संदेश

विज्ञान मेले का आयोजन सराहनीय कार्यः - जिला कलक्टर नायक

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही, 28 फरवरी। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार की महत्ती योजना ‘‘ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’’ अन्तर्गत जिले के चयनित विद्यालयों ( उच्च प्राथमिक ) की उभरती वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने के निमित्त ’’ विज्ञान मेला ’’ का आयोजन प्रातः आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक पैवेलियन के पास सिरोही में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर संदेश नायक  द्धारा शुभांरभ किया गया।         जिला कलक्टर ने कहा कि नन्ही बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उदेश्य से  विज्ञान मेले की शुरूआत एक अच्छा प्रयाय हैं। उन्होंने कहा कि नन्हे मुन्ने बाल वैज्ञानिको को भारत की आशाओं एवं सपनो को साकार करने की पुरी आवश्यक्ता हैं। उन्होंने कहा कि सी.वी. रमन की जंयन्ति पर पूरे राजस्थान में विज्ञान मेले का आयोजन सराहनीय कार्य हैं।           अतिरिक्त जिला कलेक्टर आशाराम डूडी ने कहा कि बालको का प्रयास एवं शिक्षकों की मेहनत प्रशंसनीय हैं। मेैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूॅ । इसी क्रम मंें उपखण्ड अधिकारी नाथूसिंह न...

बरलूट थाना में शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर CLG बैठक का आयोजन हुआ

चित्र
Sirohi News 24 ब्यूरो लियाकत अली  बरलूट ,  सिरोही  सिरोही के बरलूट थाना परिसर में होली के त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए बरलूट थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में आस पास के थाना क्षेत्र हल्का में लगने वाले गाँव जिसमे उम्मेदगढ़ , नारादरा , मंडाणी , जावाल , उड़ , वराडा , देलदर समेत कई गावो के clg सदस्य व ग्रामीणों ने इस बैठक में भाग लिया । इस बैठक में थानाधिकारी द्वारा हेल्मेट अनिवार्यता , सहित मंदिरों में बढ़ रही चोरियों की वारदात को लेकर मंदिर के बाहर गार्ड , व सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया ,  कई सदस्यों द्वारा अलग अलग समस्या बताई जिसमे मुख्य अवैध शराब बिक्री को लेकर कई तरह की परेशानी होती है जिसको लेकर थानाधिकारी द्वारा अवैध शराब बिक्री की रोकथाम को लेकर भी अभियान चलाये जाने का आश्वाशन दिया । इस मोके पर  मंछाराम लोहार , तुलसीराम पुरोहित , नवाब खान , पुनीत अग्रवाल , महेंद्र प्रजापत , जब्बर सिंह , प्रदीप जैन , गोविंद पुरोहित , मोहनलाल माली , सोमाराम प्रजापत , चेलाराम , वेनाराम सूर्याल , रामलाल ना...

12वी की छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित ,छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां |

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली सरूपगंज (  सिरोही  )  @  गौरव अग्रवाल  सरूपगंज के स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 वी की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ,समारोह में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में  लालदास महाराज ने शुभकामनाएँ देते हुए छात्राओं को कहा कोशिश करने वालो की हार नही होती।उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में अनुशासन ना भूले।उन्होंने कई उदाहरण देते हुए छात्राओं को आगामी परीक्षा के लिए टिप्स दिए।कार्यक्रम को भांवरी सरपंच भंवरलाल कलबी ने छात्राओं को आगामी परीक्षा में ऊंचाई छूने की शुभकामनाएं दी। समारोह को भूराराम पुरोहित ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है।उन्होंने कहा कि शिष्य हमेशा गुरु के ऋणी होते है।कार्यक्रम को मुश्ताक अहमद नागौरी,मारुति इंटरनेशनल स्कूल से सीमा शर्मा,लक्ष्मणसिंह गुजराल,शीतल बंसल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में गत वर्ष कक्षा 10 वी व 12 वी कक्षा की छात्राए जिन्हें 70 प्रतिशत से अधिक अंक मील उन्हें ...

कुमा गांव के राजकीय प्राथमिक विधालय मे शिक्षण सामग्री वितरण समारोह आयोजित

चित्र
वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से शिक्षा प्रचार व विकास मंच तथा माॅ सेवा ट्रस्ट द्घारा आयोजित कालन्द्री- निकट के कुमा गांव मे 27 फरवरी मंगलवार को वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से प्रवीणभाई जैन अध्यक्ष  माॅ सेवा ट्रस्ट जैतावाडा/अहमदाबाद व शिक्षा प्रचार व विकास मंच सिरोही की और से कुमा राजकीय प्राथमिक विधालय मे अध्ययनरत बच्चो को शिक्षण सामग्री वितरण की गई। समाजसेवी भोनाराम देवासी फलवदी व सरतरा सरपंच भैराराम राणा की मौजूदगी मे बच्चो को शिक्षण सामग्री पेन,पेन्शिल,रबड,स्लेट,बुक आदी वितरण की। गौरतलब है की पिछले दो वषॅ से वाॅईस ऑफ सिरोही की प्रेरणा से दजॅनो विधालयो मे शिक्षण सामग्री वितरण की गई है।संस्था प्रधान दलपतसिह देवडा ने नेक कायॅ के लिए वाॅईस ऑफ सिरोही के प्रमुख व शिक्षा प्रचार व विकास मंच सयोजक  युवासमाजसेवी सुरेश पुरोहित का आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर सहायक सचिव बाबुलाल काबावत समेत ग्रामीण मौजूद थे।

जैविक कृषिॅ आज की अहम आवश्यकता - जिला कलेक्टर नायक

चित्र
ब्रह्मधाम कालन्द्री मे ब्लाॅक स्तरिय जैविक कृषिॅ मेले का हुआ आयोजन sirohinews24  ब्यूरो लियाकत अली @ सुरेश जुगनू  कालन्द्री-कस्बे के ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर के सभा भवन मे कृषिॅ विभाग द्घारा परम्परागत कृषिॅ विकास योजना के अन्तगॅत ब्लाॅक स्तरिय जैविक कृषिॅ मेले का आयोजन गुरूवार को सिरोही जिला कलेक्टर संदेश नायक के मुख्य अतिथ्य मे तथा सिरोही प्रधान प्रज्ञा कंवर देवडा की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर नायक ने जैविक कृषिॅ को आज की अहम आवश्यकता बताते हुये पयाॅवरण संतुलन के जरूरी बताया साथ ही कृषको को ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती के तरीके को अपनाने की अपील की।प्रधान देवडा ने भूमि की उत्पादकता बनाये रखने हेतु जैविक खेती करने की सलाह दी।उपनिदेशक कृषिॅ जगदीशचन्द्र ने बढते हुये रसायनो के लगातार प्रयोग से पयाॅवरण को नुकसान होना बताया।उपनिदेशक आत्मा डाॅ,प्रकाश कुमार ने भूमि मे पोषक तत्वो की कमी एवं उनके लक्षण व निराकरण के जैविक उपाय बताये। सहायक निदेशक राठौड ने विभागीय योजनाओ की जानकारी दी।इस दौरान अतिथ्यो का माला,साफा व शाॅल द्घारा सम्मान किया गया।समारोह मे नायब त...

पेयजल की समस्या से वलदरा के ग्रामीण परेशान,गांव का मुख्य हैण्डपम्प जजॅर, कैसे निकाले जल

चित्र
sirohinews24  ब्यूरो लियाकत अली  कालन्द्री ,  सिरोही  ( सुरेश जुगनू  ) कालन्द्री के  नीकट  वलदरा गांव मे इन दिनो गांव का मुख्य पेयजल फलवदी रोड स्थित हैण्डपम्प के चारो और से जजॅर होने से ग्रामीणो को भारी मुसीबते झेलनी पड रही। उक्त हैण्डपम्प से आधे ज्यादा गांव मे पेयजल की पुतिॅ होती है लेकिन हैण्डपम्प के चारो और सुरक्षा दिवार जजॅर होने से पानी निकालने और मटखा रखने तक की जगह नही होने से लोगो को भारी मुसीबते झेलनी पडती है। उक्त हैण्डपम्प गांव की मुख्य लाईफ लाईन है। गांव के समीप तथा फलवदी रोड पर स्थित उक्त हैण्डपम्प जंगल श्रेत्र मे होने से पशु और पक्षियो की भी प्यास बुझाता है लेकिन सुरक्षा दिवार चारो और से टुट जाने से पानी अंदर ही तह तक चला जाता है जिससे पशु और पक्षी भी पेयजल के लिए तरस रहे है।साथ ही नजदिक ही फलवदी ग्रेवल रोड और मुक्तिधाम तथा पशुओ के चरागाह व आखरी होने से  राहगीरो के साथ पशु चराने वाले लोगो को भी भारी मुसीबते झेलनी पड रही है। -इनका कहना- वलदरा फलवदी रोड पशुओ की आखरी के पास स्थित हैण्डपम्प की सुरक्षा दिवार चारो और से जज...

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत सांतपुर एवं ओर में सॉफ्ट विडियों कान्फ्रेन्सिंग द्वारा जनसुनवाई की |

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही  जिला कलक्टर सन्देश नायक की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सांतपुर एवं ओर में सॉफ्ट विडियों कान्फ्रेन्सिंग द्वारा जनसुनवाई की गयी। विडियों कान्फ्रेन्सिंग में जिला कलक्टर द्वारा ग्राम संवकों से योजनाओं (मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय) में प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी गई। जिसमें ग्राम सांतपुर से 02 परिवाद युआईटी की भूमि वापस ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने बाबत् तथा पट्टे हेतु प्राप्त हुई। साथ ही ग्राम पंचातय ओर से 08 परिवाद प्राप्त हुए है जिसमें बत्तीया नाले की सुरक्षा दीवार पूर्ण करवाने, एनएच 27 से मोरथला तक डामरीकरण मरम्मत, उप स्वास्थ्य केन्द्र की मरम्मत एवं कम्पाउण्डर लगाने, ओर ग्राम की गोचर भूमि ग्राम पंचायत के नाम दर्ज कराने, खेल मैदान के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाने, आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर लगाने, डेरना गांव की आबादी भूमि ग्राम पंचायत के नाम करवाने बाबत् परिवाद प्राप्त हुए है।