संदेश

63वीं राज्य स्तरीय बाॅलीबाॅल छात्रा प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ उद्घाटन मैच में कोटा ने बाजी मारी

चित्र
63वीं राज्य स्तरीय बाॅलीबाॅल छात्रा प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ खेल जीवन में जरूरीः- गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी  सिरोही, 13 सितम्बर। गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि खेल जीवन में जरूरी है, सरकार भी खेलों को बढावा देती है  जिससे व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है ।           वे आज 63वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वाॅलीबाॅल 17 व 19 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता सत्र 2018-19 का शुभारम्भ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरूपगंज के आतिथ्य के रूप में बोल रहें थे। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और खेल जीवन में बहुत जरूरी है, सरकार भी खेलों को बढावा देती है और व्यक्ति हमेंश स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि  नेशनल स्तर पर खिलाडियों को सरकार तैयारी के लिए पैसा दे रही है। सरकारी नौकारियों में भी सरकार खिलाडियों को सीधी भर्ती कर रही है, यथा रेलवे, पुलिस, बैक, व अन्य स्थानों पर भी खिलाडियों को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से खेलने वाले खिलाडियों को पदक जितने पर सरकार इनाम में लाखों रूपए दे रही है। आज दे...

प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन पर लगातार भालूओं के हमले बढ़ते जा रहे है

सिरोही  प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन पर लगातार भालूओं के .हमले बढ़ते जा रहे है ।  आज भालू ने एक साथ वर्षीय बच्ची सहित एक महिला और एक पुरुष पर हमला कर दिया जिससे दिनो लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए माउंट आबू के गलोबल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जन्हा घायलों का उपचार जारी है ।  सिरोही जिले के माउंट आबू  मे आज नीलकंठ रोड पर घातक भालू ने तीन लोगो पर हमला कर दिया जिस से तीनों को शरीर पर गंभीर चोट आई है ।  जानकारी के अनुसार नीलकंठ रोड पर सीता देवी और उसकी साथ वर्षीय पुत्री रोड पर जा रही है तभी जंगल से रोड कि और आए भालू ने दोनो पर हमला कर दिया और भालू ने नाखून से वार किया भालू के नाखून के हमले से सीता देवी के कान हाथ व पुत्री के पांव सहित अन्य जगह गंभीर चोटें आई भालू के हमले के बाद सीतादेवी के चिल्लाने पर आस पास के लोग भाग कर आए और भालू को भगाया । और दोनो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया ।  इसी प्रकार  अलसुबह मॉर्निग वार्क पर निकले ओमप्रकाश पर भी नीलकंठ रोड पर ही भालू ने हमला कर दिया हमले मे  ओमप्रकाश के पैरों मे चोट आई हमले के ब...

अज्ञात चोरों ने चोरी की नियत से घर में घुसकर चोरी के साथ साथ वृद्ध महिला की हत्या की वारदात को दिया अंजाम

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही 25 May 18 बरलूट पुलिस थानाअंतर्गत  कैलाशनगर पुलिस चौकी  के  झाड़ोली वीर   गाँव मे रात्रि में एक घर मे अज्ञात चोरो ने चोरी की नीयत से घर में प्रवेश कर आंगन सो रही वृद्ध महिला लाडू देवी देवासी की हत्या कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया , हत्या की वारदात का खुलासा सुबह जब आसपास के लोगो ने देखा तो महिला घर नही थी तभी वृद्ध महिला के घर के सामने उनका पुराना मकान था जो टूटा हुआ था जिसमे महिला की लाश पड़ी हुई थी ,   तभी लोगो ने इसके बारे में थाने में सूचना दी जिस पर बरलूट थानाधिकारी बाबूलाल राणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुचे , साथ ही पुलिस के आलाधिकारी जिसमे dysp भवानी सिंह , Asp पन्नालाल मीना भी मौके पर पहुँचे , वही पुलिस बारीकी से घटनास्थल की जांच कर रही है जिसमे प्रथम दृष्टया गला घोंटने का अंदेशा जताया साथ ही मोके पर तकनीकी टीम ओर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच गयी है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है ओर संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी करने में जुट गयी है साथ ही कॉंग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढा भी मौक...

वलदरा हिंगलाज धाम में प्रतापसिंह बारहठ की 100 वी शहादत दिवश पर श्रदांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया

चित्र
Sirohi News 24 ब्यूरो लियाकत अली  कालन्द्री , सिरोही  आज कालन्द्री के निकटवर्ती वलदरा गांव हिंगलाज धाम में शगत लूंग मां सेवा संस्थान वलदरा द्वारा प्रतापसिंह बारहठ की 100 वी शहादत दिवश पर श्रदांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शगत लूंग माँ सेवा संस्थान के सदस्यों के अतिरिक्त प्रबुद्ध बन्धुओ ने भी भाग लिया इस अवसर पर 501 मोमबतियां जलाकर प्रतापसिंह बारहठ को श्रदांजली व श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए                                                               अधिवक्ता नरेंद्र दान ने बताया की ऐसे 100 स्थानों पर कार्यक्रम शगत लूंग मां सेवा संस्थान वलदरा जिला सिरोही व चारणाचार पत्रिका उदयपुर के सयुंक्त तत्वाधान में 24 मई तक आयोजन करने का लक्ष्य है जिसकी क्रियान्विति 50 प्रतिशत तक की जा चुकी है

शहीदों के प्रति भी भाजपा अपनाती है दोगली निति , भाजपा को जनता देगी इसका जवाब - लोढ़ा

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली वराडा , सिरोही  20 May  कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन , पूर्व विधायक  ने प्रधानमंत्री मोदी और राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा  , पूर्व विधायक ने देश सेवा में समर्पित होने वाले  शहीद सेनिको के साथ दोहरे मापदंड का रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया । वराडा हनुमान जी मंदिर प्रांगण में कांग्रेस की सिरोही ब्लॉक की बैठक का आयोजन हुआ इस बैठक में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा , जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य ,ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया   पूर्व विधायक संयम लोढा ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा की भाजपा सरकारों की शहीदों के मामले में भी नीति और नियत साफ नहीं है। भाजपा की मोदी सरकार ने चुनावों में सैना और पाकिस्तान पर खुब बड़ी बड़ी बाते की थी चुनाव के वक्त 56 इंच का सीना रखने वालों ने 1 सिर के बदले 10 सिर  लाने का वादा किया था लेकिन आज की परिस्थिति उल्टी नजर आ रही है आज हर रोज  सिमा पर सैनिक आतंकवाद के चलते शहीद हो...

घाॅची समाज शिक्षा समिति प्रतिभावान विधाथीॅ सम्मान एव स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न |

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली  वराडा,  सिरोही 20 May घाॅची समाज शिक्षा समिति झोरा परगना द्घारा आयोजित वराडा गांव मे रविवार को क्षत्रिय घाॅची समाज शिक्षा समिति झोरा परगना की और से आठवां प्रतिभावान विधाथीॅ सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य अतिथ्य तथा समारोह के दानदाता व शनिधाम ट्रस्ट कालन्द्री के अध्यक्ष हरजीभाई मोदी की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ । देवासी ने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुये बालिका शिक्षा पर जोर देते हुये कहा की एक बालिका पढने से एक पीढी शिक्षित होगी साथ ही बताया की शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र का उत्थान होगा।मोदी ने समाज मे एकता स्थापित करने पर बल देते हुये कहा की संघठन ही शक्ति है और समाज विकास व उत्थान मे सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। इस हकमाराम भाटी,लक्ष्मीनारायण,डाॅ,विष्णु बोराणा,डाॅ,भरत पटेल,डाॅ,छगनलाल बोराणा,भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी,भाजपा नेता कमलेश दवे,भामाशाह सत्तीश मोहब्बतनगर,भाजपा मंडल अध्यक्ष छगनलाल भाटी आदी ने विचार व्यक्त किये । समारोह मे महंत रमेशभारती महाराज का सानिध्य रहा...

बरलूट में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन , उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ |

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली  बरलूट , सिरोही  ब रलूट में राजस्व लोक अदालत एवं न्याय आपके द्वार कैम्प का आयोजन अटल सेवा केन्द्र मे किया गया   सिरोही तहसील के  ब रलूट  में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम हुआ जहां पर  उपखंड  अधिकारी   नाथूसिंह देवडा, ,विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह राणावत , तहसीलदार , नायब तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी ओर अलग अलग विभागों के कार्मिक मौजूद रहे । उपखंड अधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि शिविर के दौरान उपखण्ड न्यायालय के विचाराधीन प्रकरणों में से 01 प्रकरण अ.धारा 251 आर.टी.एक्ट का निस्तारण किया गया । केम्प में नामान्तरकरण के 51 खाता दुरूस्ती के 40, राजस्व नकले 07 प्र्रकरण व खाता विभाजन के 02 प्रकरण महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 69 बालिकाओं को आयरन की गोलियां व कुपोषण से ग्रस्त 447 बच्चो का पंजीकरण, श्रम विभाग द्वारा श्रमिक शिकायत का निवारण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत 04 परिवारों का चयन, खाद्य सुरक्षा योजना में 14 नाम जोडे गये ,  आयोजना विभाग द्वारा 13 भामाशा...