उपतहसील में जवाहर नवोदय विद्यालय कालन्द्री में गाँधी व शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजेन्द्र सिंह सांखला (गांधी दर्शन जिलां आयोजन समिति सयोंजक व पंचायतीराज आयोजन समिति सदस्य,राजस्थान सरकार मनोनीत) ने बताया की गांधी अहिंसावादी सिदान्त वादी, देश मे क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,युवक युवकों से अपील कर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर करियर को आसान बना सकते है। कालन्द्री में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए उन्होंने दिल्ली तक डेरा डाला जो वर्तमान में शिक्षा का हब  बन चुका है देश मे वर्तमान की स्थिति में सहन शक्ति,आत्मबल,मानसिक से यूथ कमजोर होता जा रहा है तो अपने करियर,एग्जाम में असफल होने से आत्महत्या कर देते है जिससे उनको   गांधीजी की जीवनी को पढ़ना जरूरी है।  वही नटवरसिंह (नेहरू युवा मंडल, ग्राम रक्षक दल अध्यक्ष कालन्द्री) ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान की शुरआत की गई प्लास्टिक मुक्त अभियान,का आगाज करके परिचर के ईद गिर्द पॉलीथिन को एकत्रित किया गया । महेंद्र सिंह गहलोत स्वाथ्य मित्र (राज्य सरकार द्...

बापू भारत के नहीं पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है" - हेमलता शर्मा

चित्र
कालन्द्री , सिरोही 02 अक्टूबर |  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 175वें जन्म जयन्ती वर्ष व स्वतंत्र भारत की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गाँधी का जन्मदिन कालन्द्री वासियों द्वारा बस स्टैंड पर स्थित रामदेव यात्री प्रतीक्षालय में मनाया गया।  इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूर्व सरपंच कालन्द्री हेमलता शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी किसी राजनैतिक दल विशेष या किसी देश विशेष के व्यक्ति नहीं है बल्कि आप पूरा विश्व उन्हें मानता है। यही कारण है कि संयुक्तराष्ट्र संघ ने बापू के जन्मदिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। बापू की मूर्तियाँ केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियां के अन्य मुल्कों ने बापू के दर्शन को स्वीकार किया है। इस अवसर पर हाजी नैनू खान, सोनिया ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल लोहार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूरण कंवर, ओटो टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गोविन्द लखारा ने सभा को सम्बोधित करते हुए गाँधीजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्र...

बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है , दुनियां के कई देशों में महात्मा गांधी की मूर्तियां लगाई गई है - विधायक लोढा

चित्र
बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है- लोढा 02 अक्टुबर गांधी जयन्ती पर सर्वधम प्रार्थना का हुआ आयोजन @ sirohi news channel  सिरोही, 02 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्म जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गांधी जयन्ती (02 अक्टूबर) के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना भवन सिरोही में किया गया। सर्वप्रथम गांधीजी व शास्त्रीजी की तस्वीर पर सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक राजेन्द्र सांखला, नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाड़ा एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व नोडल अधिकारी अमर सिंह देवडा द्वारा किया गया।       सर्वधर्म प्रार्थना के तहत सरस्वती वन्दना, गुरू वन्दना की प्रस्तुति डीईओ गंगा कलावन्त, स्काउट सीओ नरेन्द्र खोरवाल द्वारा प्रस्तुत की गई। रामधुन की अत्यन्त ही सुन्दर प्रस्तुति महात्मा गांधी विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा दी गई। जिसमें हारमोनियम पर संगत प्रभा...

सिरोही मेडिकल कॉलेज के पीएम मोदी व सीएम गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरिमा भंग करने का सांसद पटेल पर लगाया आरोप

चित्र
सिरोही 30 सितम्बर। Sirohi News Channel   राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नीबाराम गरासिया ने सिरोही मेडिकल कॉलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरीमा भंग करने का सांसद देवजी पटेल पर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया। गरासिया ने कहा कि इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण गतिविधियों प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित थी लेकिन उनका उल्लंघन करते हुए सांसद पटेल जनप्रतिनिधिओ के लिए आरक्षित हॉल में जिन्हे नही बुलाया गया था उन लोगो को लेकर जबरन घुस गये। इतना ही नही जनप्रतिनिधियो की लगी हुई नेम प्लेट हटाकर कुर्सीयो पर बैठ गये। गरासिया ने कहा कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह द्वारा बिन बुलाये लोगो को पीछे बिठाने का आग्रह करने पर उनसे अभद्र व्यवहार करने लग गये और बार बार समझाने के बाद भी सीटे खाली नही की। इससे बाहर खडे जनप्रतिनिधिओ में आक्रोश उत्पन्न हुआ। कोरोनाकाल में जिस जिला कलेक्टर ने लोगो की सेवा में रात दिन एक किया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, क...

मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम को गंदी राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश हुई - सांसद पटेल

चित्र
मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम को गंदी राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश हुई - सांसद पटेल सिरोही को बड़ी सौगात देने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया, आयोजन से जनता को दूर रखने के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार सिरोही 30 सितम्बर । जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने देवनगरी में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज को प्रधानमंत्री की ओर से सिरोही जिले को बड़ी सौगात बताते हुए निर्दलीय विधायक सहित कांग्रेस नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री ने आज वर्चुअल शिलान्यास के उद्बोधन में इनके मिथ्या प्रचार से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में मीडिया कर्मियों से मुखातिब होकर कहा कि जनता ने भी हमारे काम की सराहना की है और प्रेम व विश्वास पंचायत चुनाव में भी दर्शाया है। सांसद ने कांग्रेसियों के हुड़दंग व निर्दलीय विधायक के झूठ फैलाने की बात कह तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार में हो रहे विकास कार्य इनको हजम नहीं हो रहै और वे बौखला गए हैं। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज मे उन्नत करने के साथ देवनगरी सिरोही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास क...