संदेश

सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने घोषित की सिरोही जिला भाजयुमो कार्यकारणी

चित्र
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली   भारतीय जनता पार्टी सिरोही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल माली ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उन्होंने जितेंद्र चौधरी, हरपाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश राजपुरोहित व सनी कुमार जैन को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह गणपत सिंह और अनिल प्रजापत को जिला महामंत्री, यश दवे, प्रवीण माली, हिम्मत सिंह, अर्जुन माली व श्रवण मेघवाल को जिला मंत्री, आनंद माली को जिला कोषाध्यक्ष, अनुज गोयल को जिला सह कोषाध्यक्ष, मंगलसिंह को जिला आईटी संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं खुशबू राजपुरोहित व दिशा सोलंकी जिला कार्यालय मंत्री तथा रवि शर्मा, जतिन पटेल, शैलेश चौधरी, मंगल सिंह जसोल, निलेश मालवीय, धुलाराम गरासिया, प्रवीण जीनगर, छगन कोली, मरुधर सिंह चौहान, माधा राम देवासी, दुर्गेश शर्मा प्रकाश कुमार राणा, मांगीलाल मीणा, चिन्ना चौहान व देवाराम  देवासी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

चिंरजीवी योजना के तहत एम्बुलेंस को सीएमएचओ डॉ कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चित्र
चिंरजीवी योजना के तहत आबूरोड को मिली एम्बुलेंस की सौगात  सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना             एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सीएमएचओ व अन्य  सिरोही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन से चिंरजीवी योजना के तहत एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आबुरोड पर सेवा में उपलब्ध रहेंगी । .. सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की यह एंबुलेंस लोग इमरजेंसी में टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल कर एंबुलेंस की सेवा ले सकते हैं। एम्बुलेंस सेवाओं के कारण सड़क हादसों, आकस्मिक बीमारियों व दुर्घटनाओं से पीड़ित लाखों लोगों की जाने बचाने में मदद मिलती है।  इस मौके पर जिला लेखा प्रबन्धक सतवीर सिंह, कार्यवाहक डीपीएम नरेश कुमार, युपीएम मान सिंह, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खां, जीवीके से जिला प्रभारी कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

सिरोही निकाय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वसन्ती ने जन समर्थन जुटाया , प्रचार के अंतिम चरण में घर-घर दस्तक देकर मतदान की अपील की

चित्र
सिरोही निकाय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वसन्ती ने जन समर्थन जुटाया प्रचार के अंतिम चरण में घर-घर दस्तक देकर मतदान की अपील की सिरोही 19 दिसम्बर 21 |  नगरीय निकाय उपचुनाव में सिरोही के कृष्णापुरी क्षेत्र के वार्ड 29 में आगामी 21 दिसंबर को हो रहे चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम चरण में दिवंगत पार्षद हंजादेवी पटेल की पुत्रवधू वसन्ती पटेल ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर दस्तक देकर मत व समर्थन मांगा। नगर परिषद सिरोही के वार्ड क्षेत्र मे रविवार को कृष्णापुरी, मीणावास, कब्रिस्तान रोड, सुथार वास आदि जगहों पर गली-गली, घर-घर दस्तक देकर भाजपा पार्षद पद प्रत्याशी वसन्ती पटेल सहित महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रीति चौहान, गीता पुरोहित, श्रीमती लता पटेल, रेखा सुथार,जोगाराम पटेल, फूलसिंह, तेजाराम घांची,कन्हैयालाल पटेल, प्रकाश पटेल, कपूराराम, नरसिंह रावल, मंजू माली, भागुकुंवर, अशोक मीणा सहित स्थानीय समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। प्रचार के दौरान दिवंगत पार्षद के प्रति लोगों ने सहानुभूति दर्शाई और उनके सेवा कार्य और जन समस्याओं के निदान में दिए सहयो...

सिरोही के भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में लिया भाग

चित्र
सिरोही के भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में लिया भाग  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिरोही के मीडिया प्रभारी राखी शर्मा के अनुसार जिला अध्यक्ष अंशु वशिष्ठ के नेतृत्व में व जिलाअध्यक्ष नारायण पुरोहित के सानिध्य में जयपुर जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में जिले से जनप्रतिनिधियो एवम कार्यकर्ताओ को लेकर शिरकत की जिसमे मीना खंडेलवाल , सज्जन कुमार , रंभा देवी , जिला उपाध्यक्ष महालक्ष्मी झा , विधायक समाराम गरासिया , विधायक जगसीराम कोली , जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित , पूर्व जिलाअध्यक्ष लुंबाराम चौधरी , पंचायत समिति आबूरोड सदस्य रामलाल रनोरा ,आदि कई कार्यकर्ताओं ने ईस जनप्रतिनिधि संकल्प अभियान में भाग लिया और आने वाले विधानसभा चुनाव के अंदर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया 

सिलदर मे प्रशासन गांव के संग शिविर मे विधायक लोढा , प्रमुख पुरोहित व प्रधान मेघवाल ने 45 पुस्तैनी पट्टे किए वितरित

चित्र
सिलदर मे प्रशासन गांव के संग शिविर मे विधायक लोढा , प्रमुख पुरोहित व प्रधान मेघवाल ने 45 पुस्तैनी पट्टे किए वितरित  सिरोही पंचायत समिति के सिलदर गांव मे प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी रमेशचन्द्र के नेतृत्व मे हुआ। शिविर मे विधायक संयम लोढ़ा जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित , प्रधान हसमुख मेघवाल , सरपंच जसी देवासी , उप सरपंच महीपालसिह , समाजसेवी व कांग्रेस नेता खेताराम माली , पंचायत समिति सदस्य कुसुम कंवर देवड़ा , रेखादेवी पुरोहित , समाजसेवी गोमाराम देवासी , युवा भाजपा नेता हिरेन्द्रपालसिह देवड़ा भवानीगढ रोडाखेड़ा भाजपा महामंत्री छगनलाल राजपुरोहित फाचरीया आदी का अतिथ्य रहा है  इस दौरान उनका माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस दौरान अतिथ्यो के हाथो 45 पुश्तैनी पट्टे वितरण किए। उपखंड अधिकारी रमेशचन्द्र ने बताया की शिविर मे सम्मान जनक शुद्धिकरण 310 व 136 के 23प्रकरण नामांतरण 352 बंटवारे के 19 रास्ते 9 सीमाज्ञान 8 आवंटन 5 जिसमे आबादी व श्मशान कार्य। राजस्व रिकार्ड प्रतिलीपी 400 पट्टे 45 पीएम आवास के 25 आवेदन लिए स्प्रेयर वितरण दो श्रम कार्ड बी...

नवपरगना राजपुरोहित समाज के मानचित्र का अनावरण समारोह ब्रह्मधाम मे दण्डिस्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित

चित्र
नवपरगना राजपुरोहित समाज के मानचित्र का अनावरण समारोह ब्रह्मधाम मे आयोजित  दण्डीस्वामी के सानिध्य मे समाजसेवी अजयराज पोसिन्तरा द्वारा प्रारूपित मानचित्र मे अनावरण समारोह मे सैकड़ो समाज बंन्धुओ ने दी उपस्थति @reporterliyakat  कालन्द्री- नवपरगना राजपुरोहित समाज ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री मे समाजसेवी व भामाशाह अजयराज प्रेमराज रायगर पोसिन्तरा आबुगोड परगना द्वारा प्रारूपित नवपरगना राजपुरोहित समाज के मानचित्र का भव्य अनावरण समारोह दण्डीस्वामी देवानंदजी सरस्वती महाराज के सानिध्य मे 20 अक्टूबर बुधवार को  ब्रह्मधाम कालन्द्री मे आयोजित हुआ। नवपरगना राजपुरोहित समाज जिसकी सीमा राजस्थान के सिरोही व जालोर तथा गुजरात के बनासकांठा जिले तक फैली है इसका एक विशाल मानचित्र का अनावरण बुधवार को उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस मानचित्र के प्रारुपकर्ता समाजसेवी व भामाशाह अजयराज रायगर पोसिन्तरा ने बताया कि इस मानचित्र में सात तहसीलो का जिसमें सिरोही जिले की रेवदर, सिरोही व शिवगंज तहसील व जालोर जिले की भीनमाल,आहोर व जसवंतपुरा तहसील तथा बनासकांठा की अमीरगढ तहसील का समावेश है। मानचित्र में विभ...

बरलूट में प्रशासन गाँवो के संग शिविर सम्पन्न , विधायक लोढा ने कहा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र हो रहा निस्तारण

चित्र
शिविर में ग्रामीणों की समस्याओ का शीघ्र हो रहा है निस्तारण- विधायक लोढा प्रदेश की 11,341 ग्राम पंचायतो पर आयोजित हो रहे है शिविर लोढा ने समस्यायें सुनकर मौके पर किया निस्तारण सिरोही, 18 सितम्बर। राजस्थान सरकार का महत्वाकांक्षी प्रशासन गांवों के संग अभियान का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। सिरोही तहसील के बरलूट ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान में विधायक संयम लोढा ने पहुंचकर ग्रामीणों को पट्टो के वितरण के साथ समस्याओं का समाधान किया। विधायक संयम लोढा ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश की 352 पंचायत समितियों में कुल 11,341 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित हो रहे है। अभियान के दौरान राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य 21 विभागों द्वारा आमजन से जुडे विभिन्न कार्य संपादित किए कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा  रहा है। विधायक संयम लोढा ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। विधायक संयम लोढा ने ग्रामीणों से कहां कि सरकार आपके द्वार तक आयी है और आपको इसका पूरा लाभ लेना चाहिए। मै तो हमेशा आपके हर कार्य के लिए खडा रहू...