संदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट 3 मई को एक दिवसीय जिले के दौरे पर , कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे जिलास्तरीय बैठक संपन्न

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 01 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के 3 मई 2018 को एक दिवसीय जिले के दौरे पर आगमन पर कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे। कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में यहां सुनहरी कुंज में दौरे की तैयारियों को लेकर रुपरेखा बनाई गई।  प्रदेशाध्यक्ष का सिरोही जिले की सीमा मोरस आगमन पर टोल नाके पर स्वागत के साथ शुरूआत होगी। बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया की अध्यक्षता में हुई। पायलट के दौरे को लेकर जिले में कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक संयम लोढा ने अपील की कि राजस्थान को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेसजन समय दे। अगले छह महीने घर-घर जाकर भाजपा की विफलताओं एवं दुष्प्रचार की प्रति लोगों को सजग करना है। सिरोही जिले में कांग्रेसजनों ने गत चार वर्षों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया है। कांग्रेसजन लोगों के सुख दुख में साथ खडे रहे है। तकलीफ में पडे व्यक्ति को कभी अकेला नहीं पडने दिया है। लोढा ने कहा...

बाल कल्याण समिति ने मजदूर दिवस पर बालश्रम कर रहे 6 छः नाबालिग बालश्रमिको को मुक्त कराया |

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 1 May 2018 बाल कल्याण समिति सिरोही ने आज मजदूर दिवस पर जिला मुख्यालय पर बाल श्रम कर रहे 6 छः नाबालिग बाल श्रमिको को पृथक-पृथक संस्थान सें मुक्त कराया। बाल कल्याण समिति सदस्य वीरेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि सी.डब्ल्यू. सी.सिरोही में पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश के साथ आज मजदूर दिवस पर बाल श्रम रोकने की योजना बनाई थी जिसमें जिले के समस्त थानाधिकारीयों को भी बाल श्रम रोकने हेतु उचित कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। आज बाल कल्याण समिति सिरोही ने शहर के नीलवणी चैक से कार्यवाही प्रारंभ करते हुए विशाल टी-स्टाॅल, शिवगिरी टी-स्टाॅल, भुवनेश्वर हिन्दू होटल, गन्ना रस सेन्टर, किराणा स्टोर से बाल श्रम कर रहे नाबालिग बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन कर उनके घर भेजा। नियोजकों को कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष कल्पना कुंवर, सदस्य परबतसिंह राठौड, दरजिंगराम पुरोहित व हनुमानसिंह आढ़ा भी साथ थे। बाल कल्याण समिति ने कार्यवाही के दौरान संस्थान/प्रतिष्ठान के प्रोपराईटर/मालिकों से संकल्प पत्र भरवाये जिनमें यह घोषणा थी कि उनके ...

3 मई को राजपुरोहित प्रतिभावान एवं समाज रत्न सम्मान समारोह ,पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्य अतिथि रहेंगे

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली कालन्द्री ,  सिरोही    ( @ सुरेश जुगनू ) श्री ब्रह्मधाम कालन्द्री में होगा महासम्मेलन,समारोह को लेकर तैयारीया जोरो पर दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज व वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम महाराज का रहेगा सानिध्य। सम्मान समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्य अतिथि रहेंगे। श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान के द्घारा प्रतिभावान विधाथीॅ व राजपुरोहित समाज रत्न सम्मान समारोह तीन मई को ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री मे आयोजित होगा। संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मणराज व सचिव विक्रम फोदर ने बताया कि आगामी सम्मान समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्य अतिथि रहेंगे।  समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी रमेश राजपुरोहित तवाव करेंगे। समारोह में बत्तौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, संयुक्त आयकर आयुक्त भीख सिंह राजपुरोहित एवं सम्माननीय अतिथि के रूप में नव परगना श्री ब्रह्मधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद राजपुरोहित व वीसाराम दांतराई की उपस्थिति रहेगी। समारोह में सम्पूर्ण सिरोही जिले सहित नव परगना रा...

कालन्द्री में डे-नाईट वाॅलीबाॅल व कबडडी प्रतियोगीता का आयोजन 5 मई से होगा

चित्र
Sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली कालन्द्री , सिरोही @ सुरेश जुगनू राजपुरोहित स्पोटॅ कल्ब द्घारा आयोजित प्रतियोगीता मे नवपरगना समाज की टीम लेगी भाग कालन्द्री कस्बे के ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर मे राजपुरोहित स्पोटॅ कल्ब के द्घारा राजपुरोहित समाज नवपरगना डे- नाईट अष्टम् शुटींग वाॅली-बाॅल एवं तृतीय कबडडी प्रतियोगीता का आयोजन 5मई से6मई तक होगा। जिसको लेकर तैयारीया जोरो पर चल रही है।आयोजन समिति के श्रवण कुमार कालन्द्री ने बताया की वाॅलीबाॅल मे 24 तथा कबडडी मे 12 टीम भाग ले रही है। साथ ही 10 से 15 वषॅ आयु वगॅ के बच्चो तथा बच्चीयो के भी खेल का इस बार आयोजन रखा गया है। दो दिवसीय डे नाईट प्रतियोगीता को लेकर युवाओ मे खासा उत्साह नजर आ रहा है साथ भारी संख्या मे प्रवासी भी भाग लेंगें।

जिसके प्यार में थी पागल,उसी पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का बेदर्दी से कत्ल कर उसके शव को पटरी पर फैंक दिया ।

चित्र
SIROHI NEWS 24  ब्यूरो लियाकत अली सिरोही जिसके प्यार में वह पागल थी, जिसके साथ जिदंगी भर रहने के उसने सपने संजोए थे, उसी पागल प्रेमी ने अपनी पे्रमिका का बेदर्दी से कत्ल कर उसके शव को पटरी पर फैंक दिया।  रेल्वे पटरी पर हत्या कर लाश फेकने के आरोपियों का हुआ खुलासा  सिरोही पुलिस की मदद से  यूपी के सहारनपुर पुलिस ने  किया गिरफ्तार , अन्य दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से है दूर  ​ जीहां ये पूरा मामला है राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड का । जहां पर एक प्रेमी ने अपनी पे्रमिका का बेदर्दी से कत्ल कर दिया। इतना हीं नहीं उसकी गरदन को धड से अलग कर पटरी पर फैक दिया।  सिरोही के आबूरोड थाना क्षेत्र के आबूरोड-मावल की रेल पटरी पर 14 अप्रैल को एक अर्धनग्न अवस्था मे युवती का शव मिलने की आबूरोड सदर पुलिस को सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मोके पर पहुची ओर मामले की जांच पड़ताल शुरू की , लेकिन सिर कटी लाश की पहचान करना और वारदात का पर्दाफाश करना सिरोही पुलिस के लिए एक चुनोती बन गयी थी करीब 4 दिन तक युवती की शिनाख्त नही होने से नगरपालिका के सहयोग से लाश का अंतिम संस्कार ...

मनन चतुर्वेदी ने इंग्लैंड में चिल्ड्रन कमिश्नर से कि मुलाकात ,बच्चों के अधिकारों और संरक्षण से संबन्धित कानूनों पर की चर्चा ।

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली  राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने अपने इंग्लैंड  यात्रा के दौरान इंग्लैंड की चिल्ड्रन कमिश्नर ऐनी लॉंगफील्ड से मुलाकात कर विश्वभर के बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण से संबन्धित कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने  SIROHI NEWS 24   को  बताया कि मुलाकात के दौरान राजस्थान बाल अधिकार आयोग एवं राजस्थान सरकार द्वारा बच्चों के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई।  इस अवसर पर इंग्लैंड की चिल्ड्रन कमिश्नर ऐनी लॉंगफील्ड  ने भी इंग्लैंड में बच्चों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं से मनन चतुर्वेदी को अवगत कराया । चतुर्वेदी ने बताया कि उनको यह जानकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि इंग्लैंड में बच्चों की समस्याओं और उनके दुष्प्रभावों पर मनोवैज्ञानिक  चिंतन एवं समीक्षा कर  निदान प्रस्तुत किये जा रहे है । जिसका प्रभाव बच्चों की सकारात्मक मानसिकता के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संर...

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे फालना जाते समय कुछ देर रूकी सिरोही हैलीपेड पर , कार्यकर्ताओ ने किया राजे का स्वागत

चित्र
SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही, 23 अपे्रल मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सोमवार को पाली के फालना जाते समय कुछ समय के लिए सिरोही एयर स्ट्रीप पर रूकी। माननीय मुख्यमंत्री महोदया के सिरोही एयर स्ट्रीप पहुंचने पर गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, आबू-पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक तारा भंडारी, रानीवाडा विधायक नारायणसिंह, यूआई चैयरमैन सुरेश कोठारी, नंदा डगला इत्यादि ने पुष्प गुच्छ देकर अगवानी की।  एयर स्ट्रीप पर गार्ड आफ आर्नर दिया गया। तत्पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, सभापति ताराराम माली, आबूरोड नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश सिदंल, सिरोही प्रधान श्रीमती प्रज्ञा कुंवर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हेंमत पुरोहित, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणपतसिंह, दलीपसिंह मांडाणी, सुरपालसिंह, गणतसिंह कैलाशनगर, विरेन्द्रसिंह, नारायण पुरोहित, अशोक पुरोहित, कालूराम जणवा, दम्यन्ती डाबी, हेमलता पुरोहित , पुख...