संदेश

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 14 साल की पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा , 20 हजार का लगाया जुर्माना

चित्र
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 14 साल की पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा , कोर्ट ने आरोपी पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश जगेंद्र अग्रवाल ने सुनाई सजा , नाबालिग को किडनैप कर 2 दिन तक किया था दुष्कर्म सिरोही की पोक्सो स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश जगेंद्र अग्रवाल ने नाबालिग किशोरी का किडनैप और दुष्कर्म करने के आरोपी शंकरलाल गरासिया को 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है वही कोर्ट ने मामले में सह आरोपी चुनियाराम को बरी कर दिया है लोक अभियोजक प्रकाश धवल ने बताया कि स्वरूपगंज थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 12 अप्रैल 2019 की शाम करीब 7 बजे उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी कपड़े धोने के लिए कुएं पर गई थी। इस दौरान इसरा निवासी शंकर पुत्र भगाराम गरासिया उसके दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां 2 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया वही मौका मिलने पर उसकी बेटी वहां से भागकर घर पहुंची ओर  नाबालिग ने परिजनों को आपबीती सुनाई। उन्होंने...

बावली गाँव में धूम धाम से हुई खेतलाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा , कई जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग

चित्र
बावली गाँव में धूम धाम से हुई खेतलाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा , कई जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग  सिरोही तहसील के गांव बावली के समाज सेवी मोतीलाल प्रजापत ने बताया कि संत श्री रामानंद जी महाराज के सानिध्य एवं बावली ग्राम विकास समिति के मुख्या गणपतसिंह देवड़ा के नेतृत्व में खेतलाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूम धाम से हुई। खेतलाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में स्थानीय लोगो के अलावा आस पास के गांवों से भी संत महात्माओं एवं लोगो व महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही प्रवाशियो ने भी बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया।  सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान हवन पूजा कर खेतलाजी मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कमेटी सदस्य मांगूसिंह देवड़ा ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, विधायक संयम लोढ़ा, कालन्द्री सरपंच महिपालसिंह देवड़ा, सिरोही प्रधान हशमुख मेघवाल, कोंग्रेस जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र देवासी, ज...

मोबाईल डेंटल वाहन को स्वास्थ्य भवन सिरोही से सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चित्र
मोबाईल डेंटल वाहन को स्वास्थ्य भवन सिरोही से सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दन्त रोगों से ग्रसित रेफर बच्चों का होगा उपचार सिरोही 5 फरवरी | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने मोबाइल डेंटल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बीमार बच्चों के लिए लगातार वरदान साबित हो रहा है। अब एक और मील का पत्थर इसमें जुड़ गया है। सिरोही जिले को अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के रूप में ऐसी दंत चिकित्सा ईकाई मिली है जिसमे एक्स-रे, स्केलिंग, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, फिलिंग आदि जैसी दंत सेवाएं गांव से शहर तक निःशुल्क में उपलब्ध हो सकेगी               मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दन्त रोगों से ग्रसित रेफर बच्चों का उपचार किया जाएगा। डेंटल वाहन में दन्त चिकित्सक अपनी सेवाए देंगे। वैन की सहायता से जिले के 5 ब्लॉक में शिविर लगाए जाएंगे।  इस मौके पर आरसीएचओ डॉ विवेक कुमार, अतिरिक्त ...

जावाल नगरपालिका की बैठक विधायक लोढा व पालिकाध्यक्ष कनाराम की मौजूदगी में हुई आयोजित , विकास के कई प्रस्तावों पर चर्चा

चित्र
जावाल मे नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष बनने के बाद पहली बैठक का हुआ आयोजन  बैठक में विधायक संयम लोढा , पालिकाध्यक्ष कनाराम भील , तहसीलदार नीरजा कुमारी सहित पार्षद रहे मौजूद   पालिका क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा , बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित विधायक लोढा ने जावाल में नवीन उद्यान बनाने के लिए अलग अलग जगह का किया निरीक्षण  जावाल. नगरपालिका जावाल में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य अतिथि एंव पालिका अध्यक्ष कनाराम भील की अध्यक्षता में नगर पालिका की बैठक आयोजित की गई । जिसमें पार्षदों ने  नगर से जुड़ी कई समस्या व कई मुद्दे उठाये साथ ही कई प्रस्ताव भी लिए गए । बैठक में विभिन्न वार्डो मे आश्यकता अनुसार सड़क-नाली निर्माण कार्य, नए बिजली पोल लगाने, गली-मोहल्ले के नामकरण एंव पार्षद बोर्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सफाई ठेकेदारी अवधि बढ़ाने, दुकानों पर किराया तय करने, पुरानी पंचायत गिराकर नए रेन बचेरे का निर्माण कार्य करने, पालिका में फायर ब्रिगेङ वाहन-एम्बुलेंस सेवा शुरू करने, नए पालिका कार्यालय एंव पुलिस थाना भूमि आंवटन करने, नगर पालिका का मास्टर प्लान तैयार करने, नए संविद...

जावाल नगरपालिका क्षेत्र में 4 करोड़ की लागत से बनने वाली 19 सड़को का विधायक लोढा ने किया शिलान्यास

चित्र
जावाल नगरपालिका क्षेत्र में 19 सड़कों का विधायक लोढ़ा ने किया शिलान्यास 4 करोड़ की लागत से नगरपालिका क्षेत्र में बनेगी नवीन सड़के  पूर्व पीसीसी सदस्य सुथार ने ईओ जीनगर पर जताई नाराजगी  सिरोही के जावाल नगरपालिका क्षेत्र में करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाली 19 नवीन सड़को का शिलान्यास कार्यक्रम विधायक संयम लोढा व पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष कनाराम भील के हाथों से किया गया । जावाल नगरपालिका के नवीन गठन के बाद नगरपालिका क्षेत्र में विकास को लेकर नगर में नवीन 19 सड़के स्वीकृत हुई थी जो करीब 4 करोड़ की लागत से बनेगी , जिसका शिलान्यास कार्यक्रम जावाल नगरपालिका परिसर में मुख्यातिथि स्थानीय विधायक संयम लोढा की मौजूदगी में आयोजित किया गया , जिसमे नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष कनाराम भील , ईओ सुरेश कुमार जीनगर , पालिका उपाध्यक्ष नारायण लाल माली सहित पालिका के सभी पार्षद , कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे , विधायक संयम लोढा ने विधिवत सभी सड़को के शिलालेख का शिलान्यास किया । विधायक लोढा ने मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जावाल क्षेत्र में विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे , जावाल पंचाय...

सिरोही शहर में फैली अव्यवस्था व अकर्मण्यता को लेकर भाजपा पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

चित्र
सिरोही शहर में फैली अव्यवस्था व अकर्मण्यता को लेकर भाजपा पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन  नगर परिषद् सिरोही में निर्वाचित कांग्रेस बोर्ड को दो वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी शहर में फैली अव्यवस्थाएं व अकर्मण्यता को लेकर निम्नांकित समस्याओं का अविलम्ब समाधान करने हेतु भाजपा पार्षदो ने दिया ज्ञापन व चेतावनी            नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा पार्षद   सिरोही 4 जनवरी । प्रतिपक्ष नेता मगन मीणा ने बताया कि विपक्ष इतना कमजोर नहीं है विपक्ष को सडक पर उतरने हेतु मजबूर न किया जाये। नगर परिषद् बोर्ड को दो वर्ष से अधिक हो गया हैं लेकिन नगर परिषद् की एक भी उपलब्धि नही है। अगर भी आगे ये स्थिति रही तो हम पार्षदगण धरना प्रदर्शन एवं भारी आक्रोश करेंगे।  भाजयुमो जिलाध्यक्ष व पार्षद गोपाल माली ने बताया कि शहर में चारो तरफ गन्दगी का ढेर पडा है उसका जिम्मेदार नगर परिषद् सिरोही हैं।  मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत् गोयली रोड़ पर बनाये गये भवन का निर्माण कार्य समय पर व गुणवत्ता पूर्वक नहीं होने से अभी तक आवंटन नहीं हो पाया है। जिसकी जांच कर कार्य ग...

राजस्थान मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में विधायक लोढ़ा ने लिया भाग, दिए आवश्यक निर्देश

चित्र
बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए मापदंड तय करें, अव्यवस्थाओं को सुधारे : लोढ़ा राजस्थान मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में विधायक लोढ़ा ने लिया भाग, दिए आवश्यक निर्देश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात कर नवसृजित चिकित्सकों के पदों सहित रिक्त पदों पर नियुक्ति करवाने का किया आग्रह शिवगंज 3 जनवरी 22 । मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि शिवगंज अस्तपाल के जिला अस्पताल में क्रमोन्नत होने के बाद अब हमें बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए मापदंड तय करने होंगे ताकि आम जन को जो सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए उसका लाभ उन्हें मिल सके। विधायक लोढा सोमवार को राजकीय जिला अस्पताल में आयोजित मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल ओहरी, अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ गोपालसिंह, डॉ माणक चंद जैन, रिलीफ सोसायटी के सदस्य जनक बाडमेरा, हितेश टांक सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। बैठक में मेडीकल रिली...