संदेश

जिला कलेक्टर चौधरी ने आबूरोड मे कॉलेज छात्रावास के साथ अन्य जगहों किया निरीक्षण, दिए निर्देश

चित्र
सिरोही,30 अगस्त। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग आबुरोड के अधीन संचालित जनजाति बालिका कॉलेज छात्रावास आबूरोड, खेल बालिका सांतपुर,खेल बालक सांतपुर एवं आश्रम छात्रावास सांतपुर का शनिवार को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने कॉलेज छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं से संवाद करते हुए लक्ष्य तय करने एवं उसके अनुरूप तैयारी करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने दोनों खेल अकादमी में खेल गतिविधियों का अवलोकन करते हुए खेल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। जिला कलेक्टर ने बालिकाओं के साथ वालीबॉल भी खेला।  जिला कलेक्टर को अपने बीच पाकर छात्राएं बेहद खुश व उत्साहित नजर आई।उन्होंने छात्रावासों के आवास कक्ष, खाद्यान्न कक्ष, रसोईघर, शौचालय एवं स्नानघर तथा खेल मैदान इत्यादि का अवलोकन किया इस अवलोकन के दौरान उपखंड अधिकारी शंकरलाल मीना, एडीईओ डॉ मनोहर सिंह, तहसीलदार आबूरोड इत्यादि भी उपस्थित रहें।

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

चित्र
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित  मौसमी बीमारियों से लेकर टीबी मुक्त भारत तक ओर सभी योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार 29 अगस्त को दोपहर तीन बजे को आत्मा भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी कि अध्यक्षता आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा, आरसीएचओ डॉ. रितेश संखला, डीटीओ डॉ विवेक जोशी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ,अतिरिक जिला शिक्षा अधिकारी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम नरेश टेलर, जिला आशा समन्वयक चन्द्राराम लुहार, सभी बीसीएमओ और जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। "मौसमी बीमारियों पर हुई विशेष चर्चा" बैठक में मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल फीवर की रोकथाम व उपचार व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गांव-गांव और शह...

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग

चित्र
सिरोही प्रधान हॅसमुख मेघवाल कि भुआ के नाम से जावाल कि एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल समाज के लोगो ने कार्रवाई कि मांग को लेकर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन  वायरल वीडियो मे दिखाई दे रही बुजुर्ग महिला ने दूसरा वीडियो जारी कर प्रधान हसमुख मेघवाल कि बुआ होने से किया इंकार  जनप्रतिनिधियों पर उठ रहे सवाल - जावाल कि कई कॉलोनीयों मे पानी भरने के बाद भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे मौके पर सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 29 अगस्त । सिरोही पंचायत समिति प्रधान हंसमुख कुमार मेघवाल की भुआ के नाम से जावाल की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और न्यूज चैनलों पर भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर मेघवाल समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार दोपहर बाद कालंद्री सहित आसपास के क्षेत्रों से मेघवाल समाज के लोग एकत्रित होकर सिरोही जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर झूठा दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में क्या ...

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सिरोही क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफरो का सिरोही एसोसिएशन ने किया सम्मान

चित्र
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सिरोही क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफरो का किया सम्मान  गोयली खेतलाजी मंदिर परिसर मे सिरोही फोटोग्राफर एसोसिएशन का कार्यक्रम हुआ आयोजित सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 19 अगस्त | विश्व फोटोग्राफी दिवस पर गोयली गाँव के खेतलाजी मंदिर परिसर मे सिरोही फोटोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए फोटोग्राफी दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सिरोही क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफर शुभाष भाई मिस्त्री , सांवलाराम , हीरालाल राव, शिवलाल माली, अशोक रावल, रामलाल माली, जितेन्द्र सिंह बारड़ को सिरोही फोटोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा फूल-माला , साफा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे पहुंचे वरिष्ठ फोटोग्राफरो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुराने समय कि यादो को ताजा करते हुए अपने सालो के अनुभव को भी साझा किया। वरिष्ठ फोटोग्राफरो ने बताया कि फोटोग्राफी से उन्हें जो पहचान ओर सम्मान मिला है वह अन्य किसी व्यापार में नहीं मिलता....फोटोग्राफी एक ऐसा पेशा है जिसमे कि आप लोगों के बीच में रहकर उनकी खुशियों में सम्मिलित होते हो ओर वो जो खुश...

विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े 3500 धावक 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन आयोजित

चित्र
विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े 3500 धावक 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन आयोजित कई देशो के धावको ने मेराथन मे भाग लिया    सिरोही /आबूरोड । 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन में में 3500 धावक सुबह 6 बजे विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े। रास्तेभर सभी धावकों के लिए हर 4 किलोमीटर पर रिफ्रेश पॉइंट बनाए गए थे। साथ ही पुलिस फोर्स और सीपीआरएफ के जवान सुरक्षा में मौजूद रहे। मैराथन को मनमोहनी वन से सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक, ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में प्रथम स्थान पर राजस्थान जोधपुर के रनर देवाराम कुमार रहे, वहीं द्वितीय स्थान पर गुजरात के अनिल कोमिनी रहे। वहीं तृतीय स्थान पर जोधपुर के मुकेश कुमार रहे। फिनिशिंग प्वाइंट ॐ शांति भवन माउंट आबू में पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों का मेडल पहनाकर स्वागत किया गया।  मैराथन को लेकर रविवार सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक दो घंटे तक आबूरोड से माउंट आबू तक यातायात बंद रहा। बता दें कि मैराथन का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाश...

कालंद्री पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद , आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार

चित्र
▪️कालंद्री पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद ▪️ट्रेक्टर को जब्त कर आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार  ▪️बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 08 लाख रूपये सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) । सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन व मनोज गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में टीकमाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व मे शनिधाम मन्दिर के पास रोड पर कार्यवाही करते हुए एक बिना नम्बर महिन्द्रा ट्रेक्टर चैसिस नम्बर MBNPFAEDENNE00124 व इंजन नम्बर NNE7EGE0043 के पीछे के दोनों बडे टायरो में से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर मादक पदार्थ परिवहन करते हुए एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता जो पति पत्नी है इन दोनों पुलिस ने गिरफ्तार किया ओर ट्रेक्टर को जब्त किया गया। कालन्द्री थानाधिकारी टीकमाराम उनि ने जानकारी देकर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के तहत मय जाब्त...

जोधपुर हाईकोर्ट ने कृष्णावती नदी के खनन को लेकर दिया स्टे, लोगो मे ख़ुशी का माहौल

चित्र
जोधपुर हाईकोर्ट ने 22 गांवो के जनता कि सुनी पुकार, कृष्णावती नदी के खनन को लेकर हाइकोर्ट ने दिया स्टे, जावाल, बरलूट सहित आसपास के गांवो कि जनता मे ख़ुशी का माहौल सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 13 अगस्त । जावाल बरलूट गाँव के बीच स्तिथ कृष्णावती नदी मे बजरी रॉयल्टी वालो के द्वारा नियमो को ताक मे रखकर नदी से किए जा रहे बजरी खनन के विरोध मे 22 गांवो कि जनता ने पूर्व मे धरना प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही कृष्णावती संघर्ष समिति के सदस्यों ने जोधपुर हाईकोर्ट मे याचिका लगाई थी जिस पर अब उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कुलदीप माथुर ने कृष्णावती नदी के खनन पर स्टे लगा दिया है। जिससे जावाल सहित आसपास के 22 गांवो कि जनता मे ख़ुशी कि लहर देखी जा रही है। कृष्णावती नदी संघर्ष समिति के बैनर तले जावाल सहित आस-पास के 22 गांवो कि जनता ने मिलकर लगभग 11 महीने पूर्व कृष्णावती नदी में नियमो को ताक मे रखकर बजरी खनन हो रहा था उसको रोकने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। दो दिन पूरा बाज़ार बंद रहा था। फिर उसके बाद में प्रशासन का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन वापस पुनः नदी मे बजरी खनन चालू होने पर लगभग 4 ...