Sirohi पिता-पुत्री के ट्रेन हादसे में मौत का सीसीटीवी फुटेज वायरल , आबूरोड रेलवे स्टेशन की है घटना
सिरोही पिता-पुत्री के ट्रेन हादसे में मौत का सीसीटीवी फुटेज वायरल , आबूरोड रेलवे स्टेशन की है घटना सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर 2 जुलाई रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया था जिसमे चलती ट्रेन के नीचे आने से हादसे में पिता पुत्री की मौत हुई थी ..... अब इस मामले में घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो सोमवार देर रात को वायरल हुआ । सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पूरा घटनाक्रम सामने आ गया । जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है की चलती ट्रेन मे चढ़ने ने दौरान पिता अपनी पुत्री को गोद मे उठाकर ट्रेन मे चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच मे गिर जाता हैँ ..... जिससे पिता व पुत्री की मौत हो जाती है ..... जानकारी के अनुसार रविवार को जालोर जिले के भैसवाडा निवासी भीमाराम अपने परिवार के साथ घर जाने के लिए दोपहर मे साबरमती - जोधपुर ट्रेन में जाने के लिए आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचा उसके साथ उसकी दो पुत्री और पत्नी थी । जैसे हि स्टेशन पर पंहुचा तों ट्रेन चलने लग गई थी ..... आनन फानन में भागते भागते उसने अपनी एक बेटी को ट्रेन में चढ़ाया और भागते भागते खुद और दूसरी बेटी को लेक...