संदेश

अप्रैल, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कालन्द्री में डे-नाईट वाॅलीबाॅल व कबडडी प्रतियोगीता का आयोजन 5 मई से होगा

चित्र
Sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली कालन्द्री , सिरोही @ सुरेश जुगनू राजपुरोहित स्पोटॅ कल्ब द्घारा आयोजित प्रतियोगीता मे नवपरगना समाज की टीम लेगी भाग कालन्द्री कस्बे के ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर मे राजपुरोहित स्पोटॅ कल्ब के द्घारा राजपुरोहित समाज नवपरगना डे- नाईट अष्टम् शुटींग वाॅली-बाॅल एवं तृतीय कबडडी प्रतियोगीता का आयोजन 5मई से6मई तक होगा। जिसको लेकर तैयारीया जोरो पर चल रही है।आयोजन समिति के श्रवण कुमार कालन्द्री ने बताया की वाॅलीबाॅल मे 24 तथा कबडडी मे 12 टीम भाग ले रही है। साथ ही 10 से 15 वषॅ आयु वगॅ के बच्चो तथा बच्चीयो के भी खेल का इस बार आयोजन रखा गया है। दो दिवसीय डे नाईट प्रतियोगीता को लेकर युवाओ मे खासा उत्साह नजर आ रहा है साथ भारी संख्या मे प्रवासी भी भाग लेंगें।

जिसके प्यार में थी पागल,उसी पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का बेदर्दी से कत्ल कर उसके शव को पटरी पर फैंक दिया ।

चित्र
SIROHI NEWS 24  ब्यूरो लियाकत अली सिरोही जिसके प्यार में वह पागल थी, जिसके साथ जिदंगी भर रहने के उसने सपने संजोए थे, उसी पागल प्रेमी ने अपनी पे्रमिका का बेदर्दी से कत्ल कर उसके शव को पटरी पर फैंक दिया।  रेल्वे पटरी पर हत्या कर लाश फेकने के आरोपियों का हुआ खुलासा  सिरोही पुलिस की मदद से  यूपी के सहारनपुर पुलिस ने  किया गिरफ्तार , अन्य दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से है दूर  ​ जीहां ये पूरा मामला है राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड का । जहां पर एक प्रेमी ने अपनी पे्रमिका का बेदर्दी से कत्ल कर दिया। इतना हीं नहीं उसकी गरदन को धड से अलग कर पटरी पर फैक दिया।  सिरोही के आबूरोड थाना क्षेत्र के आबूरोड-मावल की रेल पटरी पर 14 अप्रैल को एक अर्धनग्न अवस्था मे युवती का शव मिलने की आबूरोड सदर पुलिस को सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मोके पर पहुची ओर मामले की जांच पड़ताल शुरू की , लेकिन सिर कटी लाश की पहचान करना और वारदात का पर्दाफाश करना सिरोही पुलिस के लिए एक चुनोती बन गयी थी करीब 4 दिन तक युवती की शिनाख्त नही होने से नगरपालिका के सहयोग से लाश का अंतिम संस्कार ...

मनन चतुर्वेदी ने इंग्लैंड में चिल्ड्रन कमिश्नर से कि मुलाकात ,बच्चों के अधिकारों और संरक्षण से संबन्धित कानूनों पर की चर्चा ।

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली  राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने अपने इंग्लैंड  यात्रा के दौरान इंग्लैंड की चिल्ड्रन कमिश्नर ऐनी लॉंगफील्ड से मुलाकात कर विश्वभर के बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण से संबन्धित कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने  SIROHI NEWS 24   को  बताया कि मुलाकात के दौरान राजस्थान बाल अधिकार आयोग एवं राजस्थान सरकार द्वारा बच्चों के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई।  इस अवसर पर इंग्लैंड की चिल्ड्रन कमिश्नर ऐनी लॉंगफील्ड  ने भी इंग्लैंड में बच्चों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं से मनन चतुर्वेदी को अवगत कराया । चतुर्वेदी ने बताया कि उनको यह जानकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि इंग्लैंड में बच्चों की समस्याओं और उनके दुष्प्रभावों पर मनोवैज्ञानिक  चिंतन एवं समीक्षा कर  निदान प्रस्तुत किये जा रहे है । जिसका प्रभाव बच्चों की सकारात्मक मानसिकता के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संर...

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे फालना जाते समय कुछ देर रूकी सिरोही हैलीपेड पर , कार्यकर्ताओ ने किया राजे का स्वागत

चित्र
SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही, 23 अपे्रल मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सोमवार को पाली के फालना जाते समय कुछ समय के लिए सिरोही एयर स्ट्रीप पर रूकी। माननीय मुख्यमंत्री महोदया के सिरोही एयर स्ट्रीप पहुंचने पर गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, आबू-पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक तारा भंडारी, रानीवाडा विधायक नारायणसिंह, यूआई चैयरमैन सुरेश कोठारी, नंदा डगला इत्यादि ने पुष्प गुच्छ देकर अगवानी की।  एयर स्ट्रीप पर गार्ड आफ आर्नर दिया गया। तत्पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, सभापति ताराराम माली, आबूरोड नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश सिदंल, सिरोही प्रधान श्रीमती प्रज्ञा कुंवर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हेंमत पुरोहित, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणपतसिंह, दलीपसिंह मांडाणी, सुरपालसिंह, गणतसिंह कैलाशनगर, विरेन्द्रसिंह, नारायण पुरोहित, अशोक पुरोहित, कालूराम जणवा, दम्यन्ती डाबी, हेमलता पुरोहित , पुख...

सिरोही के पृवॅ नरेश पद्मश्री महाराव देवडा का हुआ भव्य सम्मान ,रथ मे निकाला झुलूस लोगो का उमडा हुजूम |

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही कालन्द्री कस्बे मे शुक्रवार को ठाकुर महीपालसिह देवडा तथा कुंवर अजीतसिह देवडा के नेतृत्व मे सिरोही के पृवॅ नरेश रघुवीर सिह देवडा को पद्मश्री सम्मान मिलने के उपलकक्ष मे कालन्द्री कस्बे के विवेकानंद चौक पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही कस्बे मे प्रत्येक समाज की और से माला और साफा पहनाकर गमॅजोशी से पृवॅ नरेश का स्वागत किया गया। साथ ही हाॅस्पीटल तीराये तक रथ के साथ जुलूस निकाला गया।तथा कस्बे के प्रेम सागर मे विशाल सम्मान समारोह  का आयोजन ठाकुर सावंतसिह शिक्षक संस्थान तथा कालन्द्री भाईपा द्घारा किया गया।सावॅजनिक अभिनंन्दन समारोह मे कस्बे के सभी जाती के लोगो ने भाग लिया इस दौरान माला,साफा,स्मृति चिन्ह के साथ चाॅदी का श्रीफल भेट किया गया।  सरस्वती माता के सामने दिपक जलाकर तथा   कालन्द्री के महीपालसिह देवडा ने स्वागत भाषण के साथ समारोह की शुरूआत की।समारोह मे कालन्द्री श्रेत्र के दजॅनो गांवो के गणमान्य लोगो ने भाग लिया।समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह मे पृवॅ नरेश रघुवीर सिह देवडा, उनके छोटे भ्राता देवंत...

सिरोही अन्नपूर्णा रसोई योजना का हुआ शुभारम्भ , 6 रसोई गाड़िया पहुची सिरोही, 8 रुपये में मिलेगा भोजन |

चित्र
SIROHI NEWS24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 10 APR 18 | सिरोही जिलामुख्याल पर आज अन्नपूर्णा रसोई योजना का विधिवत शुभारम्भ गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी , जिलाकलेक्टर सन्देश नायक, जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, सभापति ताराराम माली के द्वारा खाना खाकर किया गया।   इस योजना को लेकर सिरोही की जनता मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार जताया और लोगो मे खुशी की लहर देखी गई। अन्नपूर्णा रसोई योजना की विशेषताएं इस रसोई वैन में लाभार्थियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि का भोजन उपलब्ध होगा।  योजना में नाश्ता मात्र 5 रुपये में मिलेगा। नाश्ता के रूप में पोहा, सेवइयाँ, इडली साँभर, लापसी, ज्वार खिचड़ा, बाजरा खिचड़ा, गेहूं खिचड़ा आदि मिलेंगे। इस योजना में भोजन की थाली मात्र 8 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें प्रत्येक भोजन सामग्री की मात्रा 450 ग्राम है। भोजन के रूप में दोपहर में दाल-चावल, गेहूं का चूरमा, मक्का का नमकीन खीचड़ा, रोटी का उपमा, दाल- ढ़ोकली, चावल का नमकीन खीचड़ा, कढ़ी-ढ़ोकली, ज्वार का नमकीन खीचड़ा, गेहूं का मीठा खीचड़ा इत्यादि शामिल हैं। योजना में रात्रि भोजन मे...

केबिनेट मंत्री चतुर्वेदी ने बरलूट में देवासी समाज के सामाजिक कार्यक्रम में की शिरकत ,पटवारी संघ जिला अध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन |

चित्र
SIROHINEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही सिरोही मे राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी एक दिवसीय दोरे पर सिरोही पहुंचे , सिरोही सर्किट हाउस पहुंचने पर पूर्व विधायक श्रीमती तारा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, सभापति ताराराम माली, जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, मीडिया प्रकोष्ठ पूर्व जिला संयोजक लोकेश खंडेलवाल, एडवोकेट लक्ष्मीनारायण गहलोत,किसान नेता झुजारसिंह परिहार, निंबाराम देवासी सहित के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।  इस अवसर पर चतुर्वेदी ने कई पुराने पार्टी पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात कर पुरानी बातों का स्मरण किया। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश रावल द्वारा पटवारियों की मौजूदगी में ज्ञापन सौप कर मंत्री से निवेदन किया की जल्द से जल्द हमारी माग का निस्तारण निकलवाए , पटवारी को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश को वापिस लेने को लेकर ज्ञापन सौंपा  कैबिनेट मंत्री ने समीपवर्ती बरलूट गांव में देवासी समाज के गोंगल परिवार द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग ...

आगामी चुनावों में सरकार भाजपा की बनेगीं ,कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आहृान किया : चन्द्रशेखर

चित्र
SIROHINEWS24 ब्यूरो  लियाकत  अली सिरोही 8अप्रेल । प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के सिरोही प्रवास पर पनीहारी गार्डन में संगठात्मक बैठक में कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारीयों को अपनी अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना होगा। प्रदेश संगठन से जो भी सूचना आती है व बूथ तक सूचना देना व भाजपा की विचारधारा लोगों पहुॅचाना। भाजपा के लिए सत्ता सर्वोपरि नही राष्ट्रªीय हित सर्वोपरि हैं। उसका उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास करना और योजनाओं का लाभ पहॅुचना।  उन्होनें भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक व शून्य से लेकर शिखर तक का सफर कार्यकर्ताओं के बलिदान से है। आज कश्मीर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की देन है। कार्यकर्ताओं को गौरव होना चाहिए कि हम सबसे बडे राजनैतिक पार्टी के सदस्य है। संगठन में कार्यकर्ताओं का महत्व बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा होता है। साथ ही मंडल अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष से बूथ समितियों व शक्ति केन्द्रों के गठन के बारे में जाना। प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुना...

राज्य मंत्री के आठवें दिन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम ,बुनियादी समस्याओं का त्वरित समाधान करें:- राज्यमंत्री देवासी

चित्र
SIROHINEWS24 ब्यूरो  लियाकत  अली  सिरोही, 08 अपे्रल ।   गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के 10 दिवसीय लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम  के आठवें दिन  सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर  सहित  सिरोही के ग्राम मडिया , डूंगरपुरा, हालीवाडा सिरोडकी में सोलर डीएफयू , रोडाखेडा, सिलदर पुनावा , आमलारी ,सनपुर व करजालद में आमजन से मुलाकात करते हुए आ रही बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भ्रमण के दौरान भी बुनियादी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें ताकि छोटी-मोटी समस्याओं के लिए उन्हें मुख्यालय नहीं आना पडे। उन्होंने ग्रामीणों से भी आव्हान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा ग्राम में होने वाली ग्राम सभाओं में जाए और विकास के प्रस्ताव लें। उन्होंने कहा कि ग्रामों के विकास में धन की कोई कमी नहीं है, आपकी मांग अनुसार प्रस्ताव बनाकर भिजवाए ताकि ग्रामों केा विकास हो सके। उन्होने वहां जारी 10 पीपीओ प्रदान किए गए। उन्होंने ग्रामीणों के जन सवांद में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्जवला योजना में पुनः सर्वे किया जा रहा हैं...

सिरोही बंद के दौरान दुकानदार से हुई मारपीट को लेकर आज व्यापार संघ ने बंद का आह्वान किया ।

चित्र
SIROHINEWS24  लियाकत अली   सिरोही 5 APR | एससी एसटी एक्ट में बदलाव के मामले में बंद के दौरान हुई मारपीट को लेकर आज सिरोही व्यापार संघ ने बंद  कर  ज्ञापन सौंपा  2 तारीख को भारत बंद के दौरान उपद्रवियों ने व्यापारियों के साथ जमकर मारपीट की थी उत्पात मचाया था और एक दुकानदार के सर पर भी चोटें आई थी और दुकान में से सामान भी चोरी हो गया था जिसको लेकर आज व्यापारियों में खासा रोष नजर आया व्यापारियों ने एकजुट होकर आज शहर का बाजार बंद रखकर मौन जुलूस निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे  जहां ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में यही बताया कि जो भी दोषी है उन दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए वही व्यापार मंडल ने यह भी बताया कि आगामी कभी भारत बंद या सिरोही बंद के दौरान हमें पूरी सुरक्षा दी जाए  जिससे किसी भी व्यापारियों पर हमला ना कर सकें और सुरक्षा प्रदान करने का भी बताया और उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में कॉंग्रेस में शामिल होने की बात पर नाराज होकर जाने लगे गोपालन मंत्री देवासी

चित्र
SIROHINEWS24 Bureau LIYAKAT ALI सिरोही गौपालन मंत्री द्वारा    सिरोही-शिवगंज विधान सभा क्षेत्र   लगातार हो रहे है लोकार्पण , उद्धघाटन व जनसुनवाहि कार्यक्रम , नाराज ग्रामीणों ने  समस्या का समाधान नहीं होने पर  कांग्रेस   में जाने की बात कि  तो मंत्री साहब जनसुनवाहि छोड़ कर जाने लगे |  गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही-शिवगंज विधान सभा क्षेत्र के लगभग दर्जनभर ग्रामों का दौरा कर विभिन्न योजना के तहत शिलान्यास एवं लोकर्पण किए।  सिरोही के 10 दिन के दौरे पर गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी मनोरा पंचायत के सतापुरा गाँव मे ग्रामीणों ने गाँव मे पानी की निकासी के लिए नाली  निर्माण कार्य करीब 2 महीनों से विवादों में फसा हुआ है ऐसे में में गंदगी का आलम पसर रहा है  जनसुनवाई के दौरान नाराज ग्रामीणों ने समस्या का हल नही होने पर सीधे सीधे गोपालन मंत्री के सामने कांग्रेस में शामिल होने व पूर्व विधायक से इस समस्या का हल निकलवाने की बात की तो ऐसे में मंत्री देवासी भड़क उठे और नाराज होकर जनसुवाई छोड़कर जाने लगे तभी वहाँ पर मौजू...

गोपालन राज्यमंत्री ने लगभग दर्जन भर गांवो का दौरा कर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया |

चित्र
SIROHINEWS24 Bureau LIYAKAT ALI सिरोही ।  गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही-शिवगंज विधान सभा क्षेत्र के लगभग दर्जनभर ग्रामों का दौरा कर विभिन्न योजना के तहत शिलान्यास एवं लोकर्पण किए।  गांवों के दौरे के दौरान उन गांवों में हुए विकास कार्यो की जानकारी भी दी । उन्होने बताया कि मंडवारिया के लिए रपट स्वीकृत की गई है, जमोतरा में 15 लाख की लागत से पेयजल आपूर्ति हेतु टंकी स्वीकृत की गई थी, जिसका आज शिलान्यास हुआ इसके बन जाने से पेयजल आपूर्ति सुलभ होगी तथा भूतगांव के लिए भी पेयजल टंकी बनाने के लिए तकमीना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन गांवों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत हुए गैस कनेक्शनों, प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित आवासों तथा विद्युत आपूर्ति के बारें में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक किलोमीटर सडक भी स्वीकृत हुई जिसका कार्य अतिशीघ्र शुरू होगा। उन्होंने वहां उपस्थित सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे योजनाओं का लाभ लें साथ ही यदि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ उठाने से वंचित है, तो वे अपना नाम योजना में जुडवाएं। उन्होंने पंचायतीराज में मनरेग...